content top

बल और बलिदान में नजर आएगी अभिनेता विनोद यादव और सुदीक्षा झा की जोड़ी

बल और बलिदान में नजर आएगी अभिनेता विनोद यादव और सुदीक्षा झा की जोड़ी

खेसारी लाल यादव के बाद एक्टर विनोद यादव के साथ रोमांस करेगी सुदीक्षा झा, ‘बल और बलिदान’ मुहूर्त कर शूटिंग शुरू

उदित नारायण और दीपा नारायण को गाना गवाने के बाद एक्टर विनोद को डायरेक्ट करेंगे आनंद डी घटराज

अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने जा रही अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ का लखनऊ के नीमशरण में मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म में विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘बल और बलिदान’ के निर्देशन की कमान अवार्ड विनर निर्देशक आनंद डी घटराज ने संभाल रखी है। मुहूर्त के मौके पर अभिनेता विनोद यादव, सुदीक्षा झा, अनूप अरोरा, सोनू पांडे, सुधा झा, विद्या सिंह, बृजेश त्रिपाठी, माही निशा, अजय यादव, रवि शेखर, प्रकाश जैस सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

इस मौके पर निर्देशक आनंद घटराज ने कहा कि हर फिल्म का निर्देशक यही कहता है कि हमारी फिल्म आम भोजपुरी फिल्मों से अलग है, लेकिन हमारी बल और बलिदान की कहानी बाकई सही मायनों में एक दम हटके है। फिल्म के पहले ही शॉट में विनोद यादव बता दिया है कि वे वन टेक आर्टिस्ट हैं। उन्होंने पहला ही टेक ओके दिया है। इसे देखकर मैं कह सकता हूँ कि ये अभिनेता लंबी रेस का घोड़ा है।

विनोद ने कहा कि मेरे आगामी फिल्म बहुत ही रोमांचक होने वाली है। क्योंकि इस फिल्म का हीरो मैं नहीं हूं। बल्कि  हमारी फिल्म की कहानी है। फिल्म में आनंद घटराज के  साथ काम करने में बहुत ही मजा आ रहा है। वे बहुत अच्छे निर्देशक हैं।

हालही में बल और बलिदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार विजेता गायक उदित नारायण और उनकी पत्नी दीप नारायण ने संगीतकार एस कुमार की मौजूदगी में एक गाना रिकॉर्ड किया गया थ। इस सॉन्ग की रिकॉर्डिंग के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हुई थी। अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी रही फिल्म ‘बल और बलिदान’ की को-प्रोड्यूसर साक्षी यादव हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद डी घटराज,म्यूजिक एस कुमार, प्रसार प्रचार आरआरजे मीडिया,डीओपी नरेंद्र पटेल,डांस मास्टर ज्ञान सिंह, आर्ट डायरेक्टर राजेंद्र नाथ गुप्ता, ईपी विजय प्रसाद, प्रोडक्शन असिस्टेंट अमरजीत दास हैं।

       

बल और बलिदान में नजर आएगी अभिनेता विनोद यादव और सुदीक्षा झा की जोड़ी

Read More

मुन्ना Bhai में दिखेगा प्रदीप पांडेय चिंटू का एक्शन अवतार मुहूर्त कर शूटिंग शुरू

मुन्ना Bhai  में दिखेगा प्रदीप पांडेय चिंटू का एक्शन अवतार  मुहूर्त कर शूटिंग शुरू

भोजपुरी के फिल्मों के रोमांटिक और एक्शन स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के साथ रोमांस किंग के नाम से भी जाना जाता है। वो जब भी आते हैं तो सिनेमाघरों में धमाल मचा जाते हैं। ऐसे में अब उनकी नई फिल्म आदि शक्ति एंटरटेनमेंट और प्रीमियर टॉकीज प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘मुन्ना Bhai’ का भव्य मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म में प्रदीप पांडेय के अपोजिट भोजपुरी इंडस्ट्री की नई सेंसेशन खुशी दुबे उनकी प्रेमिका का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म के टाइटल से आपको प्रतीत हो ही रह है कि ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसमें प्रदीप पांडेय, निर्देशक मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में दर्शकों को चिंटू का एक नया लुक देखने को मिलने वाला है। जो भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज होने वाला है।

