content top

Vikas Singh Birapan Birhday Celebration Videos Of Viral On Social Media

Vikas Singh Birapan  Birhday Celebration Videos Of Viral On Social Media

बिरप्पन को लगा  बधाइयों का तांता

भोजपुरी शो जगत में बड़ा नाम और शोहरत हासिल कर चुके अभिनेता, सी सी एल में भोजपुरी दबंग टीम के मैनेजर विकास सिंह बिरप्पन के लिए इस साल का जन्मदिन खास रहा । सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उन्हें बधाई देने वालो में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव तो रहे ही उनके अलावा स्टेज की जान कही जाने वाली सपना चौधरी , सुपर अदाकारा अक्षरा सिंह , अनारा गुप्ता , बताशा चाचा मनोज टाईगर सहित कई नामचीन लोगो ने बधाई दी । इसके अलावा सुबह से ही कई नामचीन लोगो ने विकास सिंह बिरप्पन को बधाई दी । यही नही बॉबी देओल , सुनील शेट्टी , सोहेल खान , राखी सावंत ,  रवि किशन , निरहुआ , अरविंद अकेला कल्लू जैसे बड़े सितारों ने भी उन्हें मैसेज कर के बधाई दी है ।

इधर , विकास सिंह बिरप्पन ने अपने जन्मदिन का केक अपनी पत्नी व बच्चो के साथ काटा । इतनी भारी संख्या में नामचीन लोगो द्वारा मिले बधाई से अभिभूत  विकास सिंह बिरप्पन ने सबका आभार प्रकट किया है।  आपको बता दें कि बिरप्पन ने हाल में ही कोलकाता में एक भव्य भोजपुरी अवार्ड शो आयोजित कर काफी चर्चा बटोरी है ।

——-Uday Bhagat (PRO)

Read More

Ravi Kishen – Love Guru

Ravi Kishen – Love Guru

लव गुरु रवि किशन

भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार संभवतः इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जो ना सिर्फ सर्वाधिक भाषाओं की फिल्मो में निरंतर काम कर रहे हैं बल्कि मनोरंजन के हर क्षेत्र में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं । फिल्मो के अलावा छोटे पर्दे , विज्ञापन फ़िल्म में तो लोगो ने उन्हें देखा ही है और देश की सबसे महंगी वेबसिरिज अल्ट बालाजी की द फैमिली में वे काम कर ही रहे हैं पर वो अब रेडियो के वेबसिरिज से भी जुड़ चुके हैं।  जी हां रेडियो सिटी ने अपना एक वेबसिरिज शुरू किया है जिसमे लव गुरु होंगे रवि किशन ।

अर्थात वे श्रोताओं को प्रेम संबंधी समस्याओं का भी समाधान करेंगे । रवि किशन ने बताया कि लव गुरु भोजपुरी नाम का यह कार्यक्रम अपने आप मे एक अनूठा शो होगा जिसमें अभिनय और हाव भाव नही बल्कि शब्दो से श्रोताओं का दिल जितना होगा । आपको बता दें कि रवि किशन इन दिनों एकता कपूर की डिजिटल कंपनी अल्ट बालाजी के एक महंगे वेबसिरिज द फैमिली की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमे उनके साथ विवेक ओबराय सहित कई नामचीन कलाकार भी होंगे ।

——-Uday Bhagat (PRO)

Read More

Ekta Kapoor – Mahesh Pandey Brings First Bhojpuri Web Series

Ekta Kapoor – Mahesh Pandey Brings First Bhojpuri Web Series

एकता कपूर – महेश पांडे लेकर आ रहे हैं भोजपुरी की पहली वेबसिरिज

डिजिटल प्लेटफार्म पर नित नई क्रांति आ रही है और इसी के तहत छोटे पर्दे के सबसे बड़ी निर्मात्री एकता कपूर ने जाने माने लेखक निर्देशक महेश पांडे के सहयोग से भोजपुरी की पहली वेबसिरिज का निर्माण शुरू कर दिया है । चुकी वेब सीरीज भोजपुरी की है इसिलिये हीरो वर्दी वाला नामक इस वेब सीरीज में भोजपुरी की सबसे बड़े सितारे जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे  की जोड़ी है । इसके अलावा भोजपुरी फ़िल्म जगत के दर्जनों सितारे इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं ।

निर्देशक महेश पांडे ने बताया कि 15 एपिसोड की इस वेबसिरिज की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है और दर्शक अल्ट बालाजी नाम के एप्प को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर हीरो वर्दी वाला सहित कई वेबसिरिज देख सकते हैं । जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया कि भव्यता के दृष्टिकोण से हीरो वर्दीवाला किसी फीचर फिल्म से कम नही है । आपको बता दें कि एकता कपूर ने महेश पांडे के साथ मिलकर ही भोजपुरी फ़िल्म गब्बर सिंह का निर्माण किया था । भव्यता के लिहाज से गब्बर सिंह की चर्चा आज भी की जाती है । हीरो वर्दीवाला से अब उन्होंने भोजपुरी डिजिटल वर्ल्ड में कदम रख दिया है ।

—-Uday Bhagat(PRO)

Read More

Jubilee Star Dinesh Lal Yadav Niruha Visits Her Mother To Take Blessings On Mothers Day

Jubilee Star Dinesh Lal Yadav Niruha Visits Her Mother To Take  Blessings On Mothers Day

मदर्स डे पर माँ से मिलने गांव पहुचे निरहुआ , शेयर की सेल्फी

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मदर्स डे के मौके पर अपने गांव पहुचे और अपनी माँ चंद्रा ज्योति देवी का आशीर्वाद लिया   । निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ ली हुई एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमे उन दोनो के अलावा सपा नेता सुभाष पासी और उनकी धर्मपत्नी रीना पासी भी दिखाई दे रही हैं । आपको बता दें कि निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर जिले के टंडवा गांव के निवासी है । वही की मिट्टी में पले बढ़े निरहुआ को अपने गांव से खास लगाव है । जब भी शूटिंग से वक्त मिलता है वे अपने बचपन की याद ताजा करने अपने गांव चले जाता है ।

वे इन दिनों बालाजी और महेश पांडे प्रोडक्शन की बहुचर्चित वेब सीरीज हीरो वर्दीवाला की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन मातृ दिवस पर वे निर्देशक महेश पांडे से आग्रह कर अपने गांव पहुचे । निरहुआ ने बताया कि माँ के कदमो में ही जन्नत है और वे हर कदम पर अपनी माँ के आशीर्वाद से ही आगे बढ़े हैं । उन्होंने आगे बताया कि आगामी 3 महीनों में उनके होम प्रोडक्शन की तीन फिल्मे बॉर्डर , घूंघट में घोटाला और निरहुआ हिंदुस्तानी 3 रिलीज हो रही है । माँ से उन्हें तीनो फिल्मो की सफलता का आशीर्वाद मिला ।

———–Uday Bhagat (PRO)

Read More

Zindagi Mumbai Trailer Out, First Film Based On Shemail

Zindagi Mumbai Trailer Out, First Film Based On Shemail

सपनो के खातिर सिमेल बने युवक की दास्तान है जिंदगी मुम्बई

पहली बार कई किन्नरों ने किया है अभिनय

मायनगरी मुम्बई में लाखों लोग सपनो को साकार करने आते हैं और अपने सपनो को पूरा करने के लिये हर तरह के कदम उठा लेते हैं । एक ऐसा ही युवक जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए मेल से सीमेल बन जाता है उसी की कहानी को दर्शाती है लेखक  निर्माता अनीस शेरोन खान की फ़िल्म ज़िंदगी मुम्बई जिसका ट्रैलर हाल ही में लांच किया गया ।

एपीलव बर्ड्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के ट्रेलर को देख आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक आम युवक किस  मुश्किल में अपनी मंजिल पाने की कोशिश करता है । निर्देशक नितिन कुमार गिरी की इस फ़िल्म में फ़िल्म की निर्मात्री प्रियंका कपिला एंथोनी की आवाज में गाया गया एक प्रोमोशनल सांग भी है जो मुम्बई की जिंदगी को बयां करती है । निर्माता अनीश शेरोन खान ने बताया कि फ़िल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए कई असली सीमेल को अभिनय की ट्रेनिंग देकर अभिनय कराया गया और उन्होंने काफी अच्छा अभिनय भी किया है ।

ज़िंदगी मुम्बई में सोनिया शर्मा , वनराज सिंह ,अरहम अब्बासी , उर्मिला शर्मा , अरुण वर्मा , राहुल शर्मा आदि मुख्य भूमिका में हैं ।

———–Uday Bhagat (PRO)

Read More

Love Chance Music Video To Be Launched on 20th May In Patna

Love Chance Music Video To Be Launched on 20th May In Patna

“लव-चांस” से एैमि कंग की  धमाकेदार वापसी

“लव-चांस” नाम से चर्चित म्यूजिक वीडियो की लॉन्चिंग 20 मई  को बिहार की राजधानी पटना में रिलीज होगी, इस बात की जानकारी म्यूजिक वीडियो के रैपर सिंगर  एैमि कंग ने हमारे संवाददाता को दी इसकी शूटिंग  दिल्ली और उत्तराखंड के मनमोहक लोकेशन मे हुई है

इस बात की जानकारी जाने माने गायक और रैपर एैमि कंग ने हमारे संवाददाता को दी उन्होंने बताया कि भोजपुरी के इतिहास में पहली बार एक ऐसे वीडियो का निर्माण होने जा रहा है जो अब तक की भोजपुरी म्यूजिक वीडियो से बिल्कुल अलग है,उन्होने पूर्वांचल सहित पुरे देश के दर्शकों को धन्यवाद कहा जिन्होंने उनकी पिछले एल्बम “बाबा जी की बूटी “और “जय-जय बिहार”को इतना प्यार दिया और उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि मेरी आने वाली एल्बम “लव-चांस”भी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी और हमें दर्शकों का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा,उन्होंने कहा कि मैं प्रतिबद्ध हूं कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री एवं फिल्म इंडस्ट्री को एक नया आयाम दे सकूं और  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खोई हुई अस्मिता को वापस ला सकूंl इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता चंचल सिंह है, वहीं इसके डायरेक्टर महेंद्र कांग और साहिल शर्मा हैं, डीओपी पिंटू है,इसके गीतकार और संगीतकार संतोष पुरी,नायिका पलक व इस म्यूजिक वीडियो  का प्रचार-प्रसार त्रिलोका इंटरटेनमेंट एंड मीडिया नेटवर्क कर रही है, और इसे वेब म्यूजिक कंपनी  रिलीज  कर रही है, लव-चांस म्यूजिक वीडियो का टीजर 10 मई को वेब म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया जा चुका हैl

———–Uday Bhagat (PRO)

Read More
content top