content top

Film actor Ajay Yadav Formally Met SP Leader Rajendra Bahadur Yadav Discussion On Setting up a Shooting Hub in Mungra Badshahpur Jaunpur

Film actor Ajay Yadav Formally Met SP Leader Rajendra Bahadur Yadav Discussion On Setting up a Shooting Hub in Mungra Badshahpur Jaunpur

फ़िल्म अभिनेता अजय यादव ने सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव से की औपचारिक भेंट, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में शूटिंग हब बनाने पर हुई चर्चा

भोजपुरी फिल्म राम मिलाये जोड़ी की अपार सफलता के बाद सिंगर ऐक्टर अजय यादव अब फिल्म चल झूठा में अनोखे किरदार में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों फ़िल्म अभिनेता अजय यादव ने सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव से एक औपचारिक मुलाकात की और मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में शूटिंग हब बनाने पर चर्चा भी की। यूपी के जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर एवं आप-पास के क्षेत्रों में उनकी भोजपुरी फिल्म चल झुट्ठा की शूटिंग हुई है।

गौरतलब है कि अजय यादव विगत कई वर्षों से भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर सिंगर सक्रिय हैं। उनकी सुपर हिट फ़िल्म राम मिलाए जोड़ी टेलीविजन पर अक्सर टेलीकास्ट होती रहती है। हाल ही में उन्होंने फिल्म चल झूठा की शूटिंग कम्प्लीट की है।

बात करें सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव की, तो वह एक सफल व्यवसायी होने के साथ साथ एक समाज सेवी भी हैं। और समाजवादी पार्टी में महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर हैं। हमेशा अपने क्षेत्र में जनता की भलाई व विकास के कार्य करते रहते हैं। फ़िल्म अभिनेता अजय यादव ने सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव से ग्राम केवट सराय, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में स्थित उनके निजी आवास पर मुलाकात की। राजेन्द्र बहादुर यादव इन दिनों अपने गांव में हैं। हाल ही में राजेंद्र बहादुर यादव के पिता जी स्वर्गीय राम फेर यादव का स्वर्गवास हो गया था। बड़ी मुश्किल से वह इस सदमे से उभरे हैं और अब अपने क्षेत्र के दौरे पर हैं। वह मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।

विदित हो कि अजय यादव अपने क्षेत्र की नई प्रतिभाओं को सपोर्ट करना चाहते हैं। नए सिंगर्स, एक्टर्स को वह एक प्लेटफार्म मुहैया करवाना चाहते हैं। इसके लिए अजय यादव ने मुंगरा बादशाहपुर में एक ऑफिस भी खोला है जहां फिल्मों से सम्बंधित कार्य होते रहेंगे और नए टैलेंट्स को भी मौका भी देंगे।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर ऎक्टर अजय यादव फ़िल्म चल झूठा में हीरोइन अनन्दिता गिरी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

एन्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म चल झुट्ठा के लेखक निर्देशक विकास दास हैं। यह फ़िल्म तीन ऐसे नवयुवकों की कहानी है जो अपने आप में किसी नमूने से कम नहीं हैं। तीनों की धमाचौकड़ी, खुराफात और सच-झूठ में उलझे उनके कारनामें देखकर दर्शक रोमांचित होकर दाँतों तले उंगली दबा लेंगे।

फ़िल्म में अजय यादव का किरदार काफी हटकर है, जो दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज होगा। आपको बता दें कि अजय यादव के पास इस समय कई फिल्में हैं। इस फ़िल्म के बाद अगली नई फिल्म की शूटिंग वो अगले माह में करने वाले हैं।

Read More

Kapil Khadiwala plays a virgin sex medical store owner in web series Ashleel

Kapil Khadiwala plays a virgin sex medical store owner in web series Ashleel

Without a shadow of doubt, Kapil is a gifted actor and versatility breeds in him. He has the calibre to bring life to characters on-screen with his effortless portrayal of roles.
A renowned face on the fashion ramp, directors favourite, He will be seen in web series Ashleel playing a medical store owner who is virgin and sells sex medicine “It’s a funny role. It’s a spoof on porn industry with a message how porn films destroy children”
Kapil plays his characters with absolute conviction, and that rare trait will be on display once again in Ashleel , which has already become a talking point.


