content top

राघव पांडेय ने मनवाया लोहा प्यारो एंटरटेनमेंट चैनल पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में

राघव पांडेय ने मनवाया लोहा प्यारो एंटरटेनमेंट चैनल पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में

भोजपुरी सिनेमा के फ़िल्म स्टार राघव पांडेय ने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया है भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में। जी हाँ! ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई इस फिल्म में राघव पांडेय ने गजब का अभिनय करके दर्शकों दिल जीत लिया है, इतना ही नहीं सुपरस्टार एक्ट्रेस चाँदनी सिंह के साथ उनके शानदार अभिनय का लोहा हर कोई मान रहा है।

बता दें कि क्रांतिकारी फ़िल्म मेकर धीरू यादव द्वारा निर्मित ये फुल मूवी जहाँ यूट्यूब पर वायरल हो गई है और देखते ही देखते लाखों की तादाद में व्यूज बटोर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में भी इस फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है।

गौरतलब है कि एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट और प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म में मुख्य भूमिका में चांदनी सिंह, राघव पांडेय, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, संदीप यादव, नवीन शर्मा, योगेश पांडेय ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। पारिवारिक ड्रामा और सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म ‘मकान’ ​महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। अगर आप पारिवारिक ड्रामा, बेहतरीन अभिनय और एक मजबूत सामाजिक संदेश वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो ये फ़िल्म ‘मकान’ आपके लिए मस्ट-वॉच फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता धीरू यादव, सह-निर्माता केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे, लेखक धर्मेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता गया राज, गीतकर छोटू यादव (सुरजीत), कैलाश कमल, संगीतकार रत्नेश सिंह एवं शिवम सिंह यादव, डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर चंदन आर्ट, डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, एडिटर अतुल चौहान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, एसोसिएट डायरेक्टर आलोक सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर मनीष कुमार, अमर प्रसाद हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय हैं। मुख्य भूमिका में चांदनी सिंह, संजय पांडेय, राघव पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, संदीप कुमार यादव, नवीन कुमार शर्मा, योगेश पांडेय, अनूप अरोरा, अमन पांडेय, रागिनी राय, रजनीश यादव, राजन कानू, आशीष पांडेय, उदल यादव, कमलेश कुमार गौतम, संतोष भारत, निशा पांडेय, जे के चौहान, हेमंत कुमार, तौफीक आलम, नागेश कुमार सिंह, ईशा शुक्ला, अभिषेक चौबे आदि हैं।

फिल्म ‘मकान’ को मिल रही सफलता पर राघव पांडेय ने कहा कि ‘मैं ‘मकान’ को मिल रहे अपार प्यार के लिए सभी दर्शकों का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ। साथ ही इस फिल्म में कास्ट करने के लिए फ़िल्म निर्माता धीरू यादव का मैं हमेशा आभारी रहूँगा।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘चांदनी सिंह ने भी हर सीन में मुझे फुल सपोर्ट किया है, जिससे हमारी केमिस्ट्री बहुत बेहतरीन दिख रही है। यह फिल्म वायरल हो रही है, लोग पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू।’

राघव पांडेय ने जीता दिल प्यारो एंटरटेनमेंट पर वायरल भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ में अभिनय से

Read More

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” : ऐक्टर संगीतकार अक्षय बाफिला

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” : ऐक्टर संगीतकार अक्षय बाफिला

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनाई गई है. फिल्म को अक्षय बाफिला और अक्षय देसाई ने प्रोड्यूस किया है जबकि निशांत भारद्वाज ने निर्देशन किया है. फिल्म के सह निर्माता ध्रुव राठौड़, भास्कर पेठशाली और हेमलता भारद्वाज हैं. फिल्म के कलाकार में उत्तराखंड के अलावा कुछ कलाकार अन्य राज्यों  से भी हैं जिन में अक्षय बाफिला, सोनम ठाकुर, हेमलता भारद्वाज, निशांत भारद्वाज, मीनाक्षी, दीपक गुप्ता, कमल किशोर तिवारी, डी.एस. सिजवाली (सोनू), आलोक वर्मा, राजन पुरी, मोहित शर्मा, जीत जांगिड़, राजेंद्र गोस्वामी, ललित पंत, अमन सिंह राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, दीपक तिरुवा, किंशुक पांडे, अंजलि पारीक, अनुज कुमार, मोहित तिवारी, भास्कर पेठशाली, जसवंत बाफिला, इंद्रजीत बाफिला, हीना बाफिला, अरविंद भटनागर, अमरनाथ सिंह नेगी, नरेश बिष्ट, पंकट कार्की, गीता बिष्ट, चंद्रप्रकाश तत्रारी, कैलाश चन्याल, विनोद कुमार का नाम उल्लेखनीय है. स्क्रीनप्ले और डायलॉग निशांत भारद्वाज ने लिखे हैं  म्यूजिक और बैकग्राउंड म्यूजिक अक्षय बाफिला का है. फिल्म मे कई प्यारे गीत हैं जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं. गीत के बोल संजय कबीर और दीपक तिरवा ने लिखा है।

