content top

Rajveer Deol – Avnish Barjatya Team Together For Their Debuts in Rajshri’s Next

Rajveer Deol – Avnish Barjatya Team Together For Their Debuts in Rajshri’s Next

राजश्री प्रोडक्शन्स की अगली फ़िल्म के लिए साथ आये राजवीर देओल और अवनीश बड़जात्या
राजश्री प्रोडक्शन्स  की पहचान देश के एक अग्रणी और प्रतिष्ठित फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के तौर पर होती है। इस प्रोडक्शन हाउस को एक से बढ़कर एक पारिवारिक और लोकप्रिय मनोरंजक फ़िल्मों के लिए जाना जाता है।
बड़जात्या परिवार के नेतृत्व में 74 साल से चल रहे इस प्रोडक्शन हाउस की चौथी पीढ़ी अब इसकी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने, और इसकी कमान संभालने को तैयार है। ग़ौरतलब है कि राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा बनाई जा रही अगली फ़िल्म का निर्देशन अवनीश बड़जात्या करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म के माध्यम से एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने जा रहे अवनीश निर्माता/निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे हैं। इतना ही नहीं, राजश्री प्रोडक्शन्स की इस 59वीं पेशकश का लेखन भी अवनीश ने ख़ुद ही किया है। अवनीश की इस पहली फ़िल्म में सुपरस्टार सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल बतौर हीरो अपना डेब्यू करेंगे।
यूके में रंगमंच से संबंधित अध्ययन करने के बाद, राजवीर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। राजवीर ने रंगमंच के मशहूर निर्देशक डायरेक्टर फ़िरोज़ अब्बास ख़ान के मातहत प्रशिक्षण भी हासिल किया है। ऐसे में पूरी तैयारी के साथ राजवीर राजश्री प्रोडक्शन्स की अगली फ़िल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं।
राजवीर के बारे में अवनीश कहते हैं, “राजवीर अपनी आँखों से बहुत कुछ बयां कर जाते हैं। वे बहुत ही मेहनतकश शख़्स भी हैं। जैसे-जैसे हम इस प्रोजेक्ट को लेकर एक-दूसरे से चर्चा करते चले गये, मुझे इस बात का एहसास होता गया कि राजवीर ही हीरो के तौर पर मेरी फ़िल्म के लिए पूर्णतया उपयुक्त शख़्स हैं।”
इस फ़िल्म में एक आधुनिक लव स्टोरी को दर्शाया गया है। इस फ़िल्म‌ में अवनीश और राजवीर की ज़िंदगी का अक्स नज़र आएगा जिसमें आज की दुनिया में प्यार और रिश्तों के मानी समझाने की कोशिश की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म‌ में राजवीर के अपोज़िट हीरोइन का किरदार निभाने वाली लड़की की तलाश अभी भी जारी है‌।

उम्मीद के मुताबिक ये फ़िल्म इस साल जुलाई महीने में फ़्लोर पर जाएगी और इसे अगले साल यानि 2022 में देशभर में रिलीज़ किया जाएगा।

Read More

Akshat Anand’s First Music Video Aadatan Released by Zee Music Company

Akshat Anand’s First Music Video Aadatan Released by Zee Music Company

अक्षत आनंद का पहला म्युजिक विडियो आदतन रिलीज

रश्मी देसाईने दी अक्षत और हिंडोला को शुभकामना

सिंगर और एक्टर अक्षत आनंद  म्युजिक विडियो आदतन से डेब्यूकर  चुके हैं। इस म्युजिक विडियो को एक शानदार पार्टी का आयोजन कर मुंबई में लांच किया गया। याशी फिल्म्स और जी म्युजिक के इस नये म्युजिक विडियो को पापुलर एक्ट्रेस  रश्मी देसाई ने लांच किया। म्युजिक विडियो में अक्षत आनंद और हिंडोला चक्रवर्ती की जोड़ी नजर आरही है। यह म्युजिक विडियो लंदन के शानदार लोकेशनों पर शूट किया गया है।

