content top

AMPLE MISSIION SALUTES THE MARTYRS WITH AWARDS ZINDAGI KE

AMPLE MISSIION SALUTES THE MARTYRS WITH AWARDS ZINDAGI KE

“अवॉर्ड्स जिंदगी के” कार्यक्रम में एम्पल मिशन ने दी वीरों को सलामी

डॉ. अनिल काशी मुरारका के नेतृत्व में एम्पल मिशन ने किया वीर सपूतों का सम्मान

मुंबई: देश की पहरेदारी और भारत मां की सेवा में दिन-रात जुटे सशस्त्र बल, तटरक्षक दल, अग्निशमन दस्ते, पुलिस, फौज, वायुसेना और नौसेना के जो जांबाज हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं और देश पर कुर्बान हो जाते हैं, उन जांबाजों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से सलामी देने के लिए एम्पल मिशन द्वारा राष्ट्रीय सम्मान ‘अवॉर्ड्स जिंदगी के ‘ प्रदान किया गया।

देशभक्ति, परोपकार और मानवसेवा को समर्पित डॉ. अनिल काशी मुरारका के नेतृत्व में एम्पल मिशन की टीम द्वारा इस सम्मान समारोह का तीसरा आयोजन हर साल की तरह इस साल भी सम्पन्न हुआ। जांबाजों की कुर्बानियों की याद में और उन्हें सलामी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे ।

प्रह्लाद मोदी ने डॉ अनिल काशी मुरारका के प्रयास की  सराहना करते  हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह  राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।  सैनिकों के वेतन के संदर्भ में इन्होंने कहा कि  सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सांसदो  के वेतन के साथ ही सभी सैनिकों के वेतन बढ़ने चाहिए  ।

मालवणी, मालाड  स्लम के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए अपने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

‘अवॉर्ड्स जिंदगी के’ इस सम्मान समारोह में  लगभग 15  वीर सपूतों को सम्मानित किया गया । देश के कोने -कोने से वीर शहीदों के परिवार के लोग आकर इस गौरवमयी अवार्ड को ग्रहण किया। देश की सुरक्षा में अपनी जान की बाजी लगाने वाले अनेक  वीरों और शहीदों के परिवार को समाज की नज़रों में लाने के लिए एम्पल मिशन ने इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन पिछले दिनों बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एक सभागृह में किया जहाँ बॉलीवुड के कलाकार , उद्योगपति और समाजसेवक उपस्थित हुए थे ।

Read More

Ravi Kishen Will Be Seen in Biopic on Avinash Giri

Ravi Kishen Will Be Seen in Biopic on Avinash Giri

रवि किशन जल्‍द ही नजर आयेंगे अविनाश गिरी बायोपिक में
इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक का क्रेज बहुत देखने को मिल रहा है। महापुरुषों , राजनेताओं , फ़िल्मकारों के साथ साथ अब नामचीन व्यवसायियों के जीवन पर भी फ़िल्में बननी शुरू हो गई है। इसी कड़ी अभिनेता रवि किशन भी एक बायोपिक में नजर आने वाले हैं, जो अविनाश गिरी के जीवन पर आधारित है। अविनाश गिरी लखनऊ के चर्चित व्‍यवसायी हैं। उन्‍होंने अपने जीवन के उतार चढ़ाव को बड़े पर्दे पर उतारने का फैसला लिया है, जिसके लिए रवि किशन ने सहमती दे दी है। रवि किशन भोजपुरी के बाद हिंदी, तमिल, तेलगू जैसी अन्‍य भारतीय भाषाओं की फिल्‍म कर चुके हैं और आपनी छाप छोड़ी है।

