content top

Bhojpuri Film Nayak First Look Gets Viral Starring Pradeep Pandey Chintu

Bhojpuri Film Nayak First Look Gets Viral Starring Pradeep Pandey Chintu

वायरल हुआ प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक

सुपर स्‍टार प्रदीप पांडे चिंटू की मोस्‍ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक आउट होने के साथ ही वायरल भी हो गया है। इसमें चिंटू काफी डिफरेंट और अट्रेक्टिव लग रहे हैं। वहीं, फिल्‍म में चिंटू के अपोजिट तेलगू की चर्चित अदाकारा पावनी नजर आयेंगी,जिनकी यह पहली भोजपुरी फिल्‍म है। चिंटू ने फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक आउट होने के बाद कहा कि यह फिल्‍म की पहली झलक है, जो वाकई में बेहतरीन है। मुझे लगता है कि दर्शकों को हमारी इस फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक बेहद पसंद आ रहा है, तो फिल्‍म भी उन्‍हें खूब पसंद आयेगी।

बता दें कि फिल्‍म ‘नायक’ की शूटिंग हैदराबाद में हुई है। फिल्‍म को रमना मोगली डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जिनका कहना है कि यह फिल्‍म भोजपुरी स्‍क्रीन की सबसे बेहतरीन फिल्‍म होगी। मोगली इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी हैं। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक लोगों को पसंद आ रहा है, यह बेहद अच्‍छी खबर है – फिल्‍म ‘नायक’ की पूरी टीम के लिए। रमना मोगली ने फिल्‍म के बारे में कहा कि फिल्‍म नायक को एक अलग ही कंसेप्‍ट के साथ बनाया गया है। ट्रीटमेंट भी अलग अंदाज में भोजपुरी को ध्‍यान में रखकर किया है। फिल्‍म रिलीज के बारे में उन्‍होंने कहा कि हमने इस फिल्‍म को होली के आसपास रिलीज करने का लक्ष्‍य रखा है।

मालूम हो कि रोचीश्री मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ के डायरेक्‍टर – प्रोड्यूसर रमना मोगली हैं। फिल्‍म में प्रदीपा पांडेय चिंटू और पावनी के साथ संजय महानंदा, फिल्म बाहुबली 2 के विलेन प्रभाकर और विजय भास्‍कर लीड रोल में नजर आयेंगे। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। स्‍टोरी राजेंद्र भारद्वाज और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मधुकर आनंद हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार (राजू), एक्‍शन मार्शल रमना, कोरियोग्राफी वेंकेटेश, स्क्रीनप्ले और डायलॉग लालजी यादव और ई.पी. किशोर कुमार  है।

———-Sanjay Bhushan Patiyala

Read More

Bhojpuri Film Gunda Shooting Starts From 20th Feb In Banaras

Bhojpuri Film Gunda Shooting Starts From 20th Feb In Banaras

Exclusive News By Fame Media

बनारस में ‘ गुंडा ‘

बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का एक अलग ही स्थान रहता है । दर्शकों को रोमांचित करने के लिए कुछ फिल्मकार समय समय ऐसे विषय को चुनकर फ़िल्म निर्माण करते हैं ।  निर्माता सिकंदर खान और निर्देशक इक़बाल बक्श की नई भोजपुरी फिल्म ‘ गुंडा ‘ की शूटिंग 20 फरवरी से बनारस में शुरू होने जा रही है । इस फ़िल्म का निर्माण सिकंदर खान प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है ।

गुंडा का लेखन सुरेन्द्र मिश्रा, डी ओ पी प्रेम निंगू, एडिटिंग कुणाल प्रभु, नृत्य निर्देशन रिक्की गुप्ता और फाइट निर्देशन जावेद शेख करेंगे ।  फ़िल्म को धनंजय मिश्रा ने संगीत से सजाया है । इस फ़िल्म में सिकंदर खान, अंजना सिंह, विनोद यादव, गुंजन पंत, अयाज़ खान, एहसान खान, सुभाष यादव, नासिर ददेरकर, मनोज कुमार रॉय और सुशील सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

बता दें कि निर्माता और अभिनेता सिकंदर खान ने पूरब पश्चिम, पांडव, दिल तोहार प्यार में पागल हो गइल और सत्यमेव जयते जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है ।  वह अपनी नई फिल्म गुंडा के लिए बहुत उत्साहित हैं ।

——Wassim Siddiqui (Fame Media)