इसमे उत्तराखंड का एक लोकगीत भी शामिल है. फिल्म “हनीमूनाय नमः” के प्रोड्यूसर, हीरो और म्यूज़िक डायरेक्टर अक्षय बाफिला से लिया गया इंटरव्यू प्रस्तुत किया जा रहा है.

सवाल: अक्षय, “हनीमूनाय नमः” के लिए बधाई! आपको यह अनोखा प्रोजेक्ट करने की प्रेरणा कहाँ से मिली?

जवाब: धन्यवाद! हम आखिरकार जल्द अपनी फिल्म दर्शकों के साथ शेयर करने वाले हैं इस बात से हम बहुत खुश हैं। आप जानते हैं, हमने बहुत सी ऐसी फिल्में देखी हैं जो गंभीर मुद्दों को उठाती हैं, लेकिन हम कुछ अलग करना चाहते थे। हम लोगों को हंसाना चाहते थे और किस तरह अधूरी जानकारी की वजह से अपवाह एक बढ़ा मुद्दा बन जाता है। वो हास्य के रूप में दिखाना चाहते थे।

सवाल: यह फिल्म एक सटायर है जो समाज के मुद्दों पर कमेंट करने के लिए ह्यूमर का इस्तेमाल करती है। कॉमेडी और सोशल कमेंट्री को बैलेंस करने का आपका तरीका क्या था?

जवाब: हम उपदेश नहीं देना चाहते थे। हम बस एक ऐसी कहानी बताना चाहते थे जो रिलेटेबल और एंटरटेनिंग हो। कॉमेडी कैरेक्टर्स और सिचुएशन से नैचुरली निकलती है, और हमें उम्मीद है कि यह लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी।

सवाल: हमें “हनीमूनाय नमः” की कहानी के बारे में बताएं। आपको इस खास कहानी ने कैसे अट्रैक्ट किया?

जवाब: कहानी सिंपल लेकिन दिलचस्प है। यह एक ऐसे लड़के के बारे में है जो एक ऐसे रिवाज से जुड़ी गलतफहमियों और समाज के दबाव के जाल में फंस जाता है जो है ही नहीं। हमें यह आइडिया बहुत पसंद आया कि चीजें कितनी जल्दी बढ़ सकती हैं और उसके बाद जो ह्यूमर होता है, वह कितना अच्छा है।

सवाल: फिल्म की बाकी कास्ट के साथ काम करना कैसा रहा?

जवाब: यह एक ड्रीम टीम थी! हर कोई अपना बेहतरीन काम लेकर सामने आया, और सेट पर हमारा समय बहुत अच्छा बीता। कास्ट बहुत सपोर्टिव थी, और हम बहुत अच्छे से घुलमिल गए।

सवाल: फिल्म में म्यूजिक का एक अहम रोल है। आपके स्कोर को किसने इंस्पायर किया, और क्या आप हमें इसके खास ट्रैक्स के बारे में बता सकते हैं?

जवाब: मुझे अपने बनाए म्यूजिक पर गर्व है। हमने पारंपरिक उत्तराखंडी एलिमेंट्स को शामिल किया और उन्हें मॉडर्न फ्लेवर के साथ मिलाया। गाने कहानी का एक अहम हिस्सा हैं, और मुझे खुशी है कि आपने इसका जिक्र किया – हमने उत्तराखंड का एक खूबसूरत लोकगीत भी शामिल किया है। फिल्म मे चार अलग अलग जॉनर के गाने है.

सवाल: क्या आप उम्मीद करते हैं कि दर्शक “हनीमूनाय नमः” से कुछ सीखेंगे?

जवाब: देखिए हम बस चाहते हैं कि लोग अच्छा समय बिताएं और शायद हमारे समाज की कुछ अजीब बातों पर सोचें। अगर वे थिएटर से मुस्कुराते हुए और एक-दो ख्यालों के साथ निकलते हैं, तो हम इसे सफल मानेंगे!

