content top

बॉबी वत्स ने अपनी नई फिल्म प्यारी तारावाली द ट्रू स्टोरी में अपनी आभा, व्यक्तित्व और सशक्त चित्रण से मंत्रमुग्ध कर दिया है।

बॉबी वत्स ने अपनी नई फिल्म प्यारी तारावाली द ट्रू स्टोरी में अपनी आभा, व्यक्तित्व और सशक्त चित्रण से मंत्रमुग्ध कर दिया है।

फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और रंगमंच से लंबे समय से जुड़े रहे एक्टर बॉबी वत्स की नई फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” को दर्शक बहुत पसन्द कर रहे हैं और विशेषकर उनकी शकील खान की भूमिका से लोग बेहद प्रभावित हो रहे हैं। रजनीश दुबे द्वारा निर्देशित फिल्म में प्यारी का रोल डॉली तोमर ने बखूबी निभाया है मगर कहानी में मोड़ उस वक्त आता है जब बॉबी वत्स के किरदार शकील खान की एंट्री होती है। उन्होंने भोपाल के डॉन का चरित्र निभाया है जो इतना पॉवरफुल होने के बावजूद इंसान बहुत अच्छा है।

कुछ लोग कह रहे हैं कि फ़िल्म में एक मुस्लिम किरदार को बहुत अच्छा बताया गया है। इस बारे में बॉबी वत्स कहते हैं कि फ़िल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और शकील खान का किरदार ही कुछ ऐसा है जिसे निर्देशक ने सिल्वर स्क्रीन पर उसी तरह पेश किया है। मुझे इस कैरेक्टर को करने में बहुत मजा आया। भोपाल में इसकी रियल लोकेशन पर शूटिंग का अनुभव भी यादगार रहा।

बॉबी वत्स कहते हैं कि उन्होंने जब भी पर्दे पर मुस्लिम किरदार अदा किया है दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। सोनी टीवी के सुपरहिट शो हिना में मैंने तौकीर का किरदार अदा किया था, उसे भी लोगों ने खूब सराहा था। और अब प्यारी फ़िल्म में शकील खान के कैरेक्टर को लोग पसन्द कर रहे हैं।

बॉबी वत्स का कहना है कि चूंकि वह रंगमंच से लंबे अरसे से जुड़े रहे हैं इसलिए किरदार की तैयारी, उसे पेश करने में वह काफी शिद्दत से मेहनत करते हैं।

बता दें कि एक्टर, राईटर और डायरेक्टर बॉबी वत्स की पुरुस्कार विजेता शार्ट फ़िल्म “नचिकेता” को कई नेशनल और इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया जहां इसे काफी तारीफ मिली है। कई फ़िल्म महोत्सवों में इसे अवार्ड से भी नवाजा गया।

बॉबी वत्स गोवा फ़िल्म महोत्सव सहित दुनिया भर के अनगिनत फ़िल्म फेस्टिवल्स में जाते रहे हैं, उस से सिनेमा को और निकटता से समझने और सीखने में मदद मिली है। उन्होंने वर्ल्ड सिनेमा भी खूब देखा है, अंतरराष्ट्रीय स्तर के फ़िल्म मेकर्स से मिले हैं, और इन सभी अनुभवों को वह अपनी अदाकारी में इस्तेमाल करते हैं।

जल्द ही उनके कई और प्रोजेक्ट्स भी आने वाले हैं।

—- मुंबई प्रतिनिधी रमाकांत मुंडे

  

बॉबी वत्स ने अपनी नई फिल्म प्यारी तारावाली द ट्रू स्टोरी में अपनी आभा, व्यक्तित्व और सशक्त चित्रण से मंत्रमुग्ध कर दिया है।

 

Read More

Lata Mangeshkar’s Extraordinary Legacy Explored In …AND SHE CLICKED Book Launch Spectacle

Lata Mangeshkar’s Extraordinary Legacy Explored In …AND SHE CLICKED Book Launch Spectacle

The iconic Bharat Ratna Lata Mangeshkar, fondly known and remembered as the “Nightingale of India,” has captivated audiences for generations with her melodious voice.

