content top

Lalten Bhojpuri Film Muhurat Held In Mumbai

Lalten Bhojpuri Film Muhurat Held In Mumbai

संतोष रेनू यादव की भोजपुरी फिल्‍म ‘लालटेन’ का भव्‍य मुहूर्त मुंबई में संपन्‍न

सुपर म्‍यूजिक और फिल्‍म्स इंटरटेंमेंट व सी एच म्‍यूजिक और फिल्‍म्‍स प्रा. लि. की फिल्‍म गायक अभनेता संतोष रेनू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लालटेन’ का भव्‍य मुहूर्त मुंबई के अंधेरी स्थि‍त व्‍यंजन बैंकेट हॉल संपन्‍न हो गया। इस मौके पर फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जु़ड़े कई लोग उपस्थित रहे और उन्‍होंने फिल्‍म के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। संतोष रेनू यादव ने कहा कि फिल्‍म का नाम काफी अट्रैक्टिव है और कैची है। साथ ही इस टायटल से गांव कनेक्‍शन जुडा नजर आता है, जो भोजपुरी फिल्‍मों का बेस भी है।  फिल्‍म ‘लालटेन’ के निर्देशक धीरू यादव हैं। इस औसर पर पावर स्टार संजीव मिश्रा ,दिनेश बागदी ,ज़ितेंदर झा उपस्थित थे

धीरू यादव ने बताया कि ‘लालटेन’ काफी अच्‍छी कांसेप्‍ट वाली फिल्‍म है। इसकी कहानी अखलाक खान ने लिखी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका नवोदित अभिनेता संतोष रेनू यादव  है बांकी फिल्‍म की कास्टिंग अभी चल रही है। जल्‍द ही हम उसके नामों की घोषणा करेंगे। फिल्‍म के बांकी हिस्‍सों की तैयारी भी हम जोरशोर से कर रहे हैं। जल्‍द ही हम फिल्‍म की शुटिंग भी शुरू करेंगे। फिल्‍म के गाने और संवाद बेहद कम्‍युनिकेटिव है, जो लोगों के मनोरंजन को दुगना करेगा। फिल्‍म के म्‍यूजिक डायरेक्‍ट धनंजय मिश्रा हैं, जिनके संगीत की लोकप्रियता खूब है।

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘लालटेन’ का लिरिक्‍स प्‍यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्‍याम देहाती, कुमार सोना का है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं और इपी शैलेंद्र सिंह हैं।

Read More

Music Of Bhojpuri Film Rani Weds Raja To Launch On 27th November 2018

Music Of Bhojpuri Film Rani Weds Raja To Launch On 27th November 2018

27 नवंबर को लांच होगा रानी चटर्जी की फिल्‍म ‘रानी वेडस राजा’ का म्‍यूजिक
भोजपुरी फिल्‍मों की सबसे सफल अभिनेत्री रानी चटर्जी की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘रानी वेडस राजा’ का म्‍यूजिक 27 नवंबर को व्‍यंजन स्‍वीट्स, दशवारा लिंक रोड, अंधेरी वेस्‍ट, मुंबई में लांच होगा। इसके लिए अनोखे अंदाज में तैयारियों चल रही है। भोजपुरी सिनेमा में यह पहली बार होगा, जब किसी फिल्‍म के म्‍यूजिक लांच का इनविटेशन डिजिटली तैयार किया गया है। यह इनविटेशन काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव है। बता दें कि फिल्‍म ‘रानी वेडस राजा’ का म्‍यूजिक मशूहर म्‍यूजिक कंपनी वेब लांच करेगी। फिल्‍म में रानी चटर्जी के अपोजिट रीतेश पांडेय नजर आएंगे ।