सवाल; फिल्म “हनीमूनाय नमः” को कई नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड मिले हैं ये आपके लिए कितना  गर्व का क्षण रहा?

जवाब;  “हनीमूनाय नमः” सटायरिकल सिनेमा है जो समाज में फैली राजनीतिक मौकापरस्ती को हास्य के ज़रिए दिखाने की कोशिश करती है. फिल्म की कहानी उत्तराखंड के एक किसान के बेटे मोना की है, जिसकी भूमिका मैंने निभाई है. हमें गर्व है कि फिल्म को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं.

सवाल ; आप संगीत क्रिएट करते समय क्या पहले गीत के बोल सामने रखते हैं?

जवाब ; जी मेरी कोशिश होती है कि गीतकार को पहले लिखने की आजादी दी जाए उसपर धुन बनाऊं मगर आजकल पहले ट्यून तय्यार कर ली जाती है उसपर शब्द लिखाए जाते हैं हालांकि पहले गीत फिर संगीत ही बेहतर होता है.

सवाल : निर्माता बनने का कैसे सोचा?

जवाब: मैंने इसे अपनी फिल्म समझकर और इसे कंप्लीट करने के लिए प्रोड्यूसर बना. लॉक डाउन का समय था मेरे उत्तराखंड में शूटिंग हो रही थी तो मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी कि मैं इसके निर्माण में सहयोग करूँ.

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की गई अद्भुत फिल्म “हनीमूनाय नमः” : ऐक्टर संगीतकार अक्षय बाफिला

Read More

अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले और इन दिनों रंगमंच पर सक्रिय एक्टर केनील मोदी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने वयोवृद्ध अभिनेता हरीश कुमार ने खास अंदाज़ में सराहा। हरीश कुमार अब तक 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

एक हालिया कार्यक्रम के दौरान हरीश कुमार और केनील मोदी की मुलाकात हुई, जहां हरीश कुमार ने उनके अभिनय कौशल और आत्मविश्वास से भरी मौजूदगी को देखकर कहा:

“आने वाले वर्षों में मैं 200 से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस करूंगा, और हर फिल्म में केनील मोदी ज़रूर होंगे।”

ऊंचे कद, आकर्षक व्यक्तित्व और सशक्त मंचीय प्रस्तुति वाले केनील ने इस मुलाकात को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी अगली म्यूज़िक वीडियो एल्बम जल्द ही रिलीज़ होने वाली है और वह बड़े पर्दे पर अपनी गहरी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में भावुक पल तब आया जब हरीश कुमार ने केनील को गले लगाकर उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिए।

इस मौके पर केनील के साथ उनका परिवार भी मौजूद था — मां भूमिका मोदी, जो एक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं, पिता, जो व्यवसायी हैं, और बहन, जो कानून की छात्रा हैं।

इस खबर से केनील मोदी के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जो अब बेसब्री से उनके आगामी बड़े प्रोजेक्ट्स का इंतज़ार कर रहे हैं।

 

अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

Read More

एक बार फिर नागा चैतन्य की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘थंडेल’ धूम मचाने के लिए हैं तैयार ! 15 जून को होने जा रहा हैं पहली बार टेलीविज़न पर वर्ल्ड प्रीमियर !एक्टर नागा चैतन्य ने कही ये बात !

एक बार फिर नागा चैतन्य की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘थंडेल’ धूम मचाने के लिए हैं तैयार ! 15 जून को  होने जा रहा हैं पहली बार टेलीविज़न पर वर्ल्ड प्रीमियर !एक्टर नागा चैतन्य ने कही ये बात !

हाल ही रिलीज हुई  नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘थंडेल’ एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है, इस बार अपने बहुप्रतीक्षित सैटेलाइट प्रीमियर के साथ। बॉक्स ऑफिस पर अपनी अभूतपूर्व सफलता और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मजबूत प्रदर्शन के बाद, फिल्म के टेलीविजन डेब्यू का हिंदी संस्करण, जो 15 जून को रात 8:00 बजे विशेष रूप से सोनी मैक्स पर दिखाया जाएगा, अपनी मनोरंजक कथा और शानदार प्रदर्शनों को और भी व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार है, जो इसे अखिल भारतीय सिनेमाई सफलता के रूप में और भी मजबूत करेगा।

