content top

Bollywood Actor Man Singh Manali Has Reached For The Shooting Of His Film VEBBI And His Film INTEZAAR Is Ready For Release Coming Soon

Bollywood Actor Man Singh Manali Has Reached For The Shooting Of His Film VEBBI And His Film INTEZAAR  Is Ready For Release Coming Soon

Actor Man Singh  ki “film VEBBI” ki Shooting ” Manali ” me start ho chuki hai, Actor Man Singh kafi excited hai is film ki shooting ko lekar…unka kahna hai March ke baad aisa laga tha ki shoot to door ki baad hai bahar kab niklege lekin finally shooting chalu ho rahi hai wo bhi Manali jaise hill station par jaha is waqt har koi jana chahta hai… Is film me kafi acche cast aur bhi hai Man Singh lead character Dev ka character kar rahe hai jo ki modern life ke husband ka hoga… Kafi action hai film me jo ki Manali me he hoga aur audience ko full Entertainment ka tadka is film me dekhne ko milega… Ye film Manali ki beauty ko bahut acche se present karegi aur waha ke logo me bhi excitement hai bahut din baad film ka crew manali aaya hai…March ke baad se sab ruka hua tha ab

Vebbi se logo me ummed jadi hai ki bahut jaldi sab track kar aa jayega… Puri team ko congratulations and film ke baki update aapko dete rahege .

   

Actor man Singh and priyanka Singh ki film Intezaar ready hai Release ke liye jo bahut jald aap logo tak pahuch jayegi… Intezaar ke songs bahut he acche hai aur fim suspense horror hai jiske liye audience bahut exited hai…bahut jald film audience ke bich me hogi.PR.,  PROMOTION by DSA BOLLYWOOD CHANNEL any enquiry call 8108925888

Read More

Arvind Akela Kallu Is Celebrating His Birthday Today

Arvind Akela Kallu Is Celebrating His Birthday Today

आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं अरविंद अकेला कल्लू

भोजपुरी फ़िल्म जगत में ऐसे कम कलाकार ही है जिन्होंने होश संभालते ही लोगो का प्यार पाना शुरू कर दिया था । अपनी गायकी से और अब गायकी के साथ साथ अभिनय से सबका दिल जीतने वाले युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू उन गिने चुने लोगो मे से एक है , जिनकी शोहरत की उम्र उनकी उम्र से थोड़ी सी ही कम है । मात्र पांच साल की उम्र में अपने कलाकार पिताजी के साथ मंच शेयर कर अपनी मधुर आवाज से वहाँ मौजूद लोगों की जबरदस्त तालियां बटोरने वाले अरविंद अकेला कल्लू का आज है जन्मदिन ।

बिहार के बक्सर जिले में एक गाँव ऐसा भी ही जिसका ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व है । जी हां , अहिरौली गांव वह गांव है जहां श्री राम जी के स्पर्श मात्र से पत्थर बनी माता अहिल्या को मुक्ति मिल गई थी । इसी गांव में एक कलाकार परिवार काशेश्वर चौबे व किरण देवी के घर एक बालक का जन्म हुआ । कल्लू बताते हैं की बचपन मे वे काफी कमजोर थे इसीलिए उन्हें आम बच्चो की तुलना में माता पिता का प्यार कुछ अधिक ही मिला । कल्लू बचपन से ही5 अपने पिताजी के करीब थे । उनके पिताजी खुद एक कलाकार थे और नाटक में अभिनय व निर्देशन की बागडोर संभालते थे5 ।

कल्लू उनके साथ नाटक देखने जाया करते थे । छोटी उम्र में ही कल्लू को गुनगुनाते देख उनके पिताजी ने पहली बार 15 अगस्त को गांव में ही आयोजित एक कार्यक्रम में गाना गाने के लिए प्रेरित किया । कल्लू ने गाना गाया और वहां मौजूद लोग झूम उठे । पिताजी को एहसास हो गया कि एक और कलाकार ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा ले लिया है । वह दौर अल्बम का था और कल्लू की आवाज की चर्चा दूर दूर तक होने लगी थी , इसीलिए उनके पिताजी कल्लू को पटना ले गए और वहाँ की म्यूजिक कंपनी बी सीरीज के लिए कल्लू का पहला एल्बम गवनमा कहिया ले जइबा खुद प्रोड्यूस किया । इस एल्बम के बाद कल्लू ने पीछे मुड़कर नही देखा । कल्लू की गायकी की चर्चा जब चारो ओर फैलने लगी तो मात्र 12 साल की उम्र में ही उसे पवन सिंह की फ़िल्म गठबंधन प्यार के में एक गाने में रुपहले पर्दे पर आने का मौका मिला ।

बतौर बाल कलाकार कल्लू ने उस दौरान निरहुआ और प्रवेश लाल के साथ तू ही मोर बालमा , मनोज तिवारी के साथ भैया हमार दयावान , कलुआ भइल सयान जैसी कई फिल्मों में काम किया । और फिर निर्देशक अरविंद चौबे ने पहली बार अपनी फिल्म दिल भइल दीवाना में बतौर हीरो पर्दे पर उतारा । तभी से लेकर अभी तक कल्लू ने तीस से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और हर फिल्म में उनका अलग अलग रूप दर्शकों को देखने को मिला है जिनमे रब्बा इश्क़ न होवे , आवारा बलम , रंग , दिलवर , पत्थर के सनम , राजतिलक सहित कई फिल्मों में कल्लू का अनेक रंग को दर्शकों ने देखा है ।