Read More

Ritika Ponicar’s Bhojpuri Film Desi Heera Fabulous Muhurat Held In Mumbai

Ritika Ponicar’s Bhojpuri Film Desi Heera Fabulous Muhurat Held In Mumbai

रितिका पॉनिकार की भोजपुरी फिल्‍म ‘देसी हीरा’ का भव्‍य मुहूर्त

मां उषा फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्‍म ‘देसी हीरा’ का भव्‍य मुहूर्त मुंबई में किया गया  । इसमें फिल्‍म इंडस्‍ट्री की कई जानीमानी हस्तियां शामिल थी जैसे शुभी शर्मा ,निशा दुबे ,के. के. गोस्वामी ,रत्नेश वर्णवाल,। इस फिल्‍म के निर्माता विवेक कुमार और निर्देशक विवेक कुमार पटेल हैं। फिल्‍म ‘देसी हीरा’ के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी बेहद इंटरटेनिंग होने वाली है। इसमें कहानी के साथ – साथ एक्‍शन, स्‍क्रीनप्‍ले, गाने और संवाद भी बेहतरीन होने वाले हैं। फिल्‍म से विवेक कुमार पटेल को काफी उम्‍मीदें है। ‘देसी हीरा’ इसी साल रिलीज भी हो सकता है। इस फिल्म से नागपुर निवासी मराठी एक्ट्रेस रितिका पॉनिकार पहलीबार भोजपुरी में अपने अभिनय की शुरुआत कर रही है !

फिल्‍म ‘देसी हीरा’ के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि ‘देसी हीरा’ के लेखक सभा वर्मा हैं। उन्‍होंने ही फिल्‍म के गाने भी लिखे हैं। जबकि क्रिएटिव डायरेक्‍टर कुणाल सिंह हैं, जबकि फिल्‍म के संगीतकार अनुज तिवारी हैं। फिल्‍म में डीओपी नीतू इकबाल सिंह का होगा। संकलन शंकर रेगर, सह निर्माता सुमित कुमार, कोरियोग्राफी आकाश शेट्ठी, एक्‍शन दिलीप यादव और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार है रितिका पॉनिकार (नवोदित ) ,शिव आर्यन ,संजय वर्मा ,मिन्हाज राज ,रॉकी राज ,देवेंद्र यादव छोटू,राहुल कुमार मिश्रा ,भानु राजपूत ,वैभव शर्मा टेम्भुर्ने,उदय शर्मा ,राजेश के. गौतम आदि है !

———-Sanjay Bhushan Patiyala

Read More

Vijay Gupta and Mohini Ghosh’s Film Babbar shooting In Progress In Mumbai

Vijay Gupta and Mohini Ghosh’s Film  Babbar  shooting In Progress In Mumbai

विजय गुप्ता और मोहिनी घोष की फिल्म़ “बब्बर” की शूटिंग मुंबई हो रहा है
भोजपुरी फिल्म “बब्बर” का रोमांटिक गाना विजय गुप्ता ( नवोदित ) और मोहिनी घोष के ऊपर आज मुंबई के फिल्म सिटी में फिल्माया जा रहा है जिस को डांस मास्टर कनु मुखर्जी बहुत अच्छे से फिल्म के गाने को मोहिनी और विजय के ऊपर फिल्मा रहे है । शहरी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आम आदमी की गर्जन वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म “बब्बर” की अधिकांश शूटिंग लखनऊ में हुई है फिल्म के गाने आज कल मुंबई में किया जा रहा ही ।  फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय हैं। उनकी इससे पहले की सुपर हिट फिल्म “आवारा बलम” थी।


भोजपुरी फिल्म “बब्बर” के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने बताया कि ‘आवारा बलम’ की सफलता से उत्साहित अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू इस फिल्म में अपने नए अवतार में नजर आएंगे। नए लुक और अंदाज के लिए वह खासी मेहनत कर रहे हैं। ने कहा कि इस फिल्म को आम गांव की चौधरी, चोली और गोली कहानियों से निकाल कर वह इसे वैश्विक रूप दे रहे हैं। इसमें एक ओर जहां शहरी करप्शन को बिलकुल नए अंदाज में उठाया गया है “बब्बर” फिल्म में विवाह गीत के साथ ही, आइटम नम्बर, रोमांटिक और इमोशनल सांग भी है। खलनायक संजय पाण्डेय फिल्म में डराने के साथ साथ गुदगुदाएंगे भी। फिल्म में तनुश्री और मोहिनी घोष नायिकाएं है। तनुश्री और अरविंद अकेला की जोड़ी “आवारा बलम” फिल्म में पहले ही हिट हो चुकी है। बृजेश त्रिपाठी भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का मधुर संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। फिल्म के गाने मनोज मतलबी, मुन्ना दुबे, सुमित चंद्रवंशी, अजीत मंडल ने लिखे हैं। “बब्बर” की पटकथा भी चंदन उपाध्याय की है और डायलॉग्स राजेश पाण्डेय ने लिखे हैं। एक्शन फिल्म की जान है जिसे हीरा यादव निर्देशित किया है और छायांकन डी.के. शर्मा कर रहे है।

————–Sanjay Bhushan Patiyala

Read More

Actor Pawan Singh Celebrates His Birthday With Simplicity

Actor Pawan Singh Celebrates His Birthday With Simplicity

पवन सिंह ने मनाया सादगीपूर्ण अपना जन्मदिन, दिव्यांगों को खिलाया खाना और किया वस्त्र वितरण

