content top

Pawan Singh Bhojpuri Film Meine Unko Saajan Chun Liya Releasing On Eid

Pawan Singh Bhojpuri Film Meine Unko Saajan Chun Liya Releasing On Eid

पवन सिंह का ईद पर बड़ा धमाल मैंने उनको सजन चुन लिया

भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह ईद पर बड़ा धमाल करने को तैयार हैं। जी हां, पवन सिंह की बहुप्रतिक्षित भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया ईद मुबारक पर भव्य पैमाने पर बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाने वाली है। यह फिल्म दर्शकों के लिए पवन सिंह की तरफ से ईद का तोहफा है। भोजपुरी फिल्म जगत में आये दिन अपने टाईटल और गाने को लेकर सुर्खिया बटोर रही अम्बर खुशी फ़िल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया ने रिलीज से पहले ही भोजपुरी बॉक्स ऑफिस और सिनेप्रेमियों पर गर्मी बढ़ा दिया हैं।

 

म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकार्ड्स के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से इस फिल्म के ट्रेलर और बैक टू बैक रिलीज हुए गानों को इतना ज्यादा पसंद किया जाने के साथ – साथ फिल्म देखने के लिए लोगों मे बेसुमार उत्साह पैदा कर दिया हैं। फिल्म के ट्रेलर में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैंडसम और रोमांचक भूमिका में नज़र आ रहे हैं, उनके साथ काजल राघवानी भी अपनी अदा का जलवा बिखेर रही हैं। स्पेशल गानों में आम्रपाली दूबे और अंजना सिंह मुख्य आकर्षण हैं। फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने हेतु निर्मित की इस फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार फिल्म का निर्देशन किये हैं।

उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं। फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ एस मल्लेश, कला नाजिर शेख का है। फिल्म प्रचारक सोनू निगम और रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, अमित शुक्ला, जस्सी पा जी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, सोनिया मिश्रा, आर के गोस्वामी एवं मेहमान भूमिका में आम्रपाली दूबे व अंजना सिंह  हैं।

Read More

Nirahua’s Next Movie Theek Hai Shooting Starts

Nirahua’s Next Movie Theek Hai  Shooting  Starts

निरहुआ की अगली फिल्म ठीक है शूटिंग शुरू

अब निरहुआ कहेंगे ठीक है

भोजपुरी संगीत जगत में एक गाने ने पिछले साल काफ़ी धूम मचाई थी । उस गाने का बोल था ठीक है , हास्य से भरे बोल से बनी उस गाने को गाया था खेसारी लाल यादव ने । अब इसी चर्चित टाइटल ठीक है पर फ़िल्म बन रही है । हाँ फ़िल्म्ज़ प्रेज़ेंट्स ठीक है के लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा , संगीतकार हैं ओम झा , सिनेमेटोग्राफ़र हैं शत्रुघ्न तिवारी , कला निर्देशक हैं अंजनी तिवारी जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । ठीक हैं में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी है जबकि अन्य प्रमुख कलाकारों में रक्षा गुप्ता, प्रीति ध्यानी , नीरज निराला,  अजय सूर्यवंशी , किरण यादव , तेज़ बहादुर यादव , संतोष पहलवान , रक्षा गुप्ता , श्वेता वर्मा , माही सिंह , अखिलेश शुक्ला आदि हैं ।

लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने फ़िल्म के कहानी का तो ख़ुलासा नहीं किया पर उन्होंने कहा की यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है जिसने मनोरंजन के हर रंग का मिश्रण है । संतोष मिश्रा ने बताया की फ़िल्म की शूटिंग बनारस व आसपास के इलाक़े में ही की जाएगी । आपको बता दें की निरहुआ की हालिया रिलीज़ शेर ए हिंदुस्तान इन दिनों बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा रही है । निर्देशक संतोष मिश्रा ने बताया कि ठीक है कि कहानी उनकी रिलीज़ हुई सारी फ़िल्मों से अलग है । उल्लेखनीय है कि संतोष मिश्रा ने निरहुआ रिक्शा वाला सहित निरहुआ की दो दर्जन से भी अधिक हिट फ़िल्मों का लेखन किया है जबकि पिछले साल रिलीज़ हुई साल की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म बॉर्डर का लेखन और निर्देशन भी किया था । इसके अलावा निरहुआ की सूपर हिट फ़िल्म पटना से पाकिस्तान और मोकामा ज़ीरो किलोमीटर का भी निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया था ।