Read More

VETERAN ACTOR JAGDEEP IS NO MORE – ANOTHER SET BACK FOR BOLLYWOOD

VETERAN ACTOR JAGDEEP IS NO MORE  – ANOTHER SET BACK FOR BOLLYWOOD

Jagdeep is a veteran comedian-actor in Hindi cinema. He made his acting debut as a child artiste and was selected to play many pivotal child roles in films of A V M Banners. B R Chopra Films and even K A Abba’s films. Later when he acted in film ‘Sholay’, he immortalized his ‘Soorma Bhopali’ character. He is still popular for his filmy character ‘Soorma Bhopali’. Dialogues from super hit Sholay made him an immortal in the annals of Indian cinema. It is said that Jagdeep was a victim of India’s partition. The partition had made him seek earnings even at a tender age of eight. Primarily, he used to sell small items on the road to eke out a living.

Later, he eventually landed in movies, As he was selling small items on the road, filmmaker B R Chopra spotted this young boy on the road and gave him a chance to do a small role in his project ‘Afsana’. He was taken to the floor of shooting where Jagdeep was engaged to do clapping in a scene.

Read More

Shooting with the real lion-tiger in ‘Shree Ganesh’ – Dheeraj Kumar

Shooting with the real lion-tiger in ‘Shree Ganesh’ – Dheeraj Kumar

‘श्री गणेश’ में असली शेर-बाघ के साथ शूटिंग—धीरज कुमार

—अनिल बेदाग—

मुंबई : प्रमुख हिंदी जीईसी चैनल स्टार प्लस ने हाल ही में अपने दर्शकों के लिए ‘श्री गणेश’ जैसे दिव्य पौराणिक शो की वापसी की है। लॉन्च के साथ ही शो के प्रतिष्ठित निर्माता धीरज कुमार ने शो की शूटिंग के दौरान के बिहाइंड द सीन्स दर्शकों से साझा किए। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने लगभग 2 साल तक इसपर गहरी रिसर्च की और उन्होंने कल्पना की थी कि वह आर्टिफिशियल के बजाय असली जानवरों का इस्तेमाल इस शो में करेंगे, जिससे शो का आकर्षण बढ़ेगा और इसे रियलिटी टच मिलेगा।

धीरज जी ने अपने पुराने शूटिंग के दिन याद करते हुए अपनी कुछ यादें साझा करते हुए कहा , “मैं चाहता था कि हमारा शो स्पेशल इफेक्ट्स से भरपूर होने की बजाय ज्यादा प्रामाणिक और आकर्षक लगे। इसलिए हमने कई रास्ते आजमाए, लेकिन कुछ भी संभव नहीं था क्योंकि जानवरों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उस समय मुंबई में एक सर्कस चल रहा था, इसलिए हमने सर्कस के मालिक से संपर्क किया और उसे पहले से ही ’श्रीगणेश’ शो की शूटिंग के बारे में जानकारी दी और हमें शूट के लिए शेर और बाघ दोनों की जरूरत थी। मालिक सहमत तो हो गया, लेकिन शेर के साथ शूट करना मुश्किल था क्योंकि वह केवल रिंगमास्टर की बात सुनता था, इसलिए हमने रिंगमास्टर को शूटिंग के दौरान साथ रखने की अनुमति ली ताकि हमारी शूटिंग में मदद हो सके।
मास्टर तो आ गया था, लेकिन अब शेर को परफॉर्म करने के लिए एक बैकग्राउंड म्यूजिक की आवश्यकता थी, जिसकी मदद से वह सर्कस में प्रदर्शन करता था। जैसे ही सर्कस का पूरा दिन ख़तम हुआ और हमने किसी तरह म्यूज़िक को प्ले करने का इंतज़ाम किया और शेर ने अपना प्रदर्शन किया। अंत में बाघ को एक नीले तार पर शूट करना था जिसपर नीले रंग के पर्दे के साथ क्रोमा सेटअप किया गया था। मेरी टीम और मैंने अपनी कई रातों की नींद खराब की, लेकिन अपने दर्शकों के लिए हमने जो जोखिम उठाए और प्रयास किए उन सभी का फल हमें मिला। इस शो को दिलचस्प बनाने में केवल लोगों का समर्थन ही नहीं बल्कि सभी की कड़ी मेहनत और रिसर्च इस शो की सफलता का प्रमाण बनी।

Read More

Bollywood Lost Another Best Actor Sushant Singh Rajput

Bollywood Lost Another Best Actor Sushant Singh Rajput

मुंबई : फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके घर के नौकर ने यह जानकारी पुलिस को दी। मुम्बई में बांद्रा के अपने फ्लैट में वे फांसी से लटके हुए मिले। परिवारिक मित्रों के अनुसार वे कुछ दिनों से अवसादग्रस्त (डिप्रेशन) थे।

सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना बिहार में हुआ था। सर्वप्रथम वे टीवी धारावाहिक ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने अभिनय करिअर की शुरुआत की थी। लेकिन प्रसिद्धि एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद उन्होंने फ़िल्म ‘काई पो छे’ से रुपहले पर्दे पर कदम रखा। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी’ की जबरदस्त सफलता के बाद उनका फिल्मी ग्राफ बढ़ गया। केदारनाथ, राब्ता, शुद्ध देसी रोमांस, छिछोरे, सोन चिरैया, ब्योमकेश बक्शी और पीके जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

मरने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अंतिम और भावुक पोस्ट अपनी मम्मी को लिखा था। बॉलीवुड के लिए यह एक बड़ा झटका है।

कुछ समय पहले सुशांत की मैनेजर दिशा ने भी आत्महत्या कर ली थी जो अचरज भरा था। अब सुशांत की आत्महत्या की खबर संदेह का माहौल पैदा कर रही है। क्या अज्ञात कारण है कि सुशांत ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस इसकी छानबीन में लग गई है।

सुशांत का फिल्मी करियर अपनी उछाल पर था। आर्थिक रूप से भी वे सम्पन्न थे। हाँ वर्तमान समय में कारोना के कारण सभी की जिंदगी रुक गयी है, परंतु यह अंत तो नहीं। कारोना काल हटते ही जिंदगी की दौड़ प्रारंभ हो जाएगी।

सुशांत के मौत की खबर सुनते ही सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीटर अकॉउंट पर लिखा है कि उनके मृत्यु से निशब्द हूँ। उनकी हालिया हिट फिल्म ‘छिछोरे’ देखकर मैंने इस फ़िल्म के निर्माता मित्र साजिद नाडियाडवाला को फोन कर फ़िल्म का हिस्सा बनने की बात कही थी। वह प्रतिभावान अभिनेता थे। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Courtsey – Bindas Bol(Santosh Sahu)

Read More

Krishna Verma Excited About Release Of Films On OTT Platform

Krishna Verma Excited About Release Of Films On OTT Platform

फिल्मो में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से उत्साहित है कृष्णा वर्मा

छोटे पर्दे का बड़ा एक्टर कृष्णा वर्मा

मुंबई की मायानगरी भले ही आज करोना महामारी की वजह से परेशान है वरना इस शहर ने बेशुमार संघर्षशील इंसानों और कलाकारों को पनाह दी है और उन्हें एक पहचान भी। लखनउ से मुंबई आने वाले एक्टर कृष्णा वर्मा के स्ट्रगल की कहानी भी किसी और स्ट्रगलिंग एक्टर की तरह ही रही मगर उनकी सफलता नए लोगो के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है। आइसीई बालाजी से एक्टिंग की बारीकियां सीखने वाले कृष्णा वर्मा ने कई टीवी धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सोनी टीवी के पॉपुलर शो इतना ना करो मुझसे प्यार में कृष्णा वर्मा ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जिसे ऑडिएंस ने बेहद पसंद किया। दूरदर्शन के शो पलटन और दिया और बाती हम मेे उन्होंने कैमियो रोल किया। क्राइम पेट्रोल और स्टार भारत चैनल के शो चन्द्र शेखर मेे भी वह कैमियो रोल से अपने प्रशंसकों का दिल जीत चुके हैं। मुंबई मेट्रो और चेंज योर माइंड जैसी कई शॉर्ट फिल्मों में भी कृष्णा वर्मा अपनी अदाकारी के जौहर दिखा चुके हैं। टीवी शो सजना साथ निभाना मेे भी उन्होंने सेकंड लीड प्ले किया है। मौजूदा दौर में सिंगल म्यूज़िक वीडियो के बढ़ते चलन को देखते हुए वह जल्द ही जी म्यूज़िक के एक म्यूज़िक वीडियो में दिखाई देने वाले हैं।

देखा जाए तो कृष्णा वर्मा ने मनोरंजन जगत के हर प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय की छाप छोड़ी है, चाहे वह छोटे पर्दे के धारावाहिक हों या फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पे मौजूद शॉर्ट फिल्मे हों या फिर म्यूज़िक वीडियो हों। अब उनका फोकस बड़े परदे की ओर है और वह विश करते हैं कि जल्द ही देश से कोरॉना जैसी महामारी और लॉक डॉउन ख़तम हो तो फिर सिनेमाघर इत्यादि शुरू हों और वहीं रौनक सबके चेहरों पे आ जाए।

        

कृष्णा वर्मा आज के हालात में ओटी टी प्लेटफॉर्म पे रिलीज़ हो रही बड़ी फिल्मों के चलन से भी उत्साही हैं और इसे एक बड़ा बदलाव और एक नई लहर मानते हैं। उनका कहना है कि बेशक डिजिटल प्लेटफॉर्म ही आज की सच्चाई है और धीरे धीरे उसे सबको कुबूल करना होगा।

वह हर तरह के किरदारों को निभाना चाहते हैं और कुछ अलग किस्म के रोल को अपने लिए चैलेंज मानते हैं।

Read More
content top