content top

Niruha’s Sher-E-Hindustan Trailer Get 1 Million Views in One Day

Niruha’s Sher-E-Hindustan Trailer Get 1 Million Views in One Day

निरहुआ की शेर ए हिंदुस्तान के ट्रेलर का १ दिन में १ मिलियन का बना रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान का ट्रेलर लांच होते ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है और काफी वायरल भी हुआ है। फिल्म का ट्रेलर मात्र एक दिन में ही १ मिलियन व्यू पर चुका है। इससे तो साफ़ जाहिर है कि इस फिल्म के रिलीज़ होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है।

गौरतलब है फिल्म शेर ए हिंदुस्तान में दिनेशलाल यादव के साथ पहली बार अभिनेत्री नीता ढुंगाना नज़र आएंगी। इस फिल्म में दिनेशलाल निरहुआ एक नए अवतार में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी का प्रस्तुतीकरण काफी अलग है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफ़ेक्ट को दिखाया गया है। इस फिल्म में आपको कई तरह से मोड़ नज़र आएंगे जिसमें रोमांस, एक्शन, इमोशन, ड्रामा और देशभक्ति, यह सब कुछ देखने को मिलेगा।

इस फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में ही निरहुआ के दमदार संवाद ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। निरहुआ की दमदार एंट्री और फाइट की तो बात की अनोखी है। वहीं निरहुआ के अपोजिट विलन का किरदार निभा रहे हैं सुनील थापा। इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों की कहानी से काफी अलग है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक मनोज नारायण हैं। दिनेशलाल यादव निरहुआ एक कमांडो की भूमिका में हैं। वे हर प्रयास करते हैं कि देश में हो रहे बुरी गतिविधियों को रोका जा सके और अपने देश में बढ़ रहे आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब दिया जाय। निरहुआ का दमदार डायलॉग व पॉवरफुल एक्शन काफी आकर्षक है। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत रामचन्द्र यादव व संजय पुजारी हैं। इस फिल्म में निरहुआ के साथ नज़र आएंगे आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, शुशील सिंह, संतोष पहलवान तथा अमृत कुमार आदि हैं।

देशभक्ति के जज़्बे से भरपूर फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यह लिंक ओपेन करें

Read More

Bhojpuri Film Boss Of Producer Prem Rai Shooting Nearing Completion

Bhojpuri Film Boss Of Producer Prem Rai Shooting Nearing Completion

प्रेमराय की भोजपुरी फिल्म बॉस

वे अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतते हैं और उनके जन्मदिन पर सितारों का जमावड़ा होता है। बनारस के ठेठ बनारसी मूहल्ले सिगरा और सोनियां पर उनका बचपन बीता और अब वे जानेमाने फिल्मकार हैं। हम बात कर रहे हैंभोजपुरी फिल्मकार प्रेम राय की जिनकी फिल्मों को साईन करने के लिये सितारों में होड़ लगती है। प्रेम राय की छठवीं फिल्म  बॉस की शुटिंग पूर्णता के करीब है। प्रेम रॉय अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने मधुर व्यवहार के लिये भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्म बॉस में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मुख्य भूमिका है।

 

श्रेयस फिल्म्स में बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं अरविंद चौबे। आपको बतादें कि ंश्रेयस फिल्म्स के बैनर तलेही  प्रेम राय द्वारा निर्मित  भोजपुरी फिल्मेंजानेमन, हुकुमत, आशिक आवारा, आतंकवादी, सईया सुपरस्टार रुटीन से हटकर बनी फिल्म थी। अब उनकी फिल्म बॉस लोगों के सामने होगी।  फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के निमार्ता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं जबकि निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं और कार्यकारी निमार्ता निशांत सिंह हैं।इस फिल्म में पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता महेश मांजरेकर अभिनय कर रहे हैं। महेश मांजरेकर की यह पहली भोजपुरी फिल्म है। साथ में हैं अरशिया सिंह, चांदनी सिंह, अमित शुक्ला, करण पांडे, जस्सी सिंह, संजय कोरबे, कनक पांडे, गौरव कुमार, संजय वर्मा और अन्य। इस फिल्म में चार हेलीकॉप्टर, दो क्रूज, दो चैसिंग बोट, एक जलपरी, बीस फोर व्हीलर मोटरसाइकिल और बीस लाख की फ्लाइट यूज किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर प्रेम रॉय कहते हैं उनकी यह फिल्म लीक से हटकर बन रही है और रुटीन भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। फिलहाल सबको इस फिल्म का इंतजार है। आपको बतादें कि इस फिल्म के बाद प्रेम राय तीन और फिल्म बनाने जारहे हैं जिसका नाम है बनारसी मुरब्बे, इंकलाब और भईया जी एमबीबीएस । ये फिल्में जल्द ही फ्लोर पर जायेंगी।

