content top

Boss Bhojpuri Film Shooting In Progress at Varanasi’s Costly Location

Boss Bhojpuri Film Shooting In Progress at Varanasi’s Costly Location

पवन सिंह और प्रेम राय की बॉस की शूटिंग हो रही है वाराणसी के महंगे लोकेशन पर

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और जाने माने फ़िल्म निर्माता प्रेम राय और विशाल सिंह की भोजपुरी फिल्म बॉस की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में भव्य पैमाने पर महंगे बजट के साथ की जा रही है। वाराणसी के महंगे महंगे लोकेशन फिल्म की शूटिंग की जा रही है। इस फिल्म में पहली बार बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता महेश मांजरेकर अभिनय कर रहे हैं। दूसरी खास बात मोनिका बेदी का स्पेशल सांग भी है और नई अदाकारा आर्शिया को लांच किया जा रहा है।

 

फिल्म में चार हेलीकॉप्टर, दो क्रूज, दो चैसिंग बोट, एक जलपरी, बीस फोर व्हीलर मोटरसाइकिल और बीस लाख की फ्लाइट यूज किया जा रहा है। इस तरह से फिल्म की डिमांड पर काफी खर्च किया जा रहा है। श्रेयस फिल्म्स में बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म मेकर प्रेम राय जब कोई फिल्म बनाते हैं तो वह कमाल की तकनीकी के साथ भव्यता से परिपूर्ण होती है। फ़िल्म के निर्माता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह व दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही व ओम झा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह, आर्शी, चाँदनी सिंह, कनक पांडेय, महेश मांजरेकर, जय सिंह, अमित शुक्ला, इला पांडेय, संजय वर्मा, करन पांडेय, सोनिया मिश्रा, जस्सी सिंह, सलिल सुधाकर, अजय सूर्यवंशी, सत्य प्रकाश, संजय कोर्वे, गौरव कुमार, निरंजन चौबे, संजीव मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अनूप मिश्रा, रागिनी राय, नमिता पांडेय, अरुण मिश्रा हैं।

उल्लेखनीय है कि पवन सिंह ने श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले प्रेम राय द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म हुकूमत और सईयां सुपरस्टार किया है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय कर सफलता का परचम लहराया था। अब यह तीसरी फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बनाई जा रही है। फ़िल्म के निर्देशक अरविन्द चौबे की भी प्रेम राय के साथ यह तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग वाराणसी के रमणीय पर्यटन स्थलों पर भव्य पैमाने पर की जा रही है।

——–Ramchandra Yadav (PRO)

Read More

Khesarilal Yadav To Play Collie In Coming Bhojpuri Film

Khesarilal Yadav To Play Collie In Coming Bhojpuri Film

गोविंद के बाद खेसारी लाल यादव बनें कुली

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुली बनकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को कहा था सारी दुनिया का बोझ हम उठाते है। इसके बाद कॉमेडी के बादशाह निर्देशक डेविड धवन और अभिनेता गोविंद ने कुली न.1 बना के एक नया इतिहास रच दिया था और अब भोजपुरी इंडस्ट्री में प्रकृति फिल्म के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ है, जिसकी शूटिंग रांची में शुरू हो चुकी है। इस फ़िल्म की कहानी बॉलीवुड में बनी दोनों ही फ़िल्म की कहानी से अलग है।

भोजपुरी फ़िल्म ‘कुली नंबर वन’ के निर्देशक लाल बाबू ने बताया कि पहली बार 1983 में निदेशक मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म कुली का निर्माण किया था फ़िल्म सुपर हिट थी उसके बाद गोविंदा को लेकर 1995 में निर्देशक डेविड धवन के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ आई थी जिस समय गोविंदा सुपर स्टार थे। पर इस भोजपुरी फिल्म ‘कुली नंबर वन’इन दोनों फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है। फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में एक अनाथ बच्चे के संघर्ष के कहानी है। इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग है। इस फ़िल्म में खेसारीलाल यादव केंद्रीय भूमिका में है। फ़िल्म में खेसारी एक ऐसे कुली बने हैं, जो हर समय लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। वैसे भी भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव गोविंदा के बहुत बड़े फैन है वो अपने बचपन में सबसे ज्यादा फिल्में गोविंदा का ही देखा करते थे। फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, पूजा गांगुली, संजय पांडेय, देव सिंह, अनूप अरोड़ा, किरण यादव, महेश आचार्या,सीपी भट्ट, मनोज सिंह, बलराम पांडेय, बिना पांडेय आदि है। फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित, निर्माता सुरेंदर प्रसाद, छायांकन एन.सर्वांनान,डांस मास्टर कानू मुखर्जी रिक्की गुप्ता, गीत प्यारे लाल यादव आजाद श्याम, लेखक मनोज के.कुशवाहा,प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

