content top

गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘लेजी सइयां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘लेजी सइयां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री फेमस म्यूजिक कंपनी कर्णप्रिय संगीत के साथ घर परिवार से जुड़े गाने हमेशा भोजपुरिया संगीतप्रेमियों के मनोरंजन हेतु प्रस्तुत करती रहती है। इसी कड़ी में पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और एक्ट्रेस इशिका टोरिया की शानदार अदाकारी से सजा हुआ एक और जबरदस्त लोकगीत ‘लेजी सइयां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गीत अपनी मधुर धुन, देसी बोल और बेहतरीन फिल्मांकन के कारण संगीतप्रेमियों के बीच मुख्य आकर्षण बन गया है। इस गाने को भोजपुरी गायिका गोल्डी यादव की सुरीली आवाज सीधे दिल में उतर रही है। वह अपनी आवाज की मिठास और तान से महफिल में शमां बाँध रही है तथा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। वहीं इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया अपनी अदाओं का ऐसा जादू चला रही हैं कि सीधे जाकर दीवानों के दिलों को घायल कर दे। उनकी अदायगी में ऐसी सहजता है, जो दर्शकों को वीडियो सांग से नजरें हटाने नहीं देती है। वीडियो में इशिका ने एक ऐसी युवती की भूमिका निभाई है, जो अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। उनके इंडियन लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। उनकी सादगी भरी सुंदरता और उन पर जँच रहे पारंपरिक परिधान गाने के वीडियो को और भी अधिक आकर्षक बना रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने के निर्माण में कोई समझौता नहीं किया है, जोकि इस गीत के ऑडियो और वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘लेजी सइयां’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस लोकगीत पर बात करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘मेरी कोशिश हमेशा ऐसे कंटेंट को प्रमोट करने की होती है जो भोजपुरी संस्कृति से जुड़े हों लेकिन जिसका प्रेजेंटेशन ग्लोबल स्तर का हो।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘इस सांग में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस इशिका टोरिया की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, और यही एक सफल गाने की पहचान है। यह लोकगीत हर आयु वर्ग के श्रोता एवं दर्शक देख व सुन सकते हैं।’

वहीं बेहद उत्साहित नजर आईं एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। रत्नाकर सर का मार्गदर्शन हमेशा मुझे बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है। दर्शकों जो प्यार ‘लेजी सइयां’ को दे रहे हैं, उसके लिए मैं उनकी सदैव आभारी रहूंगी।’

वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना न केवल संगीत के शौकीनों के लिए है, बल्कि उन सभी के लिए है जो क्वालिटी से भरपूर गाना देखना पसंद करते हैं। यदि आप भी एक बेहतरीन म्यूजिक वीडियो की तलाश में हैं, तो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज हुआ यह गाना आपको निराश नहीं करेगा। इसकी मधुर तान, सुंदर विजुअल्स और इशिका टोरिया की कातिलाना मुस्कान आपके दिन को रोशन कर देगी।’

रत्नाकर कुमार, गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘लेजी सइयां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Read More

Art Of Styling From Street Fashion To Trend Triumph Zaan Outfits By Mehran Zaan

Art  Of Styling From Street Fashion To Trend  Triumph Zaan Outfits By Mehran Zaan

Exclusive Interview with  Raja Sarfaraz  Jammu

– Fashion is often described as a cycle, a continuous loop where the past meets the present to create the future. Today, that cycle is spinning faster than ever as the “90s Era” makes a thunderous comeback. From baggy jeans and chunky boots to the iconic “Angry Young Man” bell-bottoms seen in classic Bollywood cinema, the industry is witnessing a massive shift toward vintage aesthetics blended with modern confidence.

At the center of this cultural wave in the region is Mehran Zaan, a rising entrepreneur from District Doda whose namesake collection is making significant waves.

The “C Factor”: Confidence and Class

The fashion industry thrives on what experts call the “C Factor”—a mix of Demand, Dynamics, and Class. As technology begins to dominate our daily work, the need for tactile, high-quality “stuff” that provides personal confidence has grown.

“Fashion is not just about clothes; it’s about confidence and personality,” says Zain Khan, the creative force behind the Mehran Zain Collection. “I am inspired by how clothing can instantly change a person’s mood and appearance.”