Read More

Ek Yogi Bhojpuri Film – Teaser & Poster Launched

Ek Yogi Bhojpuri Film – Teaser & Poster Launched

भोजपूरी सिनेमा का बदलता स्वरूप

फिल्म – : ” एक योगी ”  का आज बड़े धूमधाम के साथ टीजर पोस्टर लांच किया गया । इस मौके पर डायरेक्टर अमर दुबे हीरो सुबोध महतो , वंदनी , अशोक श्रीवास्तव , सोनू टांक , मुकेश तिवारी राजकुमार आर . दास  ,राइटर नंदलाल सिंह ,  कोरियोग्राफर फिरोज खान , गीत संगीत – अली फैजल , माड़ धाड़ श्रवण कुमार , कैमरामैन अनील विश्वकर्मा , एवं अन्य लोग मौजूद रहे । ये फिल्म संत के विचार को दर्शाता हैं । पार्वती प्रोडक्शन प्रा. ली. एवं महतो क्रिएशन के बैनर तले बनी फिल्म ” एक योगी ” में भगवान बुद्ध जैसे महान संतों के विचार  दिखाई देता है । अमर दुबे के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ” एक योगी ” एक साफ सुथरी भोजपूरी फिल्म मानी जा रही है ।

मुम्बई के अंधरी बेस्ट लोखंडवाला आदर्श नगर स्थित शंकुतला स्टूडियों में आज इस फिल्म के टीजर पोस्टर एवं गाने की लांचिंग  की गई । आज भी हमारे भारत में बहुत से ऐसे गांव है जहां शिक्षा का अभाव है , ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुकुल जैसा पाठशाला बनाकर पेड़ के नीचे बच्चो को पढ़ाया जाता है । फिल्म के मुख्य नायक भी भगवान बुद्ध के विचार एवं उपदेशों को पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर बच्चो को ज्ञान रूपी शिक्षा देता हैं । इस फिल्म के लेखक नंदलाल सिंह ने एकबार फिर भोजपूरी सिनेमा को एक नया रूप देने की कोशिश किया है । ताकी बर्षो पहले की भोजपूरी फिल्म की साफ सुथरी छवि इस फिल्म में भी दिखाई दे ।  भोजपूरी मिट्टी की खुशबू के अलावा अवधि मैथिली कल्चर दिखता है  । बहुत जल्द ये फिल्म दर्शको को देखने को मिलेगा ।

Read More

Producer Bhupendra Vijay Singh To Entertain Audience With Coming Films Commando & Mission Pakistan

Producer Bhupendra Vijay Singh To Entertain Audience With Coming Films Commando & Mission Pakistan

कमांडो और मिशन पाकिस्तान के साथ फिर गदर मचायेंगे भुपेन्द्र विजय सिंह

भुपेन्द्र विजय सिंह भोजपुरी फिल्मों के एक मात्र ऐसे दबंग प्रोड्युसर और प्रजेंटर हैं जो अपनी फिल्मों की स्लॉट बुकिंग पहले कर लेते हैं। और जब उनकी फिल्में रिलीज होती हैं तो खुब हंगामा होता है। इस साल भुपेन्द्र विजय सिंह प्रस्तुत तीन बड़ी  फिल्में आने वाली हैं। ये फिल्में हैं कमांडो, देवरा रिक्शावाला और मिशन पाकिस्तान। कमांडो की शुटिंग नेपाल में चल रही है जबकि देवरा रिक्शावाला का फस्ट शैड्युल पूरा हो गया है और मिशन पाकिस्तान सेंसर में गयी है। इन तीनो ही फिल्मों की स्लॉट बुंकिंग उन्होने कर लिया है जिसके बारे में वे जल्द ही घोषणा करेंगे मगर इतना तो तय है कि इसमें एक फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।  भुपेन्द्र विजय सिंह इन तीनो फिल्मों के अलावा एक हिन्दी की वेबसिरीज भी बना रहे हैं जिसका नाम है मिस बी। यह वेब सिरीज इस महीने के अंत तक यू ट्यूब पर आयेगी। जिसका इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है।

 

भोजपुरी में सुपरहिट फिल्म  गदर ,  जिद्दी आशिक और पाकिस्तान में जयश्रीराम सहित कई फिल्मों का निर्माण अपने बैनर राजपूत फिल्म फैक्ट्री के तहत कर चुके भुपेन्द्र विजय सिंह प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म कमांडो आॅन मिशन का निर्देशन किया है अमित शराफ ने जबकि मिशन पाकिस्तान का निर्देशन किया है रमाकांत प्रसाद ने। इस फिल्म का निर्माण मनप्रीत सिंह ने किया है। भुपेन्द्र विजय सिंह प्रस्तुत कमांडो आॅन मिशन और मिशन पाकिस्तान का  फस्ट  लुक यहां जारी किया गया तो सबने कहा कि ये फिल्में भी भुपेन्द्र विजय सिंह की दुसरी फिल्मों की तरह लीक से हटकर होंगी। भुपेन्द्र विजय सिंह फिलहाल अपनी फिल्मों के प्रमोशन प्लान में बिजी हैं और इसके फाईनल  होते ही वह अपनी तीनों फिल्मों की स्लाट बुकिंग का राज खोलेंगे।