His knack in acting is such that no one can leave without noticing his performance. The style in which he showcases his expertise and flair sweeps the audience into a different world.

Read More

Amitabh Bachchan Facilitates Senior Freelance Journalists

Amitabh Bachchan Facilitates Senior Freelance Journalists

Exclusive News By Ashok Anchan

Mumbai: The covid-19 crisis has put a spanner into the daily basic necessities of senior freelance journalists and correspondents. Rising to their needs is Dr. Amitabh Bachchan ji, the Shahenshah of Bollywood.

Startled by this revelation, the Big B with the golden heart came to the rescue of senior freelance journalist. After satisfying himself with the help of a familiar journalist,he deposited favourable amount to the respective bank accounts of the shortlisted needy persons. Many senior media persons who have been penning stories, features, reviews since three-four decades with different publications and web portals are now freelancers in various capacities from sometime with film trade journals, regional newspapers and websites.

Time and again respected Shri Amitabh Bachchan ji has always come forward to help the needy and the deserving. Personally he had support towards the Covid-19 relief is reported in the vicinity of Rs. 15 crore which includes aids for various charitable causes and healthcare needs.

“I am doing what is permissible within my capacities and the given current scenario. It will be difficult to facilitate all,” says the senior Bachchan.

The coronavirus pandemic had taken its toll since last March 2020 and the lockdown thereon has forced many publications to close down.

“The irregularities, lockdown, curfew, SOPs have halted the film and television production activities. There are no functions or any kinds of proper events happening. Even the cinema halls are not functioning. We do not have any kind of association or trade bodies to address our grievances. Thus our small group after a hesitant discussion on phone decided to approach our acquainted celebrities,” says one of the freelancers’.

A freelancer with the regional publications chipped in, “It was a kind gesture on the part of Mr. Bachchan sahab.”

All the beneficiaries find it difficult to express themselves in this moment of relief for each of them. It was indeed a blessing in disguise in this tested times. We all pray to the Almighty to bless the noble soul with more and more laurels in his entire upcoming endeavor.

Read More

Rahul Boss And Karnika Mandal Starrer Sanam Mere Sanam Romantic Song Released on Ultra Cinema

Rahul Boss And  Karnika Mandal Starrer Sanam Mere Sanam Romantic Song Released on Ultra Cinema

O Sanam Mere Sanam  New Video Song  is a musical  video album lavishly produced by  Soft Touch Entertainment and deftly directed by Vijay Singh Pal and nicely  Choreographed By Anis Khan. The song was well picturised at lovely location Of Igatpuri. The Song  will be released very soon on popular music channel.

This song will be appreciated by young generation for its lyrics, music and above all for lovely  charming pair of  Rahul Boss & Karnika Mandal. This pair has the distinction of doing many Albums,  Films & Webseries together. Rahul Boss & Karnika Mandal’s  eagerly awaited films and albums include Shubratri, Waqt Tham Sa Gaya Hai  and many more.

O Sanam Mere Sanam cast N credit includes Dop Manoj C.  Kumar, Lyrics, Music & Singer Harsh Sharma

Listen to this New Romantic Love Song “”Sanam Mere Sanam”” that will definitely stay with you for a long time and won’t fade away from memories.