A Conversation with Mehran  Zaan Khan

In an exclusive sit-down, the young visionary shared his journey from a local fashion enthusiast to a brand owner.

On His Vision:

build a brand that represent emotion within

On Breaking Taboos:

When asked about the challenges of starting a fashion venture in a traditional landscape, Khan emphasizes that the biggest hurdle is often the fear of the unknown.

“As a young entrepreneur, I want to show that age and background do not matter if you have passion. Starting a business is never easy, but with patience and belief in yourself, anything is possible.”

A Message to the Youth:

For Khan, the “Industry of Threads” is more than a business—it’s a platform for motivation. “I want to inspire young people to follow their dreams and never be afraid of failure. Consistency and passion can turn any dream into a reality.”

The Trend Report: What’s Back?

The Mehran Zaan Collection highlights several returning staples that are currently dominating the streets:

The 90s Silhouette: Baggy jeans and drop-shoulder tees.

Footwear: Heavy, chunky boots that add an edge to any outfit.

The Bollywood Classic: Four-button suits and bell-bottoms, reminiscent of the protagonist’s “Angry Young Man” era.

Statement Pieces: Leather jackets that bring a “bang” to the modern wardrobe.

As Mehran Zain continues to grow, it serves as a reminder that the most valuable contribution to fashion comes from those who dare to weave their own stories into the fabric of the industry.

90s is rolling back with Baggy jeans, Chunky boots, Drop shoulders, Bang with leather jackets, Bell bottoms the Era ig great Angry young man seen in Bollywood films to Protagonist  wearing Bell bottoms, Four button suits etc is all back with bang.We got to know about an inspiring story of Mehran Zaan who hails from District Doda gleaming with an impact of collection called “Mehran Zaan ” here is Chit chat with him

Tell us about Your Self ?

Mehran Zaan Collection: My name is Zaan Khan, and I am a young entrepreneur with a deep passion for fashion and creativity. I own my own fashion store where I focus on providing stylish, modern, and affordable clothing to people who want to express themselves through fashion. I believe fashion is not just about clothes, it’s about confidence and personality.

From a young age, I was always interested in styling, trends, and creating unique looks, and that passion inspired me to start my own fashion business. My goal is to grow in the fashion industry and build a brand that represents quality, style, and confidence.

Mehran Zaan Collection: Fashion inspires me because it gives people confidence and helps them express their identity. I am inspired by how clothing can change a person’s mood, personality, and appearance instantly.

As a young entrepreneur how you look forward to motivate others?

Seeing people happy and confident in the clothes from my store motivates me to work harder every day. Trends, creativity, and the opportunity to build something unique in the fashion industry inspire me to keep learning and growing in this field

Mehran Zaan Collection:

What’s Taboo to Motivate others Through Zaan Collection Fashion Startup?

As a young entrepreneur, I want to motivate others by showing that age and background do not matter if you have passion and dedication. Starting a business is not easy, but with hard work, patience, and belief in yourself, anything is possible.

What best part of yours being inside Industry of Threads to Style?

I want to inspire young people to follow their dreams, start their own work, and never be afraid of failure. Through my journey in the fashion business, I aim to show that consistency and passion can turn dreams into reality.

Social Media

https://www.instagram.com/zaan_outfits/

Zaan Outfits

The Revival Of Retro: Mehran Zaan Redefining Style From The Heart Of Doda To Jammu

Read More

ओंकार नाथ जी को अध्यात्म और कला के लिए “भारत गौरव सम्मान” से किया गया सम्मानित

ओंकार नाथ जी को अध्यात्म और कला के लिए “भारत गौरव सम्मान” से किया गया सम्मानित

इंदौर, मध्यप्रदेश: आध्यात्मिक और तांत्रिक साधना के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके राहुल सूर्यवंशी, जिन्हें उनके गुरु द्वारा दिया गया नाम ओंकार नाथ जी है, को उनकी अद्वितीय साधना, कला और आध्यात्मिक प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है।

पिछले लगभग 14 वर्षों से ओंकार नाथ जी नाथ सम्प्रदाय और अघोर पंथ की साधनाओं में निरंतर संलग्न हैं। इंदौर, मध्यप्रदेश के निवासी ओंकार नाथ जी ने अपने समर्पण, तप और साधना के माध्यम से इस क्षेत्र में गहन अनुभव प्राप्त किया है।