चंदू मोंडेटी द्वारा निर्देशित ‘थंडेल’ 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी, जिसने दुनिया भर में ₹100 करोड़ से अधिक की कमाई की।  सीमा पार संघर्ष में फंसे मछुआरों की वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की दमदार कहानी ने पूरे देश में दर्शकों को खूब पसंद किया। हालांकि इसका मुख्य गढ़ तेलुगु राज्यों में था, लेकिन इसकी सम्मोहक विषय-वस्तु और सार्वभौमिक विषयों ने व्यापक प्रशंसा प्राप्त की, जिससे इसकी “मेगा बॉक्स ऑफिस पैन इंडिया हिट” स्थिति मजबूत हुई।

महत्वपूर्ण रूप से, ‘थंडेल’ नागा चैतन्य के लिए एक गेम-चेंजर रही है, जिसने उन्हें भारतीय सिनेमा के शीर्ष सितारों की श्रेणी में ला खड़ा किया। प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझ रहे एक मछुआरे की उनकी कच्ची, गहन और भावनात्मक रूप से सूक्ष्म भूमिका को उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया है। आलोचकों और दर्शकों ने भूमिका के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की, जिसके कारण नागा एक महत्वपूर्ण शारीरिक परिवर्तन से गुज़रे और एक नई बोली में महारत हासिल की। ​​इस उल्लेखनीय वापसी ने न केवल उनके करियर को पुनर्जीवित किया है, बल्कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अपार अभिनय कौशल को भी प्रदर्शित किया है, जिससे पारंपरिक रोमांटिक लीड से परे उनकी योग्यता साबित हुई है।

फिल्म की सफलता और इसके प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए, नागा चैतन्य ने कहा, थंडेल’ की यात्रा अविश्वसनीय रूप से विशेष रही है। पूरे भारत में दर्शकों से मिले प्यार और प्रशंसा को देखकर वाकई बहुत अच्छा लगता है। इस फिल्म ने मुझे नए तरीकों से चुनौती दी और मैं ऐसी शक्तिशाली कहानी बताने के अवसर के लिए बेहद आभारी हूं। यह सफलता पूरी टीम और हमारे समर्थन करने वाले अविश्वसनीय प्रशंसकों की है।”

एक बार फिर नागा चैतन्य की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘थंडेल’ धूम मचाने के लिए हैं तैयार ! 15 जून को  होने जा रहा हैं पहली बार टेलीविज़न पर वर्ल्ड प्रीमियर !एक्टर नागा चैतन्य ने कही ये बात !

Read More

The KAPKAPII Star Cast Engaged With The Students In Various Interactive Sessions At Campus Of AAFT Noida

The KAPKAPII  Star Cast Engaged With The Students In Various Interactive Sessions At  Campus Of AAFT Noida

Noida, 21 May, 2025 : The vibrant campus of AAFT recently witnessed an electrifying event as the star cast of the much-anticipated Bollywood movie “Kapkapii” descended upon its premises. The event, held on May 20th, was a resounding success, leaving students filled with excitement and anticipation for the upcoming film.

The presence of renowned actors Tusshar Kapoor, Siddhi Idnani, and Sonia Rathee added an extra layer of excitement and anticipation to the event.

The “Kapkapii” star cast engaged with the students in various interactive sessions. They shared their experiences and anecdotes from the sets, giving the audience a sneak peek into the making of the film. The actors also participated in a lively Q&A session, where they candidly answered questions from the eager crowd and even performed to the movie’s track ‘Titli.’

To add to the excitement, the cast unveiled an exclusive teaser and poster of “KapKapii,” leaving the audience in awe. The teaser provided a glimpse of the quirky and hilarious adventures that await in the upcoming horror comedy movie.

The students of AAFT played an active role in making the event a grand success, showcasing their enthusiasm through dance performances, skits, and having conversations with the star cast.

“It was a pleasure to welcome the vibrant cast of Kapkapii to the AAFT campus. The team had a chance to experience our creative environment firsthand and learn about AAFT’s three-decade journey in shaping talent for the media and entertainment industry.

What made the day special was seeing our students engage so naturally — asking questions, soaking in insights, and feeling inspired by the journey of professionals they look up to. That’s what AAFT is all about: bringing education to life through real experiences.”

— Akshay Marwah, CEO, AAFT

With an illustrious 33-year legacy, at AAFT, creativity and practicality are the central focus of the curriculum and the institution’s priorities, nurturing a vision in aspiring animators that enables them to leave a mark in the industry. AAFT remains committed to providing top-tier programs that equip aspiring students with the skills and vision to excel in the global landscape.