Read More

Niruha’s Sher-E-Hindustan Trailer Get 1 Million Views in One Day

Niruha’s Sher-E-Hindustan Trailer Get 1 Million Views in One Day

निरहुआ की शेर ए हिंदुस्तान के ट्रेलर का १ दिन में १ मिलियन का बना रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान का ट्रेलर लांच होते ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है और काफी वायरल भी हुआ है। फिल्म का ट्रेलर मात्र एक दिन में ही १ मिलियन व्यू पर चुका है। इससे तो साफ़ जाहिर है कि इस फिल्म के रिलीज़ होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है।

गौरतलब है फिल्म शेर ए हिंदुस्तान में दिनेशलाल यादव के साथ पहली बार अभिनेत्री नीता ढुंगाना नज़र आएंगी। इस फिल्म में दिनेशलाल निरहुआ एक नए अवतार में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी का प्रस्तुतीकरण काफी अलग है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफ़ेक्ट को दिखाया गया है। इस फिल्म में आपको कई तरह से मोड़ नज़र आएंगे जिसमें रोमांस, एक्शन, इमोशन, ड्रामा और देशभक्ति, यह सब कुछ देखने को मिलेगा।

इस फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में ही निरहुआ के दमदार संवाद ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। निरहुआ की दमदार एंट्री और फाइट की तो बात की अनोखी है। वहीं निरहुआ के अपोजिट विलन का किरदार निभा रहे हैं सुनील थापा। इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों की कहानी से काफी अलग है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक मनोज नारायण हैं। दिनेशलाल यादव निरहुआ एक कमांडो की भूमिका में हैं। वे हर प्रयास करते हैं कि देश में हो रहे बुरी गतिविधियों को रोका जा सके और अपने देश में बढ़ रहे आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब दिया जाय। निरहुआ का दमदार डायलॉग व पॉवरफुल एक्शन काफी आकर्षक है। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत रामचन्द्र यादव व संजय पुजारी हैं। इस फिल्म में निरहुआ के साथ नज़र आएंगे आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, शुशील सिंह, संतोष पहलवान तथा अमृत कुमार आदि हैं।

देशभक्ति के जज़्बे से भरपूर फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यह लिंक ओपेन करें

Read More

Actor Singer Ritesh Pandey’s Holi Song Crosses 10 Million View in Just 10 Days

Actor Singer Ritesh Pandey’s Holi Song Crosses 10 Million View in Just 10 Days

रितेश पांडे का होली गीत रंगवा घोराइल बा लाल रे का हाईएस्ट एक करोड़ का रिकॉर्ड, वह भी मात्र दस दिन में

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने गायकी से लेकर अभिनय तक से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करने वाले रितेश पांडे का होली गीत रंगवा घोराइल बा लाल रे इस साल का सबसे बड़ा हिट होली गीत बन गया है। वेव म्यूजिक कंपनी से रिलीज किया गया यह होली गीत यू ट्यूब पर मात्र दस दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा व्यूज पार कर लिया है। यह रितेश पांडे की गायन शैली का बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। रंगों का महापर्व होली के रंग से सराबोर करता यह गाना आज की तारीख में यू ट्यूब पर अपना रंग बिखेरने में सबसे टॉप पर है। होली का इस सुपर हिट सांग को रितेश पांडे ने अपनी मधुर शैली में गाया है, उनके साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपना मधुर स्वर दिया है। यह गीत विमलेश उपाध्याय ने लिखा है, जिसे  संगीतकार आशीष वर्मा ने कर्णप्रिय संगीत से सजाया है। वीडियो के निर्देशक आशीष यादव हैं।

गौरतलब है कि रितेश पांडे का गाया हुआ सुपर डुपर हिट गाना ‘गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे’ सबसे ज्यादा भारी तादाद में सुना जा रहा है। इस गाने को हर इवेंट में बजाया जाता है यही नहीं इस गाने पर अब शादियों में भी बहुत ज्यादा लोग बजा रहे हैं। इस गाने के सक्सेस होने के बाद इसी म्यूजिक पर होली गीत बनाया गया है जिसके बोल है ‘रंगवा घोराइल बा लाल लाल रे’.इस होली गीत को भी रितेश पांडे ने ही गाया है और इस गाने के वीडियो में रितेश जमकर होली खेल रहे हैं। यह गीत काफी धमाल मचा रहा है।

 

Read More
content top