However, there’s more to her extraordinary life than just music.

On 3rd November, a prestigious event held at the Nehru Centers Auditorium in Worli celebrated the multi-faceted talents of Lata Mangeshkar, unveiling her recently launched book, ‘…And She Clicked.’

This exceptional event, which was graced by the presence of distinguished dignitaries and an array of renowned personalities, was a magical evening filled with enchanting tales and breathtaking visuals.

The esteemed Purbayan Chatterjee, accompanied by the brilliant musicians Satyajit Talwalkar and Aarya Shreyasi, provided a mesmerizing musical prelude to the evening, setting the stage for the unveiling of Lata Mangeshkar’s lesser-known passion—photography.

Lata Mangeshkar’s hidden talent as a gifted photographer was revealed through her book, ‘…And She Clicked.’

A diverse gathering of luminaries from the world of music, literature, and cinema, including Usha Mangeshkar, Meena Khadikar, Suresh Wadkar, Rachana Shah, Rhythm Wagholikar, Madhur Bhandarkar, Adinath Mangeshkar, Aashay Wagholikar, Anuja Wagholikar, Shivaji Satam, and Virendra Mahiskar, graced the occasion.

‘…And She Clicked,’ a compilation of photographs taken by Bharat Ratna Lata Mangeshkar over the years, unveils the artist’s profound connection with the world of photography. This book offers a glimpse into nature, architecture, wildlife, and the lives of ordinary Indians, as seen through the lens of the legendary singer.

Mayuresh Pai, the visionary behind this project, expressed his sentiments, “I stand overwhelmed to offer to Lata Didi’s friends and countless admirers this beautiful compilation of photographs, which she clicked down the decades.”

The book’s uniqueness lies in the fact that each photograph was handpicked by Lata Mangeshkar herself, accompanied by evocative captions that tell stories of their own. It also showcases the wide range of cameras she used, from Rolleiflex and Yashica to her mobile phone.

The title of the book, ‘…And She Clicked,’ was suggested by the celebrated writer-lyricist Shri Javed Akhtar, highlighting his special bond with Lata Mangeshkar.

The event was presented by the Aditya Birla Group and Shri. Kumar Mangalam Birla shared a heartfelt note on Lataji, further emphasizing her immense contribution to Indian culture. Co-presented by IRB Infrastructures Developers Limited, this evening was a testimony to Lata Mangeshkar’s indelible mark on Indian society.

The preface of the book is written by none other than our honorable Prime Minister, Shri Narendra Modi ji. This preface beautifully reflects the deep bond that Lataji shared with the Prime Minister and adds an extra layer of significance to this remarkable book.

  

Lata Mangeshkar’s Extraordinary Legacy Explored In …AND SHE CLICKED Book Launch Spectacle




Read More

WO MAIN NAHIN IS COMPLETE

The entire shooting of Manju Films Productions maiden venture WO MAIN NAHIN, a romantic,musical-murder-mystery  has been completed in a non-stop 20-day shooting stint recently in Bhilwara ,Mandalgarh and Jaipur locales in Rajasthan. Editing of the film is in progress in Mumbai. The film is produced by Manju Hazra and  written and directed by Ranjeet Bhattacharya. Cast: Sadiq Sheikh, Lalit Gaur, Priya Gupta, Preeti Ghosalia, Dr. Trivedi and others. DoP: Vinod Sahu. Music: Kalyan Bardhan.  Singers: Vinti Sharma,Bunty Neerav (Saregama fame),Preeti and others. Dances: Sadiq. Editor: Amit Khasera.