प्रशांत कुमार गिरी प्रस्‍तुत सुभा क्रियेएशन बैनर की भोजपुरी फिल्‍म ‘रानी वेडस राजा’ की निर्मात्री वंदना गिरी हैं और प्रशांत कुमार गिरी ने इसे निर्देशित किया है। प्रशांत कुमार गिरी ने बताया कि फिल्‍म ‘रानी वेडस राजा’ जिस तरह से फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक लोगों को खूब पसंद आया था, उसी तरह फिल्‍म का म्‍यूजिक भी उनके दिलों में अपनी जगह एक बार में बना लेगी। ये हमारे भोजपुरी के दर्शकों पर भरोसा है। फिल्‍म की कहानी सामाजिक – पारिवारिक पृष्‍ठभूमि पर आधारित है, इसलिए फिल्‍म के गाने भी उसी फ्लेवर के हैं।
उन्‍होंने कहा कि 27 नवंबर यानी मंगलवार को हम इसका म्‍यूजिक रिलीज कर देंगे। उसके बाद जल्‍द ही फिल्‍म के रिलीज डेट की भी घोषणा करेंगे। उधर, रानी चटर्जी ने भी फिल्‍म ‘रानी वेडस राजा’ के कथानाक को अपने मूड के हिसाब से बताया था। उन्‍होंने कहा था कि इसमें भोजपुरिया संस्‍कृति और संस्‍कार की झलक मिलेगी। इस फिल्‍म से खास कर महिलायें ज्‍यादा जुड़ पायेंगी। गौरतलब है कि फिल्‍म ‘रानी वेडस राजा’ की कथा – पटकथा संवाद सभा वर्मा ने लिखा है , संगीत मधुकर आनंद, गीत सभा वर्मा, प्‍यारे लाल यादव, संतोष पुरी, सच्चिदानंद पांडेय कवच का है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी गिफ्टी मेहरा, एक्‍शन प्रदीप खड़गा, संकलन शंकर रेगर और कोरियोग्राफी आकाश शेट्टी का है।

Read More

Director Brij Bhushan’s Bhojpuri Film Kajal Shooting In Progress In Mumbai

Director Brij Bhushan’s Bhojpuri Film Kajal Shooting In Progress In Mumbai

निर्देशक ब्रज भूषण की भोजपुरी फिल्‍म ‘काजल’ की शूटिंग शुरू मुंबई मे
ए आर डिजिटल इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही काजल यादव स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘काजल’ की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्‍म प्रोड्यूसर अदिल अहमद और निर्देशक ब्रज भूषण हैं। फिल्‍म को लेकर सभी सेट पर काफी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा कि ‘काजल’ वीमेन ओरिएंटेड और पारिवारिक फिल्‍म है, जिसमें काजल यादव का दमदार भूमिका दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्‍म का नाम ‘काजल’ बेहद संजीदगी के साथ रखा गया है। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म की पूरी कास्‍ट अपना हंड्रेड परसेंट दे रही है और उम्‍मीद है हम जल्‍दी ही शूटिंग खत्‍म कर इसे रिलीज करेंगे।

वहीं, फिल्‍म के सेट पर काजल यादव ने कहा कि फिल्‍म ‘काजल’ की कहानी काफी अच्‍छी है। इसको लेकर मैं एक्‍साइटेड हूं। मुझे लगता है कि यह मेरी लाइफ की सबसे बेहतरीन फिल्‍म होने वाली है। मुझे फिल्‍म के डायरेक्‍टर ब्रज भूषण के साथ काम करने में मजा आ रहा है। यह फिल्‍म महिलाओं को खूब पसंद आयेगी। साथ ही भोजपुरिया दर्शकों के महिलाओं का सम्‍मान और आदर करने का मैसेज भी देगी। ‘काजल’ भोजपुरी समाज के बीच की कहानी है। भले ही‍ यह महिला प्रधान फिल्‍म है, मगर यह सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। शूटिंग शुरू हो चुकी है फिल्‍म की और मैं सेट पर अपने काम को एंजॉय कर रही हूं। फिल्‍म के डायलॉग और गाने भी दर्शकों के दिल में उतर जाने वाले होंगे।
बता दें कि फिल्‍म में काजल यादव के साथ आदित्‍य मोहन नजर आयेंगे। उनके अलावा हर्षित ,माया यादव ,पुष्पा शुक्‍ला,शम्‍स आगाज,उदय श्रीवास्‍तव, दिलीप सिन्‍हा भी फिल्‍म काजल में मुख्‍य भूमिका में हैं। इसके म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एस कुमार हैं और इ पी शम्‍स का है। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी त्रिलोकी चौधरी हैं।