Read More

Yeh Kaisa Ishq Hai Films Muhurat Held In Mumbai

Yeh Kaisa Ishq Hai  Films Muhurat Held In Mumbai

दिलफेंक आशिकों की कहानी है ’सागर सिन्हा’ की – ये कैसा इश्क़ है

सिनेमा जगत में विभिन्न विषयों पर फ़िल्म निर्माण किया जाता रहा है यदि बात करें रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की तो शुरू से ही ये फिल्मकारों का चुनिंदा विषय रहा है, जिस पर अनगिनत फिल्मों का निर्माण भी हो चुका है। किंतु इसी विषय पर टाइप्ड फॉर्मूले से अलग कुछ नया व बेहतर करने के उद्देश्य के साथ पिछले दिनों मुम्बई में युवी फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म ’’ये कैसा इश्क़ है’’ का मुहूर्त बड़े धूमधाम के साथ किया गया, जिसके निर्माता विभा देवी व सह निर्माता मनोज राय और नरेश प्रसाद सिंह हैं। फिल्म के लेखन व निर्देशन की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं सागर सिन्हा। सागर सिन्हा पिछले दिनों अपनी भोजपुरी फिल्में चोर नंबर वन एवं लाहौर एक्सप्रेस के कारण सुर्खियां बटोर चुके हैं। लेखक व निर्देशक सागर सिन्हा फ़िल्म की कथावस्तु दिलफेंक आशिक़ को केंद्र बिंदु में रखकर तैयार किया है, जो किसी भी खूबसूरत लड़की को देख उसे इम्प्रेस करने में लग जाता है और जिसके कारण उसका जीवन प्रभावित होता है।

सागर सिन्हा का कहना है कि फ़िल्म की कास्टिंग फाइनल स्टेज में है। मुख्य भूमिका के रूप में आतिश भारद्वाज हैं, जो फौज में रीयल लाइफ के “नायक” भी हैं। उनकी यह पहली फिल्म है। आतिश भारद्वाज के साथ अयाज़ खान, महेश आचार्य व ग्लोरी मोहन्ता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं । फ़िल्म में गीतकार “रात दिया बुता के” फेम सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं तथा संगीत अविनाश झा घुँघरू का है। फिल्म के पी.आर.ओ. सर्वेश कश्यप, रामचन्द्र यादव व कुन्दन कुमार हैं।

——–Ramchandra Yadav(PRO)

Read More

Dil Ishq Nazar Films Post Production In Progress

Dil Ishq Nazar Films Post Production In Progress

दिल इश्क़ नजर का पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर

अवध किंग फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म दिल इश्क नजर का पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर है। यह फिल्म बहुत ही रोमांस, मारधाड़, मनोरंजन, इमोशनल और फैमिली ड्रामा से भरपूर है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्म के निर्माण की श्रृंखला में एक ऐसी फिल्म बनाई जा रही है, जिसके नाम में काफी आकर्षण है। इस फिल्म में दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा रखा गया है।

 

फिल्म का गीत संगीत भी काफी मधर एवं कर्णप्रिय बनाया गया है। फिल्म के निर्माता अरविन्द कुमार हैं। निर्देशक गुड्डूराज सिंह हैं। कथा व पटकथा गुड्डूराज सिंह व नीरज वर्मा ने लिखा है तथा संवाद संजय सुहाना ने लिखा है। मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। मुख्य भूमिका में नीरज वर्मा, छाया सिंह, जमाल खान, गुड्डूराज सिंह, संजय वर्मा, अनूप अरोरा, प्रेम दूबे, बबलू मिश्रा, रमजान शाह आदि हैं। पार्श्वगायन मोहन राठौर, अलोक कुमार, अनुज तिवारी, प्रियंका सिंह, इंदू सोनाली, ममता रावत, विनीता चंदा ने किया है।

——–Ramchandra Yadav(PRO)

