content top

जय यादव, ऋचा दीक्षित, मनोज टाईगर, अमित शुक्ला की भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ की शूटिंग शुरू लखनऊ में

जय यादव, ऋचा दीक्षित, मनोज टाईगर, अमित शुक्ला की भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ की शूटिंग शुरू लखनऊ में

भोजपुरी सिनेमा के बदलते स्वरूप और बढ़ते ग्राफ के बीच नामचीन फ़िल्म मेकर मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में गोबिंद मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ का भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शूटिंग शुरू कर दी गई है। विधिवत मंत्रोच्चारण और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच फिल्म के शुभ मुहूर्त पर फ़िल्म निर्माता गणेश सिंह के हाथों से नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया गया।  साथ ही फिल्म की शूटिंग भी जोरों-शोरों से शुरू हो गई है। यह फिल्म अपनी अनूठी कहानी और भव्य मेकिंग को लेकर उद्योग जगत में पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है।

गौरतलब है कि  पारिवारिक और आधुनिक ताने-बाने से बुनी कहानी वाली फिल्म ‘वीआईपी बहू’ में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर स्टार एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित और फैमिली स्टार जय यादव हैं। उनकी हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म की बात करें तो यह एक ऐसी फिल्म है, जो भोजपुरी समाज में बहुओं के बदलते परिवेश, उनकी आकांक्षाओं और परिवार के साथ उनके तालमेल को एक नए नजरिए से पेश करेगी। फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं करेगी, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी छोड़ेगी।

बता दें कि गोबिंद मोशन पिक्चर्स बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता गणेश सिंह हैं। निर्देशक मनोज ओझा और अंशुमन श्रीवास्तव हैं। कार्यकारी निर्माता विवेक सिंह, डीओपी फ़िरोज़ खान, संगीतकार अमन शलोक, गीतकार शेखर मधुर हैं। मुख्य कलाकार ऋचा दीक्षित, जय यादव, शबनम खान, मनोज टाइगर, रीना रानी, अमित शुक्ला, नीलम पांडेय, बबलू खान, रूपेश सिंह आदि हैं।

फिल्म निर्माता गणेश सिंह ने कहा कि ‘हमारा उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा को शुद्ध मनोरंजनपूर्ण फिल्म देना। ‘वीआईपी बहू’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे। हमने कहानी, संगीत और तकनीकी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया है। फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से शुरू है।’

निर्देशक मनोज ओझा ने कहा कि ‘लखनऊ की मेहमान नवाजी और यहां का माहौल शूटिंग के लिए बेहतरीन है।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘फिल्म ‘वीआईपी बहू’ की पटकथा पर काफी समय तक काम किया गया है ताकि दर्शकों को कुछ नयापन दिया जा सके। लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग की जाएगी।’

जय यादव, ऋचा दीक्षित, मनोज टाईगर, अमित शुक्ला की भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ की शूटिंग शुरू लखनऊ में

Read More

निर्देशक मनोज ओझा और निर्माता शैलेंदर नागपाल की भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासूजी’ का संगीतमय मुहूर्त

निर्देशक मनोज ओझा और निर्माता शैलेंदर नागपाल की भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासूजी’ का संगीतमय मुहूर्त

भोजपुरी सिनेमा के शोमैन निर्देशक मनोज ओझा और जाने माने फिल्म निर्माता शैलेंदर नागपाल ने भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासूजी’ का संगीतमय मुहूर्त करके नया धमाकेदार आगाज कर दिया है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस पाखी हेगड़े नजर आएंगी। यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म का भव्य मुहूर्त पॉपुलर सिंगर अल्का झा की मधुर आवाज में गीत रिकॉर्डिंग करके किया गया। फिल्म निर्माता शैलेंदर नागपाल की उपस्थिति में निर्देशक मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में संगीतकार अमन श्लोक फ़िल्म के गीत को मधुर संगीतबद्ध किया है।

फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग एवं शुभ मुहूर्त एबी साउंड स्टूडियो, चार बंगला, म्हाडा, अँधेरी, मुंबई में किया गया है। इस शुभ अवसर पर फिल्म जगत की बहुत सी नामी-गिरामी प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए फिल्म की सफलता की कामना किया। गौरतलब है कि यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हाउस की नई प्रस्तुति में भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासू जी’ का निर्माण निर्माता शैलेंदर नागपाल कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर मनोज ओझा संभाल रहे हैं। उनके निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन पारिवारिक विषय पर फिल्म का निर्माण होने जा रहा है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट मनोज ओझा ने लिखा है। कथा, पटकथा व संवाद प्रतिमा सिंह ने लिखा है। इस फ़िल्म को लेकर मनोज ओझा ने बताया कि ‘मेरे डायरेक्शन में बिग लेबल पर बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासू जी’ की शूटिंग जल्द ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू की जाएगी।

इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी। बस इतना कहूंगा कि यह एक फैमिली ड्रामा से भरपूर संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है, जिसे दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि जिस तरह से मेरे निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियां बोले कंगना’ को बेपनाह प्यार मिला है और यूट्यूब पर दर्शकों ने करोड़ों की तादाद में व्यूज देकर हम सबका हौसला अफजाई किया है। उसी तरह यह फ़िल्म भी इतिहास रचेगी।’