Read More

बॉलीवुड मे पहली बार “लीरा द सोल मेट” 99%  vfx के साथ 

बॉलीवुड मे पहली बार “लीरा द सोल मेट” 99%  vfx के साथ 

एक्शन,ड्रामा ,सॉफ़्ट एंड ब्यूटिफुल लव स्टोरी के साथ फुल एंटरटेनमेंट एक ऐसी लव स्टोरी जो पहले कभी ना देखी गई हो ना सुनी हो एक अलग दुनिया की एक अलग सी कहानी है.इस फ़िल्म की कहानी काफी अलग है,पर क्या सही मे स्क्रिप्ट एक नये रंग मे वालीवुड को रंग पायेगी ?.2012 से इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा था आखिर 2017 मे फ़िल्म रीलीजिंग के लिये तैयार है। 27 जनवरी को आल ओवर वर्ल्ड  ट्रैलर लांच हो रहा है इस फ़िल्म को देख कर हम कह सकते है की बोलीवुड भी हॉलीवुड से कम नही है इस फ़िल्म के जितने भी सीन है वो बहूत अलग तरीके से दिखाया गया है काफी टेक्निकल तरीकों से है जो आपने पहले कभी नही देखा होगा इस फ़िल्म के डायरेक्टर सुम्नाश श्री कालजयी जी हैं इस फ़िल्म मे हर चीज़ कुछ अलग और हटके है अड़वेनचर और एकशन  भी काफी नये तरीके से दर्शाये गये है और इस फ़िल्म को बनाने मे बहुत ही मेहनत लगी है और हर चीज़ अलग दिखाई गई है जिसे देख कर दर्शको का प्यार तो बनता है “लीरा द सोलमेट” दर्शको को अपने रंग मे कितना घोल पायेगी  ये तो फ़िल्म रिलीस के बाद ही पता चल पायेगा फ़िल्म के गाने भी बहुत प्यारे है गानों मे कुछ नया रंग नज़र आयेगा और इसमे जावेद अली ,रितु पाठक और इस फ़िल्म की लीड अक्ट्रेस्स लीरा कालजयी के आवज़ मे भी इस फ़िल्म के कई गाने है जो जल्द ही रिलीस होने वाली है यहाँ पता चला है की इस फ़िल्म के डायरेक्टर काफी आडीशन के बाद 9000 लडको मे से मेहूल आडवानी मे दिखी शूम्नश श्री का कहना है मेहूल आडवानी काफी अच्छा एक्टर साबित हुआ है।

 

Read More

“आजिवासन कराओके क्लब” का आयोजन

“आजिवासन कराओके क्लब” का आयोजन

आजिवासन संगीत अकादमी ने हाल ही में पहला “आजिवासन कराओके क्लब” का आयोजन किया जब विभिन्न शाखाओं के छात्र एक साथ आये और इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।​ यह संगीतमय एक ऐसा दिन रहा जब हर आयु के छात्र ने कराओके पर अपना मन पसंद गाना गया। कराओके सत्र पूर्व, संगीत की गतिविधियों में संलग्न किया गया था।​

​आजिवासन​ को इससे पहले वसंत संगीत विद्यालय के नाम से जाना जाता था, जिसे आचार्य जियालाल वसंत ने श्रीमती रामेश्वरी नेहरू के संरक्षण में 1932 में श्रीनगर में स्थापित किया था। उस समय मात्र 25 छात्रों के साथ गुरूजी ने संगीत साधना की संगीतमय यात्रा को आरंभ किया था। यह संस्थान हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में वैज्ञानिक प्रशिक्षण देता था और छात्रों को अपने गुरू के साथ कई मौकों पर परफाॅर्म करने का अवसर मिलता था।

 

उनके बाद उनकी पुत्री प्रेम वसंत ने अपने गुरू सुरेश वाडकर के साथ गुरूजी के सपने को गुरूकुल के नाम से फिर से स्थापित करने की सोची, जहां संगीत के अभ्यर्थी संगीत प्रशिक्षण के साथ-साथ अभ्यास का लाभ भी उठा सकें। इस प्रकार सुरेश वाडकर के ​आजिवासन​ म्यूजिक अकादमी का जन्म हुआ। इसमें ​आजिवासन​ शब्द आचार्य जियालाल वसंत संगीत निकेतन से निकला है, जो गुरूजी की याद दिलाता है।

​इस साल आजिवासन संगीत प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता के 84 साल पूरा करता है और 2017 आचार्य जियालाल वसंत की शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे हैं। जुहू में मुख्य अकादमी के अलावा इस सस्थान के मुंबई में 09, दुबई में 01 और हाल ही में अमेरिका में 01 शाखा खोली है। मुंबई की शाखाएं ठाणे, कांदिवली, प्रभादेवी, केंप्स काॅर्नर, पवई, बांद्रा , घाटकोपर, चेंबूर और सांताक्रूज़ में स्थित हैं।

आज यहां करीब 1500 छात्र-छात्राओं को हिन्दुस्तानी और पश्चिम शास्त्रीय गायकी, वाद्ययंत्रों के साथ-साथ लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्यों जैसे कथक और भरतनाट्यम की शिक्षा वरिष्ठ एवं अनुभवी संगीत के पारखियों द्वारा दी जाती है। अन्य सभी संस्थानों से अलग खड़ा, आजिवासन हर इच्छुक प्रतिभा को समान अवसर देने में विश्वास करता है और इस प्रकार, हाल ही में विशेष छात्रों के लिए कक्षा शुरू कर दी गयी है।

Read More

अरबाज खान की हिंदी फिल्म ‘रेड अफेयर’ के गीत को अरमान मलिक ने आवाज दी .

अरबाज खान की हिंदी फिल्म ‘रेड अफेयर’ के गीत को अरमान मलिक ने आवाज दी .

हाल ही में हिंदी फिल्म ‘’रेड अफेयर’ के लिए ‘बरफ सी तु पिघल जा…’ यह गाना जुहू स्थित ऑडियो गैरेज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। इस गाने को युवा पीढ़ी के गायक अरमान मलिक ने आवाज दी है और गीत को संगीत से सजाया है हैरी आनंद ने। फिल्म के लेखक, गीतकार और क्रिएटिव निर्देशक सुप्रसिद्ध उपन्यासकार अमित खान है।

संगीत निर्देशक ‘हैरी आनंद’ गीत की प्रशंसा करते हुए कहा – गाने के बोल में कामुक गीतो की परिभाषा बदलने की शक्ति है। बहुत ही सभ्य और कामुक शब्द इस गीत की ताकत हैं। यह एक सुंदर गीत है और अरमान मलिक ने खूबसूरती के साथ इस गीत गाया है।

निर्माता-निर्देशक प्रदीप रंगवानी ने कहा कि जैसे ही अमित खान ने इस गीत की तर्ज सुनाई और मैं इतना प्रभावित हो गया कि तुरंत ही यह गाना फिल्म का अहम हिस्सा बन गया। म्यूजिक डायरेक्टर हैरी आनंद ने बहुत ही सुंदर और मधूर धून बनाई है। साथ ही इस गाने को अरमान मलिक की आवाज में स्वरबद्ध करने से इस गीत की ऊंचाई और ही ऊपर पहुंच गई है। इसमें कोई शक नहीं है कि अरमान की जादूई आवाज के स्पर्श से यह गीत यादगार बन गया है।

फिल्म ‘रेड अफेयर’ के एसोसिएट प्रोड्यूसर सम्राट भंभवानी ने गीत की प्रशंसा करते हुए कहा – गाने के बोल असाधारण है तो इसकी धून अप्रतिम है।अरमान मलिक की मदमोहक आवाज ने एक कारनामा किया है।अरमान मलिक खुद इस गीत से प्रभावित हो गए है और रिकॉर्डिंग करते हुए उनको यकीन था कि यह गीत हर दिल को छू सकता है।

यूवी फिल्म्स के बैनर तले फिल्म ‘रेड अफेयर’ का निर्माण हो रहा है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक प्रदीप रंगवानी है और कलाकारों में अरबाज़ खान,मंजरी फडनिस, अश्मित पटेल, मेहेक चहल और मुकुल देव हैं। फिल्म अमित खान के उपन्यास पर आधारित है और यह उपन्यास हिंदी और इंग्लिश भाषा में फिल्म रिलीज होने के पहले रिलीज़ किया जाएगा।

Read More
content top