Read More

Actor Ajay Dixit And Surendra Mishra Honoured

Actor Ajay Dixit And Surendra Mishra Honoured

फिल्‍म ‘लाल इश्क’ के अभिनेता अजय दीक्षित और सुरेंद्र मिश्रा को किया गया सम्मानित

छठ पूजा मौके पर बहुजन विकास अघाड़ी द्वारा आयोजित भव्य छठ पूजा कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म ‘लाल इश्क’ के अभिनेता अजय दीक्षित और फिल्म के लेखक-निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा को समारोह में सम्मानित किया गया। वहीं, अजय दीक्षित के साथ बेटवा बाहुबली 2 फेम अभिनेत्री नीलू सिंह समारोह में उपस्थित थी। इस मौके पर पहली बार अजय दीक्षित ने छठ गीत गाया और पब्लिक डिमांड पर अपने फिल्‍मों के बहुत सारे डॉयलॉग बोले।

इस अवसर पर बहुजन विकास अघाड़ी के लोकनेता हितेंद्र ठाकुर, आमदार क्षितिजा ठाकुर, सभापति भारत भाई मकवाना सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अभिनेता अजय दीक्षित ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ इस सम्मान के लिए पार्टी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। अजय ने आगे कहा कि मैं ये सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस तरह के सम्मान जब हमें प्राप्त होते हैं, तो हमारा मनोबल और भी बढ़ता है। साथ ही लेखक-निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा ने भी सभी लोगों का तहेदिल से धन्यवाद दिया।

बहुजन विकास अघाड़ी के लोकनेता हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि अजय दीक्षित काफी मंझे हुए कलाकार है। हाल ही में अजय दीक्षित की भोजपुरी फिल्म “लाल इश्क” का मुहूर्त संपन्न हुआ है। इस फ़िल्म का निर्माण विजसन फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। इस फ़िल्म के बारे मे अजय दीक्षित ने बताया कि जब मैंने ”लाल इश्क़” की कहानी सुनी तो सुनते ही मैंने इस फ़िल्म को करने के लिए हामी भर दी, क्योंकि इस फ़िल्म का कॉन्सेप्ट बाकी जितनी भी फ़िल्म मैंने की हैं उन सब से हटके है। मैं लेखक-निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा के साथ काम करने को लेकर बहुत ही उत्साहित हूँ। फ़िल्म की शूटिंग अगले महीने से बनारस के रमणीय स्थलों पर शुरू की जाएगी।

गीत प्यारेलाल यादव,आजाद सिंह,सुमित चंद्रवर्सी,रिजवान खान और सुरेंद्र मिश्र ने लिखा हैं। फ़िल्म को संगीत दिया है अनुज तिवारी ने । फ़िल्म में एक्शन का जिम्मा इकबाल सुलेमान ने लिया है। फ़िल्म का छायांकन शकील खान करने वाले है ,एडिटर चैतन्य स्वामी, नृत्य निर्देशन सुनील मोटवानी और ईपी अखिलेश सिंह है।

————–Sanjay Bhushan Pataiayala (PRO)