निर्देशक मनोज ओझा और निर्माता शैलेंदर नागपाल की भोजपुरी फिल्म ‘पद्मश्री सासूजी’ का संगीतमय मुहूर्त

Read More

9 मार्च से शुरू होगी भोजपुरी फिल्म ‘केवट’ की शूटिंग, अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार का बड़ा ऐलान

9 मार्च से शुरू होगी भोजपुरी फिल्म ‘केवट’ की शूटिंग, अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार का बड़ा ऐलान

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेडके बैनर तले बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म “ केवट” की शूटिंग 9 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म का निर्माण जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान निर्देशक अनंजय रघुराज के हाथों में है। खास बात यह है कि इस फिल्म को भजन सम्राट और प्रसिद्ध गायक अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं।

फिल्म ‘केवट’ की टीम भी काफी मजबूत है। इसके लेखक राकेश त्रिपाठी, डीओपी  के. वेंकट महेश, गीतकार मनोज भावुक, संगीत  साजन मिश्रा ने दिया हैं।  वहीं फिल्म में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे, जिनमें पवन पांडेय, माही श्रीवास्तव, विद्या सिंह और शम्भू राणा प्रमुख भूमिका में होंगे। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं।

इस फिल्म को लेकर अनूप जलोटा ने कहा, ‘भोजपुरी सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है और ‘केवट’ जैसी फिल्में इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती हैं। इस फिल्म की कहानी और इसकी भावनाएं दर्शकों के दिलों को जरूर छू लेंगी। मुझे खुशी है कि मैं इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों को भी दर्शाएगी, जो दर्शकों को खास अनुभव देगी।

फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा,

‘हम हमेशा दर्शकों के लिए अलग और दिल को छूने वाली फिल्में लाने की कोशिश करते हैं। ‘केवट’ एक ऐसी कहानी है जो भावनाओं, संस्कृति और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण होगी। हमें पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी।’ उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग बड़े स्तर पर की जाएगी और इसकी कहानी दर्शकों को कुछ नया अनुभव देगी।

अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘केवट’की शूटिंग 9 मार्च से होगी शुरू

Read More

प्रदुमन परदेसी, अविनाश यादव, तनु श्री, प्राची सिंह की ‘लाडली’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, 28 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी फिल्म रिलीज

प्रदुमन परदेसी, अविनाश यादव, तनु श्री, प्राची सिंह की ‘लाडली’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, 28 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी फिल्म रिलीज

भोजपुरी सिने जगत के सुपर स्टार सिंगर प्रदुमन परदेसी, अभिनेता अविनाश यादव, स्टारर अदाकारा तनु श्री और प्राची सिंह के शानदार अभिनय से सजी फैमिली ड्रामा से भरपूर संपूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘लाडली’ का ट्रेलर लॉंच किया गया है। मुख्य अतिथि चैयरमैन माननीया जयमित्रा के हाथों फ़िल्म का ट्रेलर बिहार के छपरा में आलीशान होटल में किया गया। जहाँ पर भोजपुरी फिल्म जोरू के गुलाम के प्रोड्यूसर करुणेश कश्यप, फ़िल्म बिहार से तिहाड़ के प्रोड्यूसर महेश माँझी, मुन्ना भारती सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। सभी ने फिल्म की बहुत तारीफ किया और फ़िल्म के सुपरहिट होने की कामना की। इस फ़िल्म का ट्रेलर साउंडटैक्स म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह फ़िल्म आगामी 28 फरवरी को पूरे भारत के सिनेमाघरों में भव्य पैमाने पर प्रदर्शित की जाएगी।

फ़िल्म निर्माता अविनाश यादव ने बड़े उत्साह के साथ कहा कि ‘हो जाइए तैयार! लाडली मूवी पूरी तरह से बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखरने के लिए तैयार हो चुकी है। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘फिल्म ‘लाडली’ का प्रमोशन भी जोर शोर से होगा, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। वादा है कि यह फिल्म दर्शकों को पूरा एंटरटेन करेगी। फ़िल्म की कहानी साफ सुथरी और परिवारिक है। इसमें भाई बहन के प्यारे रिश्तों बख़ूबी दिखाई गया है। आप सभी दर्शकों से गुजारिश है कि जब यह फ़िल्म रिलीज होगी तो आप सब अपने नजदीकी सिनेमाघरों फ़िल्म देखने जरूर जाइए और हमारा हौसला बढ़ाएं। फिल्म ‘लाडली’ के मुख्य कलाकार प्रदुमन परदेसी, अविनाश यादव, तनु श्री, प्राची सिंह, अमित शुक्ला, हीरा यादव, किरण यादव, रिंकू भारती, लोटा तिवारी, डॉ कामेंद्र सिंह, शंकर सिंह, अजय सूर्यवंशी, स्वर्गीय बृजेश त्रिपाठी, मनोज सिंह हैं। सभी कलाकारों ने अपना बेहतरीन अदाकारी किया है।