अब वे अविनाश गिरी की फिल्‍म में नजर आयेंगे। रवि किशन ने बताया कि अविनाश गिरी ने ख़ुद के जीवन को परदे पर उतारने का फ़ैसला एक साहसिक क़दम है। मैं इसको लेकर एक्‍साइटेड हूं। बताते चलें कि रवि किशन दिनों गोरखपुर के क्राइम किंग पर एक वेब सिरीज भी कर चुके हैं। अब व अविनश गिरी की जीवन गाथा को पर्दे पर जियेंगे। फिल्‍म की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बारे में खुद अविनाश गिरी ने कहा की फ़िलहाल हम प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। रवि किशन इस फिल्‍म में लीड रोल में होंगे, जिसके लिए उन्‍होंने सहमति दे दी है। आगे जल्द ही रवि किशन के साथ अन्य कलाकारों और तकनिशियनों का चुनाव कर लिया जाएगा। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

———-Sanjay Bhushan Patiyala

Read More

Closeup’s Dealer Meet & Greet Event Held In Banaras

Closeup’s Dealer Meet & Greet Event Held In Banaras

क्लोज अप के डीलर मीट एंड ग्रीट इवेंट में एक से बढ़कर एक सितारों ने किया परफोर्म

बनारस में हुए रंगारंग कार्यक्रम में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने दर्शकों का दिल जीत लिया .

बनारस के ताज होटल में जब पिछले दिनों क्लोज अप के डीलर मीट एंड ग्रीट प्रोग्राम का आयोजन किया गया तो यहाँ दिनेश लाल यादव निरहुआ से लेकर एक से बढ़कर एक सितारों ने परफोर्म करके दर्शको का दिल जीत लिया. आपको बता दें कि इस इवेंट का आयोजन फ्यूज़न मीडिया एंड इंटरटेनमेंट (उदय भगत, अखिलेश सिंह और मनोज कुमार) ने किया था. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के ताज होटल में इस प्रोग्राम का अद्वितीय आयोजन किया गया था.

भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ ने यहाँ स्टेज पर कहा कि आज कल देश में स्वच्छ भारत के नारे लग रहे हैं और यह मुहीम कामयाब भी है लेकिन हम आजकल स्वच्छ भारत के साथ ‘स्वच्छ भोजपुरी’ पर भी जोर दे रहे हैं. जी हाँ निरहुआ एक ऐसे सितारे के रूप में जाने जाते हैं, जो क्लीन और स्वच्छ भोजपुरी सिनेमा बनाते हैं जिन्हें पूरी फैमिली देख सकती है.

यहाँ मौजूद भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने कहा कि फ़िल्मी गानों में अक्सर लड़की की मुस्कराहट की बातें की जाती हैं लेकिन मैं उसका काफी हद तक श्रेय क्लोज़ अप को देती हूँ. इस अवसर पर दर्शको और श्रोताओं को क्लोज़अप का नया विज्ञापन भी दिखाया गया जिसमे निरहुआ अपने अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं और कह रहे हैं कि क्लोज़अप सांसों की बदबू से लड़ता है और तरोताजा रखता है 12 घंटे तक.

यहाँ दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 का ज़िक्र भी किया. इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा शुभी शर्मा भी हैं. इस अवसर पर शुभी शर्मा ने भी स्टेज पर परफोर्म करके श्रोताओं का दिल जीत लिया.

निरहुआ ने इस मौके पर निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 के डायरेक्टर मंजुल ठाकुर का भी विशेष ज़िक्र किया कि यह उनका कमाल है जो उन्होंने इतनी शानदार फिल्म बनाई.इस फिल्म की एक टैग लाइन का उल्लेख करना वह नहीं भूले . ‘अगर आपको होना है टेंशन फ्री, तो एक बार ज़रूर देखें निरहुआ हिन्दुस्तानी 3’

आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रेस्पोंस मिल है. बिहार के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर 14 नवंबर को निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ बिहार में रिलीज हुई और इस फिल्म को 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली. आपको बता दें कि इस सीरीज की दोनों फिल्में हिट रही थी, ऐसे में एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म के तीसरे भाग को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया. इस फिल्म को मंजुल ठाकुर ने निर्देशित किया है, जिन्होंने ‘निरहुआ हिंदुतानी 2’ को भी डायरेक्ट किया था

—Akhlesh Singh (PRO)