मुहूर्त के मौके पर प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ ने बताया कि ‘यह एक बेहतरीन फिल्म है। नेरेशन के दौरान ही मुझे यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। मुझे उम्मीद है कि फिल्म भोजपुरी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर नए शिखर छूने वाली टॉप फिल्म होगी ‘मुन्ना Bhai’। क्योंकि इसमें भोजपुरिया दर्शकों को ‘मुन्ना Bhai’ यानी कि मेरा किरदार बहुत ही पसंद आने वाला है।

फिल्म को लेकर निर्माता संजय मिश्रा और राजेश एस सिंह ने कहा कि लोगों को ये फिल्म एक अलग दुनिया का अनुभव करने वाली है। जिसमें उन्हें प्रदीप के अलग अलग रूप देखने को मिलेंगे। अब तक कि प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की सभी फिल्मों से अलग होने वाली है ‘मुन्ना Bhai’। जिसमें दर्शकों को रोमांस और एक्शन का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा। इसमें साउथ की फिल्मों की तरह चिंटू के एक्शन सीन हैं। जल्द ही हम फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज करेंगे।

आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता संजय मिश्रा और राजेश एस सिंह, सह निर्माता अरुण सिंह, संदीप दुबे हैं। फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार पांडेय कर रहे हैं। फिल्म के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी आरआरजे मीडिया ने ले रखी है। ‘मुन्ना Bhai’ की खूबसूरत कहानी लेखक सतीश जैन ने लिखी है। वही इसका संगीत मनोज कुमार दुबे ने दिया है।

फिल्म में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’, खुशी दुबे, मनोज सिंह टाईगर,अमित शुक्ला, संजय महानंदा, अनुराधा सहित कई अन्य कलाकार हैं।

https://www.instagram.com/p/CWI1ZbNBnK8/

Pradeep Pandey Chintu’s Action Avatar Will Be Seen In MUNNA BHAI

Read More

Vinay Anand’s Power Is Visible in Bhojpuriya Mein Dum Ba

Vinay Anand’s Power Is Visible  in Bhojpuriya Mein Dum Ba

भोजपुरिया में दम बा में दिखा विनय आनंद का दम

स्काई फ़िल्म क्रिएशन बैनर के तले निर्मित बॉलीवुड और भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद की भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया में दम बा’ रिलीज हो चुकी है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली है। आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एक सिनेमाघर में दर्शकों का हुजूम देखने को मिल रहा है।

जिसको लेकर इंस्टाग्राम पर विनय आनंद ने एक शार्ट वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि  प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में मेरी भोजपुरी फ़िल्म ‘भोजपुरिया में दम बा’ रिलीज हुई, इस कोरोना के माहौल में भी पब्लिक की भीड़ दिखाई दे रही है,यह भोजपुरिया जनता का प्यार है, दिल से धन्यवाद जो आप लोग मेरी फिल्म देखने आए, मेरे दर्शक मेरे लिए भगवान है। जब बिहार लगेगी तो खूब प्यार मिलेगा यही आशा करता हूँ।

फिल्म के बारे में विनय ने कहा कि फिल्म को उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पब्लिक ने दिल खोलकर हमारे काम को सराहा है, तभी तो सिनेमाघर में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं है। और लोगों की फिल्म के प्रति उत्सुकता तो वीडियो में देखी जा सकती है। जो सिनेमाघर में जाने के लिए कितने एक्ससाइटेट हैं।