Read More

This year’s biggest super hit film will be Sher Singh – Gayatri

This year’s biggest super hit film will be Sher Singh – Gayatri

इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म होगी शेर सिंह : गायत्री
भोजपुरी स्‍क्रीन पर पहली बार सुपर स्‍टार पवन सिंह और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे को एक साथ देखने का मौका भोजपुरिया दर्शकों को जल्द मिलने वाला है। क्‍योंकि दोनों की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्‍म ‘शेर सिंह’ लगभग बनकर तैयार है। फिल्म के कलाइमेक्स की शूटिंग बैंकाक में हुई है। साथ ही आपको बता दे कि शेर सिंह में पवन सिंह असली के शेर के साथ लड़ते नजर आएंगे। एस राय मोशन पिक्‍चर्स के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘शेर सिंह’ के निर्माता शशांक राय और गायत्री केशरवानी है। निर्माता गायत्री केशरवानी ने बताया कि शेर सिंह में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है फिल्म की शूटिंग जोधपुर, मुम्बई और बैन्काँक में हुई है।

 

उन्होंने आगे फ़िल्म की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्देशक से लेकर सेट पर मौजूद स्पॉट बॉय तक सभी ने फ़िल्म को बनाने में अपना 100 परसेंट दिया है, जिसके लिए मैं अपनी पूरी टीम को तहेदिल धन्यवाद देना चाहती हूं। जल्‍द ही हम फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज करेंगे। उन्‍होंने आगे बताया कि फिल्‍म में संभावना सेठ और ग्लोरी मोहन्ता भी नए अवतार में नजर आएंगी। फ़िल्म को संगीत से संगीतकार छोटे बाबा ने सजाया हैं, जबकि गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, मनोज मतलबी,डांस मास्टर रिक्की गुप्ता हैं। इन सुरीले गानों को इंदु सोनाली, व्यास जी, खुशबू जैन, अलका झा और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। फ़िल्म के को – प्रोड्यूसर मनीष सिंह हैं। फ़िल्म की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। डी.ओ.पी. सुधांशु शेखर, इपी – राजवीर यादव हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर ठाकुर विजय और कविता सुनीता क्रिएशन का है । फिल्म में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, अशोक समर्थ, जसवंत कुमार, अजय सुरवंशी, आयुषी तिवारी, मुकेश तिवारी, राजवीर यादव सहित कई कलाकार हैं।
—Sanjay Bhushan Patiyala

Read More

Master Astitva Enters Saath Nibhaya Sajanava Hamar Bhojpuri Film

Master Astitva Enters Saath Nibhaya Sajanava Hamar Bhojpuri Film

‘साथ निभईहा सजनवा हमार’ में हुई मास्टर अस्तित्व की एंट्री
मां पीतांबर प्रोडक्‍शन के बैनर तले बन रही पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘साथ निभईह सजनवा हमार’ में मास्टर अस्तित्व का एंट्री हो चूका है, जिस की शूटिंग आज कल उत्तर प्रदेश के चुनार शहर में किया जा रहा है आप को बता दे की मास्टर अस्तित्व अभिनेता आकाश सिंह यादव के बचपन का किरदार निभा रहें है जिस की शूटिंग वो अभी कर रहें है ! जिस का निर्देशन पंकज चौबे कर रहें है ! कॉमेडियन मनोज टाइगर के साथ मास्टर अस्तित्व भी अपने अभनय का जौहर दिखते नजर आये। आप को बता दे की मास्टर अस्तित्व कॉमेडियन मनोज टाईगर के साथ कैमरे को काफी अच्छी तरह से फेस कर रहे हैं । कॉमेडियन मनोज टाइगर ने बताया की जब मुझे निदेशक पंकज चौबे ने बताया की मास्टर अस्तित्व पहलीबार कैमरा फेस कर रहा है तो मुके बिस्वास ही नही हुआ की इतना छोटा बच्चा इतना अच्छा अभिनय कैसे कर ले रहा है मास्टर अस्तित्व की जितनी तारीफ की जाये कम है !


इस फिल्म के मुख्य कलाकार है आकाश सिंह यादव ,पंकज चौबे,पाखी हेगडे,प्रियंका महाराज, तनुश्री,कुणाल सिंह,सुशील सिंह,अजय अजनबी,मनोज टाइगर,मेहनाज,सोनिया, सुप्रिया पांडेय,स्‍वीटी सिंह ,मास्टर अस्तित्व और निधि जेनिफर मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। म्‍यूजिक धनंजय मिश्रा,छायांकन त्रिलोकी चौधरी,एक्‍शन हीरा यादव,कोरियोग्राफी राजू एंथोनी,गीत आजाद सिंह,प्‍यारे लाल,कपिल मुनी पंकज का है। स्‍क्रीन प्‍ले और डायलॉग कपिल मुनी पंकज ने तैयार किया है। प्रोडक्‍शन मैनेजर मनोज उपाध्‍याय और राकेश दास हैं।

——–Sanjay Bhushan Patiyala

Read More
content top