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह फिल्मी चमक दमक से दूर सादा जीवन उच्च विचार के साथ अपनी लाइफ जीते हैं। इसका ताजा नजारा एक बार फिर देखने को मिला है उनके जन्मदिन पर। इस बार पवन सिंह ने अपना जन्मदिन राँची में दिव्यांगों के साथ केक काटकर मनाया। उन्होंने दिव्यांगों को खाना खिलाया और सभी को वस्त्र व कंबल भेंट किया। इस तरह से पवन सिंह ने एक मिसाल कायम किया है। राँची में शूटिंग की जा रही भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर के सेट पर भी उनका जन्मदिन सादगी से मनाया गया। 


गौरतलब है कि करोड़ों दिलों की धड़कन, नेकदिल इंसान, सरल स्वभाव के धनी, मृदु भाषी, माँ सरस्वती से असीम वरदान प्राप्त, गायिकी के सिरमौर पवन सिंह के जन्मदिन पर फोन कॉल व मैसेज से लेकर सोशल साइट्स पर भी रात से लेकर दिन भर बधाईयों का तांता लगा रहा। इतना ही नहीं उनके फैंस व उन्हें दिलोजान से चाहने वालों ने अपने अपने स्तर से उनका जन्मदिन मनाया। पवन सिंह ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए तहेदिल से धन्यवाद दिया। 
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर की शूटिंग राँची में हो रही है, जिसमें केन्द्रीय भूमिका पवन सिंह निभा रहे हैं। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह जी के साथ दी है। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है।

—–Ramchandra Yadav 

Read More

Priyanka Pandit & Ritesh Pandey Film Karm Yug Being Appreciated by Audience

Priyanka Pandit & Ritesh Pandey Film Karm Yug Being Appreciated by Audience

प्रियंका पंडित और रितेश पांडेय की फिल्म  ‘कर्म युग’ दर्शकों को पसंद आ रही है मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी दिखा जलवा

रतन राहा की फिल्‍म ‘कर्म युग’ आज मुंबई  के बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्‍म मुंबई में सिंगल थियेटर के अलावा मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी लगी है, जहां फिल्‍म को शानदार ओनपिंग मिलने की खबर है। ट्रेड पंडित बताते हैं कि रतन राहा ने एक बार फिर बेहतरीन फिल्‍म बनाई है और रिलीज की टाइमिंग भी शानदार है। क्‍योंकि साल 2019 में रिलीज होने वाली ”कर्म युग” पहली भोजपुरी फिल्‍म है। अमृत फिल्‍म प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘कर्म युग’ के लिए खास बात ये भी है कि इसका जलवा मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी देखने को मिल रहा है।

फिल्‍म में सुपर स्‍टार रितेश पांडेय, लक्ष्‍य (नवोदित) ,गार्गी पंडित, निशा दुबे, संजय पांडेय, गिरिश शर्मा, अयाज खान, सोनी पटेल,सोनी दुबे,संजय वर्मा व बाल कलाकार ईशिता पाल भी मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म का निर्माण अमृत एल गांधी ने किया है, जबकी रतन राहा ने फिल्‍म को निर्देशित किया है। फिल्‍म को मिली ओपनिंग से संतुष्‍ट नजर आये रतन राहा ने कहा कि उम्‍मीद के अनुरूप ही पहले दिन दर्शकों का प्‍यार मिला है। आगे भी फिल्‍म के सारे शो हिट जायेंगे, क्‍योंकि दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आ रही है।

   

उन्‍होंने कहा कि हमें मिल रही रिपोर्ट के अनुसार, दर्शकों को संगीतकार दामोदर राव के संगीत में सजी  फिल्‍म के हर गाने, कहानी और संवाद बेहद भा रहे हैं। साथ ही रितेश, गार्गी, निशा आदि कलाकारों के अभिनय को भी खूब सराहा जा रहा है। इसके अलावा संजय पांडेय और अयाज खान हर बार की तरह लोगों को पसंद आये हैं। इसलिए हम आशा करते हैं कि जिस तरह फिल्‍म को आज ओ‍पनिंग मिली, उसी तरह आने वाले दिनों में दर्शकों का प्‍यार हमारी फिल्‍म कर्म युग को भरपूर मिलेगा।

बता दें कि फिल्‍म के सह निर्माता नरेंद्र डोगरा, लेखक अनिल विश्‍वकर्मा और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। कर्म युग के खूबसूरत गाने को संतोष दुबे, राजेश मिश्रा, मुन्‍ना दुबे, आर. आर पंकज और फणींद्र राव ने लिखा है, जबकि इसमें संगीत दामोदर राव ने दिया है। डीओपी नंदलाल चौधरी, एक्‍शन नाबा स्‍टंटस, संकलन कोमल वर्मा और कोरियोग्राफ कानु मुखर्जी ने किया है।

——–Sanjay Bhushan Patiyala

Read More
content top