जिसका निर्माण जा ने माने निर्माता अभय सिंन्हा ने किया है।  डांस ट्रैक की कंपोजिशन, लिरिक्स को सीपी झा ने लिखा है। अक्षत आन ंद  ने म्यूजिक वीडियो के बारे में कहा, जब मैंने पहली बार ट्रैक सुना तो मैं काफी आकर्षित हुआ। भारतीय और पश्चिमी संगीत के संयोजन ने मुझे जकड़ लिया, मुझे डांसिंग बहुत पसंद है और यह गाना हर किसी को नाचने को मजबूर कर देगा। वीडियो लंदन में शूट किया गया है और रमेश नौटियाल द्वारा निर्देशित किया गया है। गाने को संजय कोरबे ने कोरियोग्राफ किया है। आदतन के म्युजिक लांच के बाद मीडिया से रुबरू होते हुए रश्मी देसाई ने कहा कि मैंं अभय सिन्हा जी को थैंक्स बोलती हूं कि मुझे इस खाश अवसर के लिए  उन्होने आमंत्रित किया।

मैं उन्हे तब से जानती हूं जब मैं इंडस्ट्रीज में आई थी। अक्षत आ नंद का गाना और उनका लुक मुझे काफी अच्छा लगा। अक्षत आनंद और हिन्डोला चक्रवर्ती दोनों की खूबसूरत स्माइल और बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद  आयेगी। हैशटैग की दुनिया है और आदतन काफी क्यूट एलबम है। मैं अक्षत आनंद को उनके सपनों को पूरा करते हुए देखना चाहूंगी। संगीत ही हमारी दुनिया है। हम संगीत से काफी कनेक्ट होते हैं। यह दर्शकों को जल्द ही कनेक्ट कर देती है। वे कमिंग टाईम के स्टार हैं। अक्षत आनंद की आवाज काफी अच्छी लगी। इस म्युजिक विडियो में अक्षत आनंद और हिन्डोला चक्रवर्ती की जोड़ी काफी शानदार लगी है।अक्षत आनंद मीडिया के सामने आये तो उन्होने कहा कि मेरी मां का सपना था कि मेरा बेटा सिंगर बने और मेरा भी सपना था कि मै एक सिंगर बनूं। आदतन के रुप में अब आपके सामने हूं।

अक्षत ने बताया कि इस म्युजिक विडियो की शुटिंग के दौरान हमनेखुब आंनद उठाया। मुझे मेरी मां ने ही मुझे संगीत सिखाया और फिर तीन साल मैने क्लासिकल सिंगिंग सीखा। इस अवसर पर हिंडोला चक्रवर्ती ने कहा कि मुझे ग्रेट अ नुभव रहा इस एलबम की शुटिंग के दौरान इसके लिए मै जी म्युजिक, याशी फिल्म्स , अभय सिन्हा जी और संजय जी को थैन्कस कहूंगी।

याशी फिल्म्स मेरी फैमिली की तरह है और अक्षत मेरेफ्रेंड है  हमने लंदन में आदतन की शुटिंग के दौरान खुब मेहनत की। मैंअक्षत के साथ बार बार काम करना चाहूंगी। निर्माता  अभय सिन्हा ने कहा कि हमने तय किया कि फिल्मों के साथ म्युजिक विििडयो पर भी काम करना चाहिए और हमारी कंपनी का पहलाम्युजिक विडियो आदतन आपके सामने है। हम आगे भी याशी फिल्म्स के तहत म्युजिक विडियो करने जारहे हैं।

 

हमने जब अक्षत आनंद की आवाज सु ना तो हमने तुरंत कहा कि हां हमें अक्षत आनंद के लिए एलबम करना है। आगे कुछ और भी हमारी योजना है अक्षत को लेकर।

————शशिकांत सिंह

Read More

Actor VINOD YADAV’s Movie KARAM PUTRA First Look Released

Actor VINOD YADAV’s Movie  KARAM PUTRA First Look Released

अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फ़िल्म ‘कर्म पुत्र’ का हुआ फ़र्स्ट लुक जारी

