content top

Ravinder Singh – भारत की डिजिटल क्रांति के युवा शिल्पकार”

Ravinder Singh – भारत की डिजिटल क्रांति के युवा शिल्पकार”

सिर्फ़ 26 वर्ष की उम्र में Digiwod – World of Digital की स्थापना कर, रविंदर सिंह ने यह सिद्ध कर दिया कि बड़ी सोच और मेहनत के आगे उम्र कोई मायने नहीं रखती। वह केवल एक सफल उद्यमी (Entrepreneur) ही नहीं बल्कि आज की पीढ़ी के लिए एक युवा सुधारक (Youth Reformist) भी हैं।

लॉकडाउन के कठिन दौर में जब बच्चों की पढ़ाई बिजली की कमी के कारण प्रभावित हो रही थी, तब रविंदर की कंपनी ने धुन्नाग और सिराज जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में सोलर चार्जर उपलब्ध कराए। उनकी सोच है –

“शिक्षा शेरनी की तरह है, जितना अधिक पढ़ोगे उतना ही सिस्टम के साथ डटकर अपनी बात कह पाओगे।”

गाँव सन्हाली (जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश) से निकलकर अंतरराष्ट्रीय डिजिटल मंच पर पहचान बनाना न सिर्फ़ युवाओं को प्रेरित करता है बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान भी देता है।

2025 में उन्हें भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, जो उनके अथक परिश्रम और डिजिटल योगदान का प्रतीक है।

विशेष योगदान

* AI-driven Digital Marketing

* SEO और Google Ads

* ROI-focused PPC Campaigns

* YouTube Marketing

* ऐप एवं वेबसाइट डेवलपमेंट

* ग्राफिक डिज़ाइनिंग एवं ब्रांडिंग

रविंदर की रणनीतियों ने अनगिनत व्यवसायों को नई ऊँचाइयाँ दीं और भारत की डिजिटल शक्ति को वैश्विक स्तर पर मज़बूत किया।

रविंदर सिंह आज की युवा पीढ़ी के लिए एक जीवंत उदाहरण हैं कि –

“सपने अगर सच्चे हों और मेहनत ईमानदार, तो मंज़िलें कभी दूर नहीं रहतीं।”

Ravinder Singh – भारत की डिजिटल क्रांति के युवा शिल्पकार”

Read More

अस्लम लश्करिया फाउंडेशन ने लगाया विशाल भंडारा, लाखों भक्तों को मिला प्रसाद

अस्लम लश्करिया फाउंडेशन ने लगाया विशाल भंडारा, लाखों भक्तों को मिला प्रसाद

मुंबई में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विसर्जन जुलूसों के दौरान सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं ने भक्तों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था की।

वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास अस्लम लश्करिया फाउंडेशन के सहयोग से एक विशाल भोजन भंडारा लगाया गया। इस स्टॉल पर लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन-जलपान की व्यवस्था की गई, जहाँ 50 से अधिक स्वयंसेवक लगातार सेवा में जुटे रहे।

हर साल की तरह इस वर्ष भी वर्सोवा बीच पर सैकड़ों गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए। इस दौरान अस्लम लश्करिया और उनकी टीम ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भक्त भूखा या प्यासा न रहे।

आपको बता दें कि श्री अस्लम लश्करिया न सिर्फ एक समाजसेवी हैं बल्कि लश्करिया बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के मालिक भी हैं, जिन्होंने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण इमारतों का निर्माण किया है।

इस पुनीत कार्य को मानवता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का अनूठा उदाहरण बताया गया। शक्ति फाउंडेशन के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

गणपति बप्पा मोरया

अस्लम लश्करिया फाउंडेशन ने लगाया विशाल भंडारा, लाखों भक्तों को मिला प्रसाद

Read More

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ 190 मिलियन व्यूज किया पार

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ 190 मिलियन व्यूज किया पार

भोजपुरी संगीत की दुनिया में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की जोड़ी जब भी एक साथ आती है तो हिट पर हिट गाने देकर तहलका मचा देती है। ऐसे में माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में आया भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ लोगों के बीच धमाल मचाने के साथ ही साथ काफी वायरल हो चुका है। यह गाना देखते ही देखते 190 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर लिया है। इतना ही नहीं इस गाने पर इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से अधिक रील भी बनाया जा चुका है। इतना बड़ा हिट का रिकॉर्ड अपने नाम करके एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज का जादू भी इस गाने के खूब चल रहा है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में माही का अंदाज देखते ही बन रहा है। इस गाने में उनकी डांस एक्सप्रेसशन सभी कमाल का है। उसके ऊपर गोल्डी यादव की मधुर आवाज कानों में मिश्री की तरह घुल रही है। गाने में माही की एक एक अदाएं दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है। वो देसी लुक में फ्री डांस स्टाइल में कमर तोड़ डांस करके गरदा उड़ा रही हैं।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपने पति से काला रंग साड़ी लाने की डिमांड करके तरह तरह की नसीहत देकर काफी खुश लग रही हैं। वह ठुमका लगाते