उन्होंने अघोर पंथ के सिद्धांतों, तंत्र साधना, पूजा-विधि और आध्यात्मिक क्रियाओं पर गहन अध्ययन और अभ्यास किया है। उनका मानना है कि यदि साधक को सही गुरु, उचित ज्ञान और धैर्य प्राप्त हो, तो वह जीवन में असंभव प्रतीत होने वाले कार्यों को भी संभव बना सकता है।

अपने साधना काल के दौरान ओंकार नाथ जी ने श्मशान जैसे कठिन और रहस्यमय स्थानों पर रहकर भी साधनाएं की हैं। उनके अनुसार, इस दौरान उन्हें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जाओं का अनुभव हुआ, जिसने उन्हें आध्यात्मिक जगत की गहराइयों को समझने में सहायता प्रदान की।

ओंकार नाथ जी ने अपने जीवन में कई शिष्यों को दीक्षा दी है, जो आज तंत्र साधना और आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनका विश्वास है कि तंत्र, मंत्र और यंत्र के माध्यम से व्यक्ति अपनी ऊर्जा को सही दिशा देकर जीवन की समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकता है।

उनकी इसी साधना, समर्पण और असाधारण प्रतिभा को देखते हुए उन्हें “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है, जो उनके कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति का प्रतीक है।

लगभग डेढ़ दशक के अनुभव के साथ ओंकार नाथ जी का कहना है कि आध्यात्मिक साधना के मार्ग में असीम संभावनाएं हैं, बशर्ते साधक सही मार्गदर्शन, पूर्ण विश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़े।

ओंकार नाथ जी को अध्यात्म और कला के लिए “भारत गौरव सम्मान” से किया गया सम्मानित

Read More

शिवी सभरवाल: आत्मविश्वास, मेहनत और बड़े सपनों के साथ सफलता की ओर अग्रसर

शिवी सभरवाल: आत्मविश्वास, मेहनत और बड़े सपनों के साथ सफलता की ओर अग्रसर

आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में वही लोग आगे बढ़ते हैं जो आत्मविश्वास, मेहनत और निरंतर सीखने की भावना रखते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक युवा व्यक्तित्व हैं Shivi Sabharwal, जो अपने दृढ़ निश्चय और सकारात्मक सोच के साथ सफलता की ओर निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

शिवी सभरवाल का मानना है कि जीवन में निरंतर सीखना और स्वयं को बेहतर बनाना ही सफलता की असली कुंजी है। वर्तमान समय में वह अपने करियर और भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं।

शिवी एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और नई चुनौतियों को स्वीकार करना उन्हें बेहद पसंद है। उनके शौकों में कुकिंग, मॉडलिंग, डांस और खेलकूद शामिल हैं, जो उन्हें रचनात्मक और ऊर्जावान बनाए रखते हैं। इसके अलावा उन्हें नई जगहों की यात्रा करना और विभिन्न संस्कृतियों को जानना भी बेहद पसंद है।

अपने अनुशासन, समय की पाबंदी और जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता के कारण शिवी अपने आसपास के लोगों के बीच एक सकारात्मक पहचान बना रही हैं। वे ईमानदारी और पारदर्शिता को जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों में मानती हैं।

शिवी के जीवन में परिवार का विशेष महत्व है। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना बेहद पसंद करती हैं और उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती हैं। उनका सपना है कि वे अपनी मेहनत और सफलता के माध्यम से अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

इनकी उपलब्धियों, लगन और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को देखते हुए इन्हें प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान तथा इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से भी नवाज़ा गया है, जो उनके उत्कृष्ट प्रयासों और समर्पण का प्रमाण है।

अपने खाली समय में शिवी संगीत सुनना, फिल्में देखना और स्केचिंग करना पसंद करती हैं, जो उन्हें मानसिक सुकून और रचनात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

आशावादी सोच रखने वाली शिवी का मानना है कि मेहनत और लगन से किया गया हर प्रयास एक दिन अवश्य सफलता दिलाता है। अपने सकारात्मक विचारों और बड़े सपनों के साथ वे समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रही हैं।

शिवी सभरवाल: आत्मविश्वास, मेहनत और बड़े सपनों के साथ सफलता की ओर अग्रसर

Read More

संत गाडगे बाबा १५० वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आशफाक खोपेकर सम्मानित।