आगे विनय ने कहा कि मैं फिलहाल दो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहा हूँ। और एक अच्छे बैनर के साथ बॉलीवुड के नए प्रोजेक्ट पर मेरी बातचीत चालू है। जल्द ही एक अच्छा खबर आप सब के साथ साझा करूंगा। एक बार फिर से दर्शकों को बॉलीवुड में विनय आनंद का फेलेवर देखने को मिलने वाला है।

 

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया में दम बा’ के निर्देशक हेमराज वर्मा और निर्माता शम्स जिया खान  हैं। कॉन्सेप्ट हेमराज वर्मा का है। गीत-संगीत जाहिद अख्तर का है। छायांकन ओम मिश्रा, नृत्य विवेक थापा, मारधाड़ दिनेश यादव, कला सौरभ मिश्रा का है। लाईन प्रोड्यूसर जीतेन्द्र गुप्ता जीतू हैं।

Read More

Mahakali Movie’s And Khesari Lal Yadav’s Untitled Film Muhurat N Shooting Started

Mahakali Movie’s And Khesari Lal Yadav’s Untitled Film Muhurat N Shooting Started

महंकाली मूवीज से हुआ खेसारी लाल यादव की अनाम फ़िल्म का मुहूर्त शूटिंग शुरू

महंकाली मूवीज के बैनर तले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अनाम फ़िल्म का आज मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म के नाम की घोषण अभी नहीं की गई है। इस फ़िल्म में खेसारी लाल के अपोजिट कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने वाली अभिनेत्री मेघा श्री भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म की कहानी बहुत ही रोमांचक है, जिसका खुलासा अभी करना ठीक नहीं होगा, लेकिन हम इतना जरूर कह सकते हैं कि फिल्म में आपको रोमांस, एक्शन और सस्पेंस का तगड़ा डोज देखने को मिलने वाला है। फ़िल्म में आपको महेश आचार्य की कॉमेडी भी देखने को मिलने वाली है। जिनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी अच्छी है कि दर्शक सिनेमाघरों में उन्हें बार बार देखना पसंद करते है। क्योंकि इस फिल्म के निर्देशक साउथ इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक शंकर हैं। आज फिल्म का मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है।

फ़िल्म के निर्माता महंकाली दिवाकर ने कहा कि हमने फ़िल्म का मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में आपको खेसारीलाल यादव का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग हम हैदराबाद की विभिन्न रमणीय लोकेशनों पर करेंगे। हमारी फ़िल्म की कहानी आम भोजपुरी फिल्मों की कहानी से भिन्न होने वाली है। फिल्म में आपको खेसारी और मेघा श्री के बीच की नोक झोक के साथ उनके बीच का रोमांस देखने को मिलेगा। हम इस फिल्म को साउथ की फिल्मों की स्टाइल में बनने वाले हैं,जिसमें दर्शकों को क्राइम,सस्पेंस,लव रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। फ़िल्म में हमने साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा मेघा श्री को लिया है जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत रखा है। जल्द ही हम फ़िल्म की कहानी का भी खुलासा करेंगे।इसके अलावा हम बैक टू बैक 3 भोजपुरी फिल्मे और करेंगे।

फिल्म के लेखक/डायलाग अरविंद तिवारी, संगीत- ओम झा, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, सत्य, कपिल, वेंकट डीप, फाइट मास्टर अंजी, कास्टिंग डायरेक्टर मिथलेश तिवारी, डीओपी ईएसएस प्रसाद, एसोसियेट बिक्षु वुल्ली, एडिटर तिरुपति रेड्डी है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव, मेघा श्री, महेश आचार्य, रक्षा गुप्ता, राजन तिवारी आदि कई कलाकार हैं।

Read More

Pradeep Pandey Chintu And Shilpa Pokhrel’s Film PREM GEET-2 Trailer Released By Worldwide Records

Pradeep Pandey Chintu And  Shilpa Pokhrel’s Film PREM GEET-2 Trailer Released By Worldwide Records