 

Read More

Ritesh Pandey – Kajal Raghwani And Neelam Giri Kawna Chakkar Me Fasani Song Viral On Social Media

Ritesh Pandey – Kajal Raghwani And  Neelam Giri Kawna Chakkar Me Fasani Song Viral On Social Media

रितेश पांडे फँसे काजल राघवानी और नीलम गिरी के चक्कर में

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी शादी-विवाह के मौसम में सात फेरों का गठबंधन की चर्चा जोरों पर है। आये दिन किसी न किसी हीरो-हीरोइन की शादी या सगाई की खबर सुर्खियों में रहती है। इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे शादी के चक्कर में ऐसे फँसे हैं कि अब हाथ कपारे पर रखकर आउ-बाउ बक रहे हैं। जिसके चक्कर में रितेश फँसे हैं वे चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी हैं।

दरअसल यह पूरा माजरा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया

पकड़उआ विवाह पर आधारित लोकगीत “कवना चक्कर में फँसनी” का है, जोकि रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना खूब देखा व सुना जा रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने में  रितेश पांडे दो बीबी के चक्कर काफी परेशान दिख रहे हैं और खुद से ही यह सवाल कर रहे हैं “कवना चक्कर में फँसनी”। इस गाने का कॉन्सेप्ट है कि शादी-सुदा रितेश पांडे दोस्त की बारात में जाते हैं और वहीं मंडप में ही पिस्तौल की नोक पर जबरदस्ती काजल राघवानी से शादी करनी पड़ती है। घर आने पर नई नवेली दुल्हन काजल राघवानी और ब्याहता पत्नी नीलम गिरी की झड़प और दोनों मेरा पति सिर्फ मेरा है के तर्ज पर अपना-अपना अधिकार जताती है। उनके बीच में सैंडविच की तरह रितेश पांडे पिस रहे हैं। यह गाना वाकई काफी इंटरटेनिंग और मस्ती से भरपूर है।

रितेश पांडे ने अपने सभी फैन्स और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है कि गाने को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ओनर रत्नाकर कुमार का शुक्रिया भी अदा किया है।

भोजपुरी सिने जगत और म्यूज़िक वर्ल्ड में हमेशा नया करने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने एक बार फिर यह एक नया प्रयोग किया है, जो दर्शकों द्वारा खूब पसन्द किया जा रहा है।  जिसमें  रितेश पांडे, काजल राघवानी और नीलम गिरी की तिकड़ी और इनके बीच केमिस्ट्री देखने लायक है।

यह गीत भोजपुरी एल्बम के गानों में बदलाव की एक लहर लेकर आया है। इस गाने में लोगों को काफी कुछ नया और अलग मिला है और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूज़िक कंपनी की क्रिएटिविटी भी इस गाने में झलकती है।

लोकगीत कवना चक्कर में फँसनी को रितेश पांडे, अंतरा सिंह प्रियंका और शिल्पी राज ने गाया है जबकि गीत लिखा है जेडी बहादुर ने। संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर राहुल यादव और एडिटर दीपक पंडित हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

Read More

Actor Rajkumar Khurana Who Won The Best Actor At The Hollywood International Talent Show Does Not Want To Be In One Image

Actor Rajkumar Khurana  Who Won The Best Actor At The Hollywood International Talent Show  Does Not Want To Be In One Image

हॉलीवुड इंटरनेशनल टैलेंट शो में बेस्ट एक्टर का खिताब जीत चुके अभिनेता राजकुमार खुराना किसी एक इमेज में नही बधना चाहते

राजकुमार खुराना एक ऐसे अभिनेता है जो बॉलीवुड से लेकर साउथ की फ़िल्मो में अपने निभाये गए किरदार को लेकर चर्चा में हैं।इतना ही नही ,अब वह हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाने जा रहे हैं।बहरहाल,इन दिनों राजकुमार खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट सुल्ताना’ में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं।निर्माता दीपक आभुआ की इस फ़िल्म में राजकुमार खुराना अंग्रेज ऑफिसर का चैलेजिंग किरदार निभा रहे है जिसमे डबल शेड हैं।इसके अलावा राजकुमार खुराना एक और फ़िल्म ‘कर्टेन ‘ जो जल्द ही रिलीज होने वाली है ,इस फ़िल्म के साथ उनकी एक  और फ़िल्म स्टार्टअप भी रिलीज के लिए तैयार है। इसी महीने से राजकुमार खुराना की एक और फ़िल्म की शूटिंग राजस्थान में शुरू होने जा रही है,जिसमे भी उनका काफी दमदार किरदार बताया जा रहा है।