Manav Sohail’s Comedy Film – P K Lele A Salesman – Fabulous Premier Held In Mumbai

Manav Sohail’s Comedy Film – P K Lele A Salesman – Fabulous Premier Held In Mumbai

मानव सोहल की कॉमेडी फिल्म ” पीके लेले – ए सेल्स मैन ” का मुम्बई में शानदार प्रीमियर 

इस सप्ताह रिलीज़ होने वाली निर्देशक मानव सोहल की कॉमेडी फिल्म “पीके लेले – ए सेल्स मैन” का शानदार प्रीमियर मुम्बई के अंधेरी वेस्ट में स्थित फन रिपब्लिक थिएटर में किया गया। जहां इस फ़िल्म के निर्माता निर्देशक और कलाकारों के साथ साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मेहमान के रूप में मौजूद थीं। यहां गेस्ट के तौर पर सुनील पाल, राकेश सबरवाल, हॅरी वर्मा इत्यादि उपस्थित थे। यहां मीडिया के लोग और फ़िल्म क्रिटिक ने भी फ़िल्म देखी और इसे एन्जॉय किया। प्रीमियर के अवसर पर इस फ़िल्म के लेखक, निर्दशक और मुख्य अभिनेता मानव सोहल, प्रोड्यूसर शैलेश गोसरानी, अभिनेत्री श्रावणी गोस्वामी, संगीतकार नायाब अली, बैकग्राउण्ड म्यूजिक कम्पोज़र राजा अली और फिल्म के प्रचारक रमाकांत मुंडे मौजूद थे।

आपको बता दें कि 14 दिसम्बर को रिलीज हुई निर्देशक मानव सोहल की इस कॉमेडी फिल्म में ब्रजेन्द्र काला की भी अहम भूमिका है, जो आमिर ख़ान की पीके में भी थे।

इस फ़िल्म में मानव सोहल और बृजेन्द्र काला ने पीके और लेले नाम के ऐसे सेल्समैन का रोल किया है जो लड़कियों के अंडर गारमेंट्स बेचते हैं। फ़िल्म में श्रावणी गोस्वामी मिसेज मोनिका मार्लो के रूप में हैं, जो इस फ़िल्म की हिरोइन की माँ के रोल में हैं। जबकि वैष्णवी धनराज मिस मेरी मार्लो के किरदार में हैं।उल्लेखनीय है कि श्रावणी गोस्वामी फ़िल्म द जर्नी ऑफ कर्मा में पूनम पांडेय की माँ के रोल में भी दिखी थीं।

मुम्बई टाकीज़ कंपनी की हिंदी फिल्म पीके लेले – ए सेल्स मैन में बृजेंद्र काला, मानव सोहल, श्रावणी गोस्वामी, वैष्णवी धनराज, फाल्गुनी रजनी, जतिन मुखी, जय शंकर त्रिपाठी और साहिबा खुराना ने काम किया है। इस फ़िल्म के लेखक और निर्दशक मानव सोहल हैं। इसके प्रोड्यूसर शैलेश गोसरानी और मानव सोहल हैं। जबकि इसके संगीतकार और गायक नायाब अली हैं। फ़िल्म का बैकग्राउण्ड म्यूजिक राजा अली ने दिया है।

इस फ़िल्म में मानव सोहल पीके का रोल कर रहे है जबकि बृजेंद्र काला इसमे लेले की भूमिका में हैं। फ़िल्म की हिरोइन वैष्णवी धनराज टीवी पर मधुबाला जैसे कई शोज़ कर चुकी है, उन्होंने वोडका डायरीज़ में भी काम किया था।

फिल्म और टीवी धारावाहिकों में वर्षों से अभिनय करते आ रहे मानव ने इस फ़िल्म के ज़रिए फ़िल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने अपने वर्षों के अनुभव को इस फ़िल्म में इस्तेमाल किया है। यह फ़िल्म दर्शको को खूब हंसाने में सफल हो रही है।

छायाकार : रमाकांत मुंडे 

Read More
content top