गुंडा फिल्म अभिनेता विनोद यादव ने हाल ही में अपनी नई भोजपुरी फिल्म कर्म पुत्र का टीजर और फास्ट लुक अपने जन्मदिन पर रिलीज किया है। इस फ़िल्म में विनोद का लुक काफी खूंखार नजर आ रहा है और फिल्म की स्टोरी भी काफी जबरदस्त दिखाई दे रही है अभी तो फ़िल्म का सिर्फ फर्स्ट लुक ही सामने आया है, जिसमें विनोद ने अपनी अभिनय का जौहर दिखा दिया है।

फिल्म में विनोद के अपोजिट माही खान नजर आ रही है, जो कि फिल्म के टीजर में कहीं पर भी नजर नहीं आए लेकिन कहा ये जा रहा है कि फ़िल्म में माही का किरदार काफी जबरदस्त होने वाला है।

माही ने कई फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया है। वे इस समय काफी व्यस्त नजर आ रही है। इस टीज़र लांच पर फ़िल्म से जुड़े सभी सदस्य नजर आए। इस फिल्म का निर्माण अन्नी फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

 

फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श है, जो कि पहले भी विनोद के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने विनोद को गुंडा फिल्म में बतौर अभिनेता डायरेक्ट किया था। फ़िल्म के निर्माता वी कुमार एवं सह निर्माता साक्षी विनोद यादव हैं। फ़िल्म का लेखन विकाश विश्वकर्मा, छायांकन संतोष सिंह, नृत्य निर्देशन रिक्की गुप्ता, एक्शन जावेद आर. शेख, संकलन मोहम्मद अख्तर, प्रोडक्शन मैनेजर आलोकप्रि गुप्ता हैं।

Read More

Pawan Singh Emotional To Remember First Wife Neelam Singh Celebrated Death Anniversary On The Sets Of The Film

Pawan Singh  Emotional To Remember First Wife Neelam Singh  Celebrated Death Anniversary On The Sets Of The Film

पहली पत्नी नीलम सिंह को याद कर भावुक हुए पवन सिंह, मनाया फ़िल्म के सेट पर पुण्यतिथि

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह 8 मार्च को बेहद भावुक नज़र आये, क्योंकि इसी दिन साल 2015 में उनकी पत्नी नीलम सिंह का देहांत हुआ था। यही वजह है कि पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की पुण्यतिथि के मौके पर इतने भावुक हो गए कि उनको याद करते हुए एक बेहद मार्मिक पोस्ट अपने फेसबुक पेज से लिखा। पवन ने लिखा – “मेरे जीवन कि सबसे बड़ी छति… भगवान हर इंसान के जीवन मे हर खुशी नहीं देते हैं. पर आप मेरे जीवन मे थीं हैं और आजीवन रहेंगी. ईश्वर आपको अपने श्री चरणों मे जगह दें.”

इतना ही नहीं, पवन सिंह ने स्मृतिशेष नीलम सिंह की पुण्यतिथि यूपी के प्रतापगढ़ में फ़िल्म ‘हमार स्वाभिमान’ के सेट पर मनाई, जहां फ़िल्म के एनआरआई निर्माता राम शर्मा, अभिनेत्री अंजना सिंह समेत तमाम कलाकारों ने उनकी पत्नी नीलम सिंह को नम आंखों से पुष्पांजलि दी और बड़ी संख्या में महिलाओं ने कैंडल जला कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले पवन सिंह पत्नी नीलम सिंह की तस्वीर को लेकर मंच पर आए थे, जहां उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद उन्होंने इस मौके पर जरूरतमंद स्थानीय महिलाओं के बीच साड़ियां, चूड़ियां और पैसे भी वितरित कर नीलम सिंह की रूह को सुकून मिले, इसकी कामना की।