संत गाडगे बाबा १५० वी जयंती  पर आयोजित कार्यक्रम में आशफाक खोपेकर सम्मानित।

रविवार दिनांक २९/३/२०२६ की शाम खांडेश्वर नई मुम्बई  संत गाडगे बाबा संत दिलीप बाबा विचार मंच तथा विदर्भ वैभव मंदिर मुम्बई, विदर्भ समाज संघ मुम्बई, संत गाडगे बाबा धर्मशाला इन संस्थानों द्वारा आयोजित भव्य समारोह में संत दिलीप बाबा और स्थानीय नगर सेवक,आमदार ,खासदार और मान्यवरों की उपस्थिति में गाडगे बाबा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में गाडगे बाबा के विचारों को मंन मोहीत करने वाले लोकगीत के माध्यम से सुप्रसिद्ध प्रबोधनकार इंजि. पवन महाराज दवंडे ने उजागर किया।

कार्यक्रम का आकर्षण रहे संत दिलीप बाबा के कार्य और संदेश लोगों तक पहुंचाये गये। संतों की महानता और आज के साधुओं के कारनामे को दादासाहेब फाल्के फिल्म फोन्डेशन अध्यक्ष आशफाक खोपेकर ने बयान करते हुए संत गाडगे बाबा और संत दिलीप बाबा के कार्य अंधश्रद्धा निर्मूलन, स्वच्छता अभियान तथा शिक्षा को आगे बढ़ाकर देश का उद्धार करने का आव्हान किया । कार्यक्रम के शुभ अवसर पर आशफाक खोपेकर और आमदार बाळाराम पाटील, अशोक बारबदे (अध्यक्ष,विदर्भ वैभव मंदिर), गजाननराव नागे (महासचिव), पुरुषोत्तम भुयार (अध्यक्ष, विदर्भ समाज संघ), उत्तमराव लोणारकर, नगरसेवक विकास घरत, नगरसेवक हॅपी सिंग, नगरसेविका कुसुमताई रवींद्र म्हात्रे, नगरसेविका सौ. बायजा बबन बारगजे, माजी नगरसेवक शंकर म्हात्रे, एकनाथ भाऊ ठाकूर, प्रशांत दादा देशमुख, अमोल ठाकूर, अविनाश दादा पाटील, डॉ. श्रीकांत पाटील, डॉ. वैद्य दत्तात्रय कदम (कोल्हापूर), राजाराम शेलार महाराज, अरुणाताई गावंडे, गौरवभाई पोरवाल, डी. एन. यादव, प्रमोद भाऊ भगत , सुरदासजी गोवारी सुरेश खरात, शुभांगीताई खरात, विजय चिपळेकर ,सुनील आडे, डॉ अविनाश चव्हाण, राजेंद्र हटवार, नाना साहेब मगदूम ,कैलास सरगर,  प्रदीप महाले , प्रकाश नागरत्ने , प्रकाश चव्हाण, भीमराव सुरवाडे, दिलीप बाबा यांचे सेवक भवरलाल पवार ,  बलदेव  सिंग यादव , राऊत साहेब योगा ग्रूप ,निंबाळकर साहेब  हाजारि लाल सैनी , दिनेश राठोड , जेष्ठ नागरिक संघाचे बाळकृष्ण शिंदे ,  निंबाळकर गुरुदेव आर  पी यादव , राधेश्याम सिंह राधे राधे, रामकृष्ण इंद्रा, प्रकाश पद्ममन,  सुखराज यादव ,  राजेंद्र यादव , ईश्वर सिंह  सांगवान , पुंडलिक एडके,  मान्यवरों को संत दिलीप बाबा द्वारा  शाल और गाडगे बाबा के मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन मे रात्रि भोजन भंडारे का समावेश किया गया । श्री अनील मेश्राम और  उत्तमराव लोणारकर, उमेश तांबे, अविनाश चव्हाण, गुरुदेव येस कुमार, श्यामजी वानखेडे, भीमराव खराटे, वसंत हरले, अरुणभाऊ मोहोड, विजय मोहोड, नरसिंह राम, भास्कर चिचुलकर, जीवन मटके, दादू निकाळजे, महादेव दौंड