प्रदीप पांडेय चिंटू और शिल्पा पोखरेल की फ़िल्म “प्रेम गीत 2” का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

रत्नाकर कुमार प्रस्तुत पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और नेपाली स्टार शिल्पा पोखरेल के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी “प्रेम गीत 2” का ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 2 मिनट 40 सेकंड के इस फ़िल्म के ट्रेलर की शुरुआत सुबह की सूर्य की किरण व प्यार – मोहब्बत के खुमार के साथ होती है। प्रदीप पांडेय और शिल्पा रोमांटिक लवर के रूप में विभिन्न रमणीय व मनोरम लोकेशन पर प्रेम रस में डूबे प्रेम गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें चिन्टू का रोमांटिक अंदाज और शिल्पा की मासूमियत मन मोह रहा है।

पूरा ट्रेलर देखने पर यह फिल्म रोमांस, रोमांच और मारधाड़ से भरपूर है। फ़िल्म के ट्रेलर में प्रदीप पांडेय चिंटू और शिल्पा पोखरेल की रोमांटिक कमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। चिंटू काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। ट्रिम दाढ़ी में उनका अलग सा हेयर स्टाइल लवर ब्वॉय वाला फील दे रहा है। वहीं शिल्पा इस फर्स्ट लुक में बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। जिससे लगता है कि इस फ़िल्म में चिंटू और शिल्पा की जोडी और इनकी केमिस्ट्री सिल्वर स्क्रीन पर खूब धमाल मचाएगी।

फिल्म प्रेम गीत 2 को सोनू खत्री ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है। सोनू खत्री की बतौर निर्देशक यह तीसरी फ़िल्म है, इसके पहले उन्होंने फिल्म प्रेम गीत और जय शम्भू का निर्देशन कर चुके हैं। बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन की निर्माण किया है। फ़िल्म के सह निर्माता बिनोद कुमार ठाकुर हैं। लेखक एबी मोहन, संगीतकार ओम झा हैं।

इस फ़िल्म के गीत लिखे हैं उमा लाल यादव ने। एसोसिएट डायरेक्टर नवराज शर्मा, डीओपी हरि घलेलामा, फाइट मास्टर श्री श्रेष्ठा, कोरियोग्राफर कबिराज गहतराज, शिव बीके, रिक्की गुप्ता, बिबेक थापा, एडिटर बंदे प्रसाद हैं। प्रोडक्शन हेड गणेश सपकोटा, प्रोडक्शन डिज़ाइनर आरव खत्री, अर्जुन केसी हैं। प्रोडक्शन मैनेजर भरजन घरती मगर, मनोज गुप्ता हैं।

पोस्ट प्रोडक्शन का काम  मोशन स्टूडियो और 3 स्टूडियो में हुआ है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रदीप पांडेय चिन्टू, शिल्पा पोखरेल, अमित शुक्ला, सीपी भट्ट, रोहित सिंह मटरू, सुधा झा, इंद्रासनी मिश्रा, रंजीत शर्मा, बबलू खान, अजय कुमार आदि है।

Read More

Dinesh Lal Yadav Nirhua Starrer Film ARMY Grand Muhurat Concluded In Mumbai Director Sujit Kumar Singh Being Prosuced by Murli Lalwani

Dinesh Lal Yadav Nirhua Starrer Film ARMY Grand Muhurat Concluded In Mumbai Director Sujit Kumar Singh Being Prosuced by Murli Lalwani

दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर निर्माता मुरली लालवानी, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की आर्मी का मुम्बई में भव्य मुहूर्त संपन्न

निरहुआ, मुरली लालवानी और सुजीत कुमार सिंह की तिकड़ी आर्मी का शुभारंभ, शूटिंग शुरू