लीलावती फ़िल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्डवाइड बैनर के तले निर्मित की गई फिल्म ‘लाडली’ के निर्माता अविनाश यादव हैं। फिल्म के निर्देशक कली शंकर हैं। कार्यकारी निर्माता अरुण कुमार, लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारे लाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, डॉ. कामेंद्र सिंह, प्रकाश बारूद, कुमार सिंह हैं। सिंगर प्रियंका सिंह, खुशबू झा, मोहन राठौर, आलोक कुमार हैं। फ़िल्म का छायांकन सूरज यादव, संपादन संतोष हरवाडे ने किया है। एक्शन मास्टर हीरा यादव, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। कला बादल, वीएफएक्स रितेश दफ्तरी, डीआई हेमंत थापा, प्रोडक्शन मनोज सिंह, मुन्ना जी ने किया है।

 

प्रदुमन परदेसी, अविनाश यादव, तनु श्री, प्राची सिंह की ‘लाडली’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, 28 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी फिल्म रिलीज

Read More

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के लिए तैयार

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के  लिए तैयार

निर्माता मुकेश गिरी और विशाल वर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में आ रही है। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का ट्रेलर गिरिराज म्युज़िक पर आउट हो गया है जिसे काफी सराहा जा रहा है। मुम्बई के इम्पा थिएटर में इस फ़िल्म का प्रीव्यू रखा गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया। निर्माता मुकेश गिरी की इस फ़िल्म के संगीतकार साजन मिश्र हैं और इस फ़िल्म के गीतकार डॉ सागर हैं।

गिरिराज प्रोडक्शन और गिरिराज म्युज़िक के ओनर प्रोड्यूसर मुकेश गिरी अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि जस्ट मैरिड भोजपुरी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी। इसकी कहानी इसके संवाद और इसका संगीत इसके प्लस पॉइंट हैं। फ़िल्म दर्शकों को बेहद लुभाएगी।

निर्देशक विशाल वर्मा अपनी इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं उनका कहना है कि यह रोमांटिक फिल्म है और फैमिली ड्रामा है। इसकी शूटिंग बनारस और मिर्जापुर में की गई है। फ़िल्म मे कुल 4 गाने हैं।  सभी गीत सिचुएशनल हैं, कहानी को आगे बढाते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि इस फ़िल्म को मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ करें। हमारी एक और फ़िल्म होली के अवसर पर रिलीज होगी।”

गिरिराज प्रोडक्शन और बनिया प्रोडक्शन प्रस्तुत फ़िल्म जस्ट मैरिड के लेखक शशि रंजन द्विवेदी, डीओपी इमरान शगुन हैं। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी के साथ फ़िल्म में संतोष पहलवान, राजेश तोमर, श्रद्धा यादव, नीलम पांडेय, मनीष चौरसिया इत्यादि ने भी काम किया है। प्रोडक्शन मैनेजर जीतू बाबा हैं।

   

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म  ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के  लिए तैयार


Read More

इस शुक्रवार को रिलीज होगी निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2

इस शुक्रवार को रिलीज होगी निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2

निर्माता रत्नाकर कुमार ने ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव फिल्म ‘संघर्ष 2’ इसी शुक्रवार 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसको लेकर फैंस में बजबजा हुआ है। लोगों में खेसारी लाल यादव की दीवानगी देखी जा सकती है। खेसारी के फैंस ये जानने को बेकरार है कि संघर्ष 2 में खेसारी कैसे देश की रक्षा करेंगे।

हाल ही में फ़िल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकोक अच्छा प्रतिसाद मिला है। ट्रेलर में देशभक्ति का जज़्बा साफ साफ नजर आ रहा है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित की जाएगी। उसके एक सप्ताह पहले ही फिल्म एक और ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, हर किसी के लिए सरप्राइज है। यह ट्रेलर देखने से फिल्म संघर्ष2 के प्रति उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेलर में काफी कुछ नया देखने को मिला है। फिल्म डायरेक्टर पराग पाटिल का डायरेक्शन काबिले तारीफ़ है। खेसारी लाल यादव और उनकी बेटी कृति यादव का एक साथ बोला गया डायलॉग दिल को छू रहा है। विनीत विशाल का खल अभिनय और संवाद का अलग ही अट्रैक्शन है। मेघा श्री और माही श्रीवास्तव इस फ़िल्म से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ने वाली हैं।

गौरतलब है कि बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘संघर्ष 2’ में खेसारीलाल यादव, मेघाश्री और माही श्रीवास्तव के जबरदस्त किरदार देखने को मिलेंगे। फिल्म में खेसारी का किरदार एक दो नहीं बल्कि कई खलनायकों से लोहा लेते दिखाई देगा। संघर्ष-2 एक बिग बजट की फिल्म है। दुर्गा पूजा के दिन यह फिल्म रिलीज होगी।

वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी की प्रस्तुत इस फिल्म संघर्ष-2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारीलाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान भी अहम रोल में दिखेंगी। खेसारी लाल इस फिल्म संघर्ष-2 में सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल जैसे खलनायकों से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। फिल्म में अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार भी हैं।

इस शुक्रवार को रिलीज होगी निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारी लाल यादव की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2

Read More
content top