विगत 20 वर्षों से अभिनय की दुनियां में सफलता का परिचम लहरा रहे राजकुमार खुराना टेबल टेनिस की दुनियां में भी खूब नाम कमा रहे हैं।वह टेबल टेनिस खिलाड़ी के तौर पर 2019 में गोल्ड मैडल और ब्रॉन्ज मैडल भी जीत चुके हैं।इसके अलावा वह यंगेस्टर इंडियन टेबल टेनिस एकेडमी दिल्ली में कोच के तौर पर भी कार्यरत हैं।

राजेश खन्ना की अभिनय शैली से प्रभावित रहे राजकुमार खुराना ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत रंगमंच से किया। फिर मोहम्मद अजीज कुरैशी के धारावाहिक ‘सुपर सिक्स ‘में अपने अभिनय का जौहर दिखाया ।इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा । दूरदर्शन के कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया जिसमें ‘सौ बात की एक बात’ ,एक समय की बात,एक अनार सौ बीमार,पुराने लोग नया जमाना,उमंग तरंग,मुर्गा किश्तों में,डॉक्टर बीवी,फिल्मोनिया, जैसे तमाम धारावाहिकों के अलावा सोशल इशू पर बनी जागृति,सबक,ये सुनहरे पल जैसी न सिर्फ टेली फ़िल्मो में मुख्य किरदार निभाया है,बल्कि कई पत्रिकाओं एवं विज्ञापन फ़िल्मो के लिए मॉडलिंग भी किया है।

राजकुमार खुराना के फिल्मो की बात करें तो ‘ द यूनिवर्सिटी-विश्वविद्यालय, गंगा के पार,नाखून, मृत्युभोज,मैं तेरा आशिक दीवाना,भयानक चीख,

संत महर्षि रामाराव,आदि फ़िल्मो में अभिनय किया है।वादा निभाउंगा और मारिया -द मर्डर मिस्ट्री में लीड भूमिका निभा रहे राजकुमार खुराना की हाल ही  फ़िल्म’ मुगलसराय जंक्शन’ रिलीज हुई है।जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया । वह ‘गेम ऑफ 100 करोड़’ में भी क्राइम ब्रांच ऑफिसर का दमदार निभा रहे है ,बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ फिल्म ‘अरेंज मैरेज ‘ में भी उनकी भूमिका काफी दमदार बतायी जा रही है। हिंदी के अलावा राजकुमार खुराना साउथ की तमिल फिल्म ‘परफ्यूम’और वेक अप’ में भी काम कर चुके हैं।इतना ही नही उनके कदम तो अब हॉलीवुड तक भी पहुँच चुके हैं। ड्रा. इल्हाम मदानी की हॉलीवुड फिल्म ‘फीनिक्स वीमेन’ और सुनील बब्बर की हॉलीवुड फिल्म ‘काउंट 10’ में भी अभिनय करने जा रहे हैं। राजकुमार खुराना के कैरियर की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है ,इतना ही नही राजकुमार खुराना को 2020 में हॉलीवुड इंटरनेशनल टैलेंट शो में बेस्ट एक्टर का खिताब भी मिल चुका  है ,जिससे वह काफी उत्साहित है।

       

राजकुमार खुराना कहते है कि एक कलाकार को किसी भाषा या प्रान्त में नही बांधा जा सकता है।इस लिए मैं हर तरह की फ़िल्मे बिना किसी इमेज में बधे काम करना चाहता हूँ ।

Read More
content top