“आज मोदी सरकार की पूरी दुनिया को खुली चेतावनी है कि जो भी भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, वो जीवित नही बचेगा। जब से मोदी सरकार आई है, उन्होंने अपनी आर्मी को दुश्मन को मारने की पूरी छूट दी है। अतीत में हमारे जवानों को सरकार की तरफ से आदेश नही मिलता था, मगर मोदी सरकार ने हमारी आर्मी के जवानों को पूरी छूट दी है कि बॉर्डर पर निगाह डालने वाले दुश्मनों को दौड़ा कर मारें, उनके घर मे घुसकर मारें।” यह जोश भरी बातें भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मुम्बई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। दरअसल निरहुआ आर्मी नाम की एक फ़िल्म कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग देश के बॉर्डर पर की जाएगी।

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फ़िल्म आर्मी का भव्य मुहूर्त करके मुम्बई के तुलसी बिहार में शूटिंग शुरू की गई। मुरली लालवानी कृत इस शानदार फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जबकि लेखक मुरली लालवानी हैं। ईगल होम एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म आर्मी के मुहूर्त के साथ आज इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई। निरहुआ और ऋतु सिंह पर आज एक रोमांटिक गीत शूट किया गया, मगर यह फ़िल्म एक्शन पैक्ड होगी जिसमें बॉर्डर पर शूटिंग से लेकर हेलीकॉप्टर शॉट भी शामिल है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा बचपन से सपना था कि आर्मी में जाऊं। कोलकाता में पढ़ाई के दौरान मैंने एनसीसी में आर्मी की ट्रेनिंग भी ली थी। लेकिन हाइट कम होने की वजह से मेरा सेलेक्शन नही हो पाया। फिल्मो में आने के बाद भी मेरा सपना था कि आर्मी के ऊपर कोई फ़िल्म करूँ। मुझे बेहद खुशी और गर्व है कि आर्मी फ़िल्म में काम कर रहा हूँ।

निरहुआ ने आगे बताया कि फ़िल्म आर्मी में मेरा रोल काफी चुनौतीपूर्ण है, जिसके लिए मुझे काफी तैयारी करनी पड़ी है। बहुत रिसर्च और बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना पड़ रहा है। मेरा मानना है कि आर्मी के जवान ही रियल हीरो होते हैं। यह फ़िल्म तमाम जवानों को समर्पित है। इस फ़िल्म में हम यह बता रहे है कि हर नागरिक की जिम्मेदारी देश के लिए अपना कर्तव्य निभाने की होती है।

ऋतु सिंह ने यहां मीडिया से बताया कि इस फ़िल्म आर्मी में वह दिनेश लाल यादव की पत्नी का रोल कर रही हैं जो बड़ी जिम्मेदारी वाला रोल है।

फ़िल्म के लेखक निर्माता मुरली लालवानी ने बताया कि यह एक्शन से भरपूर एक शानदार फ़िल्म बन रही है। फ़िल्म में दिनेश लाल यादव और ऋतु सिंह की जोड़ी कमाल करने जा रही है। हम रियल लोकेशंस पर इसे शूट करेंगे और फ़िल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ साथ उन्हें एक सन्देश भी देगी।

पवन सिंह की भोजपुरिया राजा, सत्या, वांटेड, क्रेक फाईटर आदि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह देशभक्ति के जज़्बे से भरी एक फ़िल्म है और आर्मी की अहमियत को दर्शाने वाला सिनेमा है।

फ़िल्म के लेखक मुरली लालवानी हैं, जिन्होंने सधे हुए संवाद और किसी हुई पटकथा लिखा है। मधुर संगीत बनाया है संगीतकार ओम झा ने। छायांकन मनोज कुमार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर सन्नी शाह हैं। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख (पप्पू) और निर्माण नियंत्रक कमल यादव हैं। फ़िल्म के पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

  

फिल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, ऋतु सिंह, जय सिंह, आदित्य शुक्ला, नीरज शर्मा, बाल कलाकार माही मिश्रा, रितेश कुमार आदि हैं।

Read More
content top