Read More

Bihar Mahotsav will be held in Goa’s Pounda from November 22 to 24

Bihar Mahotsav will be held in Goa’s Pounda from November 22 to 24

22 से 24 नवंबर तक गोवा के पौंडा में होगा बिहार महोत्‍सव 2018 का आयोजन

कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं कला संस्कृति निदेशालय,गोवा के तत्‍वावधान में आगामी 22 नवंबर से 24 नवंबर तक गोवा के पौंडा में बिहार महोत्‍सव 2018का आयोजन किया गया है। इस दौरान बिहार की गौरवशाली संस्‍कृति को गोवा की धरती पर दुनिया के सामने प्रस्‍तुत किया जायेगा। बिहार की पौराणिक लोकसंस्‍कृति, संगीत,पारंपरिक नृत्‍य आदि को समायोजित करता बिहार महोत्‍सव 2018 बिहार की सांस्‍कृतिक विरासत को दर्शायेगा। इसमें पूरे राज्‍य के कलाकार शामिल होंगे।कला संस्कृति एवं या मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि गोवा में आयोजित बिहार महोत्सव का उद्घाटन गोवा की राज्यपाल महामहीम डा.मृदुला सिन्हा जी करेंगी,जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं गोवा के कला संस्कृति मंत्री श्री गोविंद गावडे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।श्री ऋषि ने बताया कि गोवा में अभी टूरिस्ट सीजन है।इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिल भी चल रहा है,इस अवसर पर बिहार महोत्सव के आयोजन से गोवा के साथ दुनिया भर के लोगों के सामने बिहार की ब्रांडिंग का अवसर हमें मिल सकेगा।

कला संस्कृति मंत्री ने बताया कि बिहार महोत्‍सव 2018 की शुरूआत 22 नवंबर को पद्मभूषण शारदा सिन्‍हा की शानदार आवाज में लोकगीत के जरिये होगा। इसके बाद बिहार के पारंपरिक लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति लोक कला प्रदर्शन केंद्र, पूर्णिया द्वारा किया जायेगा। वहीं, रजनीश कुमार उप शास्‍त्रीय संगीत, रीता दास सरोद वादन, बेतिया के सुमित आनंद ध्रुपद गायन, बिहार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा बिहार गौरव गान और राजीव रंजन कथक नृत्‍य का मनोरम प्रस्‍तुति देंगे।

मंत्री ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार के कला भव की झलक दिखायी जाएगी दूसरे दिन 23 नवंबर 2018 को बिहार दर्पण, सुरांगन के जरिये बिहार दर्शन कराया जायेगा। नीतू कुमारी नूतन बिहार की लोकगीत की प्रस्‍तुति देंगी। उसके बाद चर्चित नृत्‍य नाटिका आम्रपाली का मंचन नीलम चौधरी करेंगी। वहीं, राम प्रकाश मिश्र ठुमरी की प्रस्‍तुति देंगे। अमर आनंद, रानी कुमारी और नीतू नवगीत और सत्‍येंद्र कुमार लोकगीत का रंगारंग प्रस्‍तुति देंगे। तो मो. इजराईल पमरिया नृत्‍य और प्रशांत मल्लिक के ध्रुपद गायन के साथ दूसरे दिन का समापन हो जायेगा।

इसके बाद बिहार महोत्‍सव 2018 के तीसरे और अंतिम दिन की शुरूआत बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिहार के गौरव गान से होगा। उसके बाद भिखारी ठाकुर परंपरा की मशहूर भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी भोजपुरी लोकगीत प्रस्‍तुत करेंगी। वहीं, अनु सिन्‍हा उर्वशी नृत्‍य नाटिका प्रस्‍तुत करेंगी। वंदना ज्‍योर्तिमयी नज्‍म/गजल पेश करेंगी। अमित पासवान लोकगीत के जरिये लोगों के समक्ष होंगे। पूर्णिया कला रंग मंच द्वारा रोटी नाटक का मंचन भी होगा। कुमारी अभिलाषा शास्‍त्रीय गायन करेंगी। रंजना झा मैथिली लोकगीत प्रस्‍तुत करेंगी। दरभंगा के समित मल्लिक ध्रुपद और विश्‍वनाथ शरण सिंह द्वारा नौटंकी नृत्‍य नाटिका की रंगारंग प्रस्‍तुति के साथ बिहार महोत्‍सव 2018 का समापन हो जायेगा।

श्री ऋषि ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से बिहार की मुकम्मल सांस्कृतिक छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी।बिहार के खान पान की विशिष्टता, हस्तशिल्प,मिथिला चित्रकला,पहनावे के स्टाल लगाए जा रहे हैं। इस अवसर बिहार ललित कला अकादमी के द्वारा बिहार के विभिन्न शैलियों के साथ समकालीन कला के उत्कृष्ट चित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

Read More

Bihar Mahotsav will be held in Goa’s Pounda from November 22 to 24 from November