इन सब कार्यकर्ताओं का कार्य उल्लेखनीय रहा।

संत गाडगे बाबा १५० वी जयंती  पर आयोजित कार्यक्रम में आशफाक खोपेकर सम्मानित।

Read More

बॉलीवुड से नमकीन ki Duniya तक! दीपक मांडलिक की यात्रा साहस, रचनात्मकता और दूरदर्शी सोच का अद्भुत उदाहरण है

बॉलीवुड से नमकीन ki Duniya तक! दीपक मांडलिक की यात्रा साहस, रचनात्मकता और दूरदर्शी सोच का अद्भुत उदाहरण है

एक ऐसे दौर में जहाँ खुद को नए रूप में ढालना ही असली सफलता की पहचान है, दीपक मांडलिक की यात्रा साहस, रचनात्मकता और दूरदर्शी सोच का अद्भुत उदाहरण है।

बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों की दुनिया तक, दीपक ने एक ऐसी अनोखी राह बनाई है जो कलाकारों और उद्यमियों—दोनों के लिए प्रेरणादायक है।

इंदौर जैसे शहर से जुड़ी उनकी जड़ें, जो अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड और समृद्ध खान-पान संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, उनके इस नए सफर की मजबूत नींव बनीं। अपने जुनून और कुछ नया करने की प्रबल इच्छा के साथ, दीपक ने फूड इंडस्ट्री में कदम रखा और एक ऐसे ब्रांड की कल्पना की जो परंपरागत स्वाद को आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत करे।

उनकी इस यात्रा में एक अहम मोड़ तब आया जब अहमदाबाद में उनकी मुलाकात डॉ. हरमीत सिंह सिख और उनके भाई चरणजीत सिंह सिख से हुई। ( Founder of IKAI ),

दीपक की सोच और विज़न से प्रभावित होकर, दोनों भाइयों ने तुरंत उनके साथ हाथ मिला लिया। इस मजबूत साझेदारी ने “स्वीट एंड सॉल्टी” फ्लेवर के साथ एक नया अनुभव देने का संकल्प लिया, जो हर फूड, लवर के दिल को छू सके।

इस सफर को और भी ऊर्जा और नई सोच तब मिली जब दीपक के बेटे—उत्कर्ष और यश—भी इस परिवारिक व्यवसाय से जुड़ गए।

उनके सामूहिक प्रयासों का परिणाम है एक शानदार और अनोखा ब्रांड—IKAI—जो आज गुणवत्ता, नवाचार और बेहतरीन स्वाद का प्रतीक बन चुका है।

IKAI केवल एक फूड ब्रांड नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी पहल है। ज़मीन से शुरुआत करते हुए, दीपक ने एक अत्याधुनिक प्रोडक्शन यूनिट स्थापित की, जहाँ 200 से अधिक अनोखे Namkeen उत्पाद तैयार किए जाते हैं। हर प्रोडक्ट में पारंपरिक भारतीय स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

एक अनुभवी फूड कंसल्टेंट के रूप में दीपक की विशेषज्ञता ने IKAI को और भी ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। हर उत्पाद में उनकी गुणवत्ता, मौलिकता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता साफ झलकती है।

आज IKAI का फ्लैगशिप आउटलेट, बांद्रा लिंकिंग रोड पर स्थित, इस सफलता की जीती-जागती मिसाल है।

यह स्थान उन लोगों के लिए खास आकर्षण बन चुका है जो कुछ अलग और यादगार स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं।

दीपक मांडलिक की सबसे बड़ी खासियत है उनकी बहुमुखी प्रतिभा। थिएटर में सराहना पाने से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने तक, और फिर एक सफल फूड बिज़नेस खड़ा करने तक—उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उनकी यह प्रेरणादायक यात्रा यह साबित करती है कि अगर आपके पास जुनून, विज़न और बदलाव को अपनाने की क्षमता है, तो आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

पूरी टीम के आत्मविश्वास और निरंतर बढ़ते विज़न के साथ, यह कहना गलत नहीं होगा कि वह दिन दूर नहीं जब IKAI भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाएगा और हर फूड लवर की पहली पसंद बनेगा। .

बॉलीवुड से नमकीन ki Duniya तक! दीपक मांडलिक की यात्रा साहस, रचनात्मकता और दूरदर्शी सोच का अद्भुत उदाहरण है

Read More
content top