 

The KAPKAPII  Star Cast Engaged With The Students In Various Interactive Sessions At  Campus Of AAFT Noida

Read More

सुपर स्टार जूनियर NTR को भा गयी नागा चैतन्य की ये खास चीज ! जापान में किया नागा चैतन्य की जमकर तारीफ !

सुपर स्टार जूनियर NTR को भा गयी नागा चैतन्य की ये खास चीज ! जापान में किया नागा चैतन्य की जमकर तारीफ !

टॉलीवुड और अब वर्ल्ड फेमस अभिनेता जूनियर NTR ,हैंडसम हंक सुपर स्टार एक्टर नागा चैतन्य के एक चीज के दीवाने हो गए हैं। नागा के अभिनय के वो कायल तो हैं ही लेकिन अब उनकी एक खास चीज भी उनको इतनी लुभा गयी हैं कि वो जापान में भी उसकी तारीफों के पूल बांध रहे हैं।

जी हाँ, हाल ही में जापान में अपनी आगामी फिल्म देवरा के प्रचार के दौरान, जूनियर एनटीआर ने फिल्म निर्माता कोर्तला शिवा के साथ मीडिया से बातचीत के दौरान हैदराबाद में अपने कुछ पसंदीदा व्यंजनों को साझा किया। स्थानीय पाककला हॉटस्पॉट की चर्चाओं के बीच, अभिनेता एक विशेष क्लाउड किचन के बारे में बात करने से खुद को रोक नहीं पाए: शोयू।

जूनियर एनटीआर ने कहा कि, “शोयू नाम का एक रेस्तरां है। मेरे एक बहुत प्यारे दोस्त, जो एक अभिनेता भी हैं, श्री नागा चैतन्य जो इसके मालिक हैं। और मुझे आपको बताना चाहिए कि शोयू, अब तक का सबसे अच्छा जापानी भोजन बनाता है, और शोयू अब तक का सबसे अच्छा सुशी बनाता है। यह अद्भुत है… उचित जापानी सुशी और मुझे उनागी बहुत पसंद है, और शोयू सबसे अच्छी उनागी सुशी में से एक बनाता है।”  नागा चैतन्य ने कुछ साल पहले अपना पैन-एशियाई क्लाउड किचन ब्रांड, “शोयू” लॉन्च किया था और यह लगातार लोकप्रिय हो रहा है।

हालाँकि, एक साथी सुपरस्टार के इस हालिया समर्थन ने निस्संदेह इसकी सफलता की कहानी में एक महत्वपूर्ण स्वाद जोड़ा है। जूनियर एनटीआर की दिल से की गई प्रशंसा की क्लिप तेज़ी से वायरल हो गई, जिसमें कई प्रशंसकों ने नागा चैतन्य को टैग किया। अप्रत्याशित समर्थन से अभिभूत, चैतन्य ने गर्मजोशी से जवाब दिया, “इन प्यारे शब्दों के लिए धन्यवाद जूनियर एनटीआर। मैं प्रशंसा करता हूँ कि आप कितने खुले तौर पर प्यार दिखाते हैं। आपने हमारा दिन बना दिया! जापान के लिए आपको शुभकामनाएँ। रॉक करते रहो।” जबकि जूनियर एनटीआर और नागा चैतन्य दोनों ही खाने के काफी शौकीन हैं, जिस ईमानदारी और गर्मजोशी के साथ देवरा अभिनेता ने शोयू के बारे में बात की, वह वास्तव में उनके भाव और प्यार को दर्शाती थी।

जूनियर एनटीआर, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने खुद के पाक-कला के शौक की झलकियाँ साझा करते हैं, उन्होंने अपने दोस्त के उद्यम के लिए खुद को सबसे उत्साही ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।  दोनों अभिनेताओं के बीच सौहार्द और समर्थन का यह दिल को छू लेने वाला प्रदर्शन प्रशंसकों के बीच गूंज रहा है, जो शोयू के स्वादिष्ट व्यंजनों को और भी उजागर करता है। यह स्पष्ट है कि जब असाधारण जापानी व्यंजनों की बात आती है, तो जूनियर एनटीआर नागा चैतन्य की शोयू के जादू में दृढ़ विश्वास रखते हैं। नागा चैतन्य  अभिनेता साई पल्लवी के साथ अपनी पिछली रिलीज़ थंडेल की सफलता का आनंद ले रहे हैं और जल्द ही एक बड़ी फिल्म की शुरुआत करने जा रहे हैं।

सुपर स्टार जूनियर NTR को भा गयी नागा चैतन्य की ये खास चीज ! जापान में किया नागा चैतन्य की जमकर तारीफ !

Read More
content top