आपको बता दें कि पवन सिंह की शादी नीलम सिंह से साल 2014 में हुई थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, जिस वजह से उनकी पत्नी का निधन 2015 में 8 मार्च को हो गया था। उस वक़्त पवन सिंह को गहरा आघात लगा था, जिससे उबरने में उन्हें लंबा वक्त लग गया। फिर उन्होंने दूसरी शादी साल 2018 में की, लेकिन आज भी वे अपनी पत्नी को भूल नहीं पाए हैं और हर साल उनकी पुण्यतिथि को मनाते हैं।

इस बार वे राम शर्मा की फ़िल्म की शूटिंग प्रतापगढ़ में कर रहे हैं, जहां उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर नीलम सिंह को याद कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की और जरूरतमंद महिलाओं की मदद की।

Read More

Vinod Yadav Becomes Karm Putra After Gunda

Vinod Yadav Becomes Karm Putra After Gunda

गुंडा के बाद कर्म पुत्र बने विनोद यादव

अन्नी फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म कर्म पुत्र का भव्य मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म में गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव मुख्य भूमिका में है। कर्म पुत्र की शूटिंग मुम्बई में की जा रही है। इस फ़िल्म में विनोद यादव के अपोजिट अभिनेत्री माही खान नजर आएंगी। फ़िल्म का निर्देशन निर्देशक इकबाल बख्श करेंगे। फ़िल्म का निर्माण करीब एक करोड़ की लागत से किया जा रहा है। फ़िल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फ़िल्म में दर्शकों को एक्शन और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। फ़िल्म में विनोद के साथ दो दो हाथ आजमाते खलनायक दीपक भटिया नजर आएंगे। फ़िल्म की कहानी का ज्यादा खुलासा तो नहीं किया गया है परंतु टाइटल से इतना पसंद चलता है कि फ़िल्म में विनोद अपने भाग्य को आजमाते दिखाई देने वाले हैं।

अभिनेता विनोद यादव ने कहा कि इस फ़िल्म में मेरा किरदार पहले की अपेक्षा काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि पूरी फिल्म कर्म शब्द के इर्दगिर्द घुमती है। फ़िल्म में आपको कई रोमांचक दृश्य देखने को मिलेंगे। मैं कहानी के बारे ज्यादा नहीं बता सकता हूँ पर इतना कह सकता हूं कि हमारी फ़िल्म आम भोजपुरी फिल्मों से हटके होगी।

फ़िल्म के निर्देशक इकबाल बख्श ने बताया कि मैंने विनोद के साथ पहले भी काम किया है ये बहुत ही उन्दा कलाकार हैं। इनके साथ सेट पर बहुत मजा आता है क्योंकि ये बड़े ही हसमुख इंसान हैं जो कि सेट पर सबके साथ घुल मिलाकर रहते हैं।

फ़िल्म में विनोद का किरदार काफी स्ट्रॉग है। जो दर्शकों के दिल में घर कर जाएगा। फ़िल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

Read More

Actor Surjeet Singh Rathore Making His Bollywood Debut Through – Dabangai

Actor Surjeet Singh Rathore Making His Bollywood Debut Through – Dabangai

Every year Bollywood is deluged by talented new actors. But 2020 was an unusual year and many actors’ dream of their much-awaited Bollywood debuts remained unfulfilled. Now, with things slowly getting back on track and films slated for release on the big screen, many young, up-and-coming talents are set to be introduced in the Tinseltown. Here is Actor Surjeet Singh Rathore making his Bollywood debut through romantic action thriller Dabangai – A different Musical Love story written & directed by Sajan Agarwal. The film based on the story of Rajasthani True Love incident. Actor Azaz Khan & Pallavi Singh playing lead character opposite Surjeet Singh Rathore.

Surjeet Singh Rathore said, ” I’m happy to announce my debut movie Dabangai – A different Music Love Story. we are going on shooting floor at the end of this month. I would like to thanks Sajan Agarwal ji for giving me break and thanks to Azaz Khan for his Support”.

     

Dabangai Produced by Gyanchand Devpati under the Banner of SSR films. Music by Keshav Kumar & Chhotu Singh Rawana Badrul Islam. others actor are featuring Javed Haider, Rajkumar Kanojia & Rajesh Desai. The film will release on MX player.

Read More
content top