Read More

Niruha Chalal London Releasing On 15th February All Over India

Niruha Chalal London Releasing On 15th February All Over India

15 फरवरी से देशभर में होगी रिलीज ‘निरहुआ चलल लंदन’ ,  देसी स्‍टोरी के साथ देगी लंदन का फील

जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के हैरतंअगेज कारनामों से सजी इंडिया ई कॉमर्स लि. प्रस्तुत और पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘निरहुआ चलल लंदन’ 15 फरवरी से देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। फिल्‍म को निर्माता सोनू खत्री और निर्देशक चंद्रा पंत हैं। देसी स्‍टोरी पर बनी इस फिल्‍म की उड़ान लंदन तक है, जो भोजपुरी सिनेमा में पहली बार हो रहा है। इसलिए फिल्‍म निर्माताओं का दावा है कि’निरहुआ चलल लंदन’ देसी स्‍टोरी के साथ नया लुक एंड फील देगी। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. फिल्‍म के सह निर्माता हैं।  निरहुआ चलल लंदन का ट्रेलर और गाने यूट्यूब पर बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसे सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। विदित हो कि ‘निरहुआ चलल लंदन’ एक शानदार लव स्‍टोरी वाली पारिवारिक फिल्‍म है, जिस पर पूरी इंडस्‍ट्री की नजर है। इस फिल्‍म में भोजपुरी सिनेमा के मैच्‍यूरिटी लेवल दिखने वाला है। यह भोजपुरी के आउडिंस के लिए भी नया अनुभव होगा। इस फिल्‍म के जरिये निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांस लंदन भी पहुंच गया है। जब लंदन की लड़की भोजपुरिया जवार में आती है, तब यहां गांव के लड़के को उससे प्‍यार हो जाता है। उसके बाद क्‍या होता है, इसके लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी। जो 15 फरवरी से बिहार – झारखंड के अलावा मुंबई, गुजरात और दिल्‍ली में भी रिलीज होगी। फिल्‍म में 7 रोमांटिक गाने हैं, जो बेहद कर्णप्रिय हैं। फिल्‍म का निर्माण बॉलीवुड लुक में किया गया है।  शूटिंग मुंबई, नेपाल और लंदन हुई है।

उल्लेखनीय है कि फ़िल्म के लेखक संतोष मिश्रा और संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन मनकृष्ण महाराजन व रामेश्वर कारी, नृत्य कबीराज गहतराज, रामजी लमिचने व संजय कोर्वे, मारधाड़ चन्द्रपंत का है। कार्यकारी निर्माता सूरज खड़का, यज्ञ राज घिमिरे हैं। प्रोडक्शन डिजाईनर सनी शाह हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्‍म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री मुख्‍य भूमिका में हैं।

Read More

Chandni Singh’s New Look Viral From The Set Of Film

Chandni Singh’s New Look Viral From The Set Of Film

चाँदनी सिंह का नया लुक फिल्म के सेट से हुआ वायरल

चंचल, चुलबुली, यू ट्यूब स्टार चाँदनी सिंह अपने मनमोहक नृत्य व अदायगी से करोड़ों दिलों में राज कर रहीं  हैं। उनके फैंस को उनके गानों के वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इन दिनों उनका नया हॉट लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसे वे सुर्ख़ियों में हैं। उनका यह नया लुक भोजपुरी फिल्म क्रेक फाइटर का है, जिसकी शूटिंग वे इन दिनों झारखण्ड के रांची में पावरस्टार पवन सिंह के साथ कर रही हैं। इस फिल्म में चाँदनी काफी मोहक व हॉट लुक में नजर आने वाली हैं, जो उनके फैंस और सिनेप्रेमियों के लिए सरप्राईज पैक्ड होगा। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह के साथ दी है। कार्यकारी निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है।

गौरतलब है कि पवन सिंह के साथ चाँदनी सिंह ने सावन के पावन महीना में सुपर डुपर हिट काँवर गीत गउरा हो तनि हँसि द का वीडियो किया था, जो दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ था। उसके बाद पवन सिंह के साथ ही दो भोजपुरी फिल्में बॉस तथा राजा में काम किया है। क्रेक फाईटर पवन सिंह के साथ चाँदनी की तीसरी फ़िल्म है। पवन सिंह के अलावा चाँदनी सिंह और भी कई स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के साथ मै नागिन तू सपेरा, यश कुमार के साथ फिल्म विजयी भवः और संजीव मिश्रा के साथ बद्रीनाथ में भी अपनी अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर की मूल निवासी  चाँदनी सिंह  ने अपना फ़िल्मी सफर म्यूजिकल वीडियो अल्बम से किया था, अब तक उन्होंने दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू जैसे सुपरस्टार के साथ म्यूजिक वीडियो अलबम कर चुकी हैं। उनके सभी अल्बम के गाने यू ट्यूब पर मिलियन व्यूज पार किये हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उन्हें यू ट्यूब स्टार का ख़िताब मिलने के साथ ही साथ वे फिल्म निर्माता – निर्देशक की पहली पसंद बनी हुई हैं और एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग करने के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो भी करती रहती हैं।

Read More

Once Again in Pawan Singh and Nidhi Jha’s Superhit Pair In Crack Fighter

Once Again in Pawan Singh and Nidhi Jha’s Superhit Pair In  Crack Fighter

एक बार फिर से पवन सिंह और निधि झा की सुपरहिट जोड़ी क्रेक फाईटर में

भोजपुरी सिनेमा के गयिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा की सुपरहिट जोड़ी दो साल बाद वापस धमाल मचाने वाली है भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर से, जिसमें पवन सिंह और निधि झा गदर के बाद फिर से बतौर हीरो-हिरोईन नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म ज्वलंत मुद्दों पर आधारित है, जिससे दर्शकों का मनोरंजन होने के साथ साथ संन्देश भी मिलने वाला है।

विदित हो कि यह जोड़ी दो साल पहले भोजपुरी फिल्म गदर व जिद्दी में धमाल मचा चुकी है। उसके बाद फिल्म सत्या का हिट गाना लूलिया का मांगेले आज भी करोड़ों सिनेप्रेमी बहुत पसंद करते हैं। भोजीवुड में काफी धूम मचाने वाली पवन सिंह और निधि झा की केमिस्ट्री को लोगों ने जमकर सराहा है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर का निर्माण उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है। फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह जी के साथ दी है। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, निधि झा, संचिता बनर्जी, चाँदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, दिव्या शर्मा, अभिषेक पाण्डेय गोलू, सिद्धार्थ सेंगर, सुजीत कुमार सिंह, श्रद्धा नवल, बेबी तनिष्का सिंह, रवि तिवारी आदि हैं।

Read More

Bhojpuri Film Nayak First Look Gets Viral Starring Pradeep Pandey Chintu

Bhojpuri Film Nayak First Look Gets Viral Starring Pradeep Pandey Chintu

वायरल हुआ प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक

सुपर स्‍टार प्रदीप पांडे चिंटू की मोस्‍ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक आउट होने के साथ ही वायरल भी हो गया है। इसमें चिंटू काफी डिफरेंट और अट्रेक्टिव लग रहे हैं। वहीं, फिल्‍म में चिंटू के अपोजिट तेलगू की चर्चित अदाकारा पावनी नजर आयेंगी,जिनकी यह पहली भोजपुरी फिल्‍म है। चिंटू ने फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक आउट होने के बाद कहा कि यह फिल्‍म की पहली झलक है, जो वाकई में बेहतरीन है। मुझे लगता है कि दर्शकों को हमारी इस फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक बेहद पसंद आ रहा है, तो फिल्‍म भी उन्‍हें खूब पसंद आयेगी।

बता दें कि फिल्‍म ‘नायक’ की शूटिंग हैदराबाद में हुई है। फिल्‍म को रमना मोगली डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जिनका कहना है कि यह फिल्‍म भोजपुरी स्‍क्रीन की सबसे बेहतरीन फिल्‍म होगी। मोगली इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी हैं। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक लोगों को पसंद आ रहा है, यह बेहद अच्‍छी खबर है – फिल्‍म ‘नायक’ की पूरी टीम के लिए। रमना मोगली ने फिल्‍म के बारे में कहा कि फिल्‍म नायक को एक अलग ही कंसेप्‍ट के साथ बनाया गया है। ट्रीटमेंट भी अलग अंदाज में भोजपुरी को ध्‍यान में रखकर किया है। फिल्‍म रिलीज के बारे में उन्‍होंने कहा कि हमने इस फिल्‍म को होली के आसपास रिलीज करने का लक्ष्‍य रखा है।

मालूम हो कि रोचीश्री मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ के डायरेक्‍टर – प्रोड्यूसर रमना मोगली हैं। फिल्‍म में प्रदीपा पांडेय चिंटू और पावनी के साथ संजय महानंदा, फिल्म बाहुबली 2 के विलेन प्रभाकर और विजय भास्‍कर लीड रोल में नजर आयेंगे। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। स्‍टोरी राजेंद्र भारद्वाज और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मधुकर आनंद हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार (राजू), एक्‍शन मार्शल रमना, कोरियोग्राफी वेंकेटेश, स्क्रीनप्ले और डायलॉग लालजी यादव और ई.पी. किशोर कुमार  है।

———-Sanjay Bhushan Patiyala

Read More
content top