content top

Ajay Dixit Starrer Sanam Pardesiya Shooting In Progress In Mumbai

अजय दीक्षित की फिल्म ‘सनम परदेसिया’ की शूटिंग शुरू
बेटवा बाहुबली फेम भोजपुरी अभिनेता अजय दीक्षित की फिल्म ‘सनम परदेसिया’ की शूटिंग विरार में शुरू हो चुकी है। इस फिल्‍म में अजय दीक्षित के अपोजिट अनुश्री साहूनजर आयेंगी। फिल्‍म के निर्माता शकुन साहू हैं और निर्देशक सुनील मोटवानी हैं। सुनील मोटवानी ने फिल्‍म के बारे में बताया कि ‘सनम परदेसिया’ पूरी तरह से पारिवारिक है। इसमें रोमांस, कॉमेडी और एक्‍शन भरपूर होगा। फिल्‍म की हर कड़ी एक दूसरे से जुड़ी है, तो लोगों को यह फिल्‍म अंतिम घंटे तक बांधे रखेगी।

शिवकाली क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सनम परदेशिया’ को लेकर अजय दीक्षित ने कहा कि ‘सनम परदेसिया’ मेरे लिए खास है। मुझे इस फिल्‍म की कहानी बेहद पसंद आयी। उम्‍मीद है जब फिल्‍म बनकर सिनेमाघरों में होगी, तब यह दर्शकों को भी पसंद आयेगी। फिल्‍म में मेरे लिए नीलू शंकर सिंह हैं, जिनके साथ काम करने में मजा आ रहा है। हमारी केमेस्‍ट्री लोगों को खूब पसंद आने वाली है। नीलू बेहद मेहनती अदाकारा हैं।

बता दें कि फिल्‍म की कहानी विन्ध्या शुक्ला ने लिखी है। फिल्‍म में संगीत अनुज तिवारी और छायांकन बिपिन कुमार का है। फिल्‍म में अजय दीक्षित और अनुश्री साहू, विजय राज यादव, पुष्प वर्मा, गजेंद्र चौहान, उमेश सिंह आदि मुख्‍य भूमिका में हैं।

HUNGAMA MEDIA GROUP (Sanjay Bhushan Patiyala)

Read More

Saket Giri Busy In Shooting Of Film Jeet In Mumbai

जीत की शूटिंग में व्यस्त हैं साकेत गिरी
कमाल के अभिनेता साकेत गिरि अपने अभिनय का लोहा मनवाने सिनेमा के रुपहले परदे पर धमाकेदार अंदाज में अवतरित होने जा रहे हैं। जी हाँ, अभिनय प्रवीण साकेत गिरी पी एंड एस प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जीत से धमाल मचाने वाले हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के रमणीय स्थलों पर जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में साकेत फुल एक्शन मूड में हैं।

केंद्रीय भूमिका में उनके साथ सिनेस्टार रितेश पांडे दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता सुनील गिरी हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने भोजपुरिया राजा, सत्या, धड़कन, वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन महेश वेंकेट का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख पप्पू हैं। मुख्य भूमिका में रितेश पांडे, साकेत गिरी, तनु श्री, आकांक्षा दूबे, नैंसी पांडे आदि हैं।

Rajpal Yadav & Sunil Pal Starrer English Ki Taay Taay Fisss Releasing On 7th Dec All Over

राजपाल यादव और सुनील पाल ने की ‘इंग्लिश की टांय टांय फिस्स’

कॉन्टेन्ट, क्वालिटी और टाइटल ये ऐसी तिकड़ी है जो किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर सकती है। निर्माता संजीत कुमार ठाकुर, शिवप्रसाद शर्मा और जाने माने निर्देशक शैलेंद सिंह राजपूत ने सिद्धिका सिने क्राफ्ट के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म ‘इंग्लिश की टांय टांय फिस्स’ में इसी का सहारा लिया है जिससे फिल्म दर्शकों की पसंद के पैमाने पर खरी साबित हो सके। फिल्म के टाइटल से ही साफ ज़ाहिर होता है कि यह फिल्म इंग्लिश लैंग्वेज को लेकर एक हास्य व्यंग्य है जिसकी पृष्ठभूमि एक गांव है जहां का सरपंच गांव को आदर्श रूप देने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। उसका बेटा विदेश रहता है, जो एक दिन अपने दो विदेशी दोस्तों के साथ गांव आता है जिनमें एक लडक़ी भी है। इनका आमना-सामना जब अंग्रेज़ी में अनपढ़ गांववासियों से होता है, तो हास्य की दिलचस्प स्थितियां पैदा होती हैं।

क्या गांव का कायाकल्प हो पाएगा और उस दौरान क्या घटनाएं घटित होंगी, यह फिल्म का अहम पहलू है। इस फिल्म की लेखिका मिनल म्हात्रे राजपूत है l फिल्म का संगित संदीपश्री का है l फिल्म में राजपाल यादव और सुनील पाल ने कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि कॉमेडी का फुल डोज़ देने वाली इस फिल्म के कुछ दृश्य ऐसे थे जिन्हें देखकर सेट पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए। एक्टर रोहित कुमार की यह डेब्यू फिल्म है जिसमें उनके साथ हैं रूसी अभिनेत्री लिजन करिमोवा। साथ में मनोज जोशी, गोविंद नामदेव, विजू खोटे और मुश्ताक खान का भी फिल्म में अहम रोल है। फिल्म में पांच गीत हैं जिनमें एक प्रमोशनल सॉन्ग है जिसे मशहूर सिंगर शान ने गाया है। सह निर्माता हैं मनोज खंडेलवाल। यह फिल्म समस्त भारत में 7 दिसम्बर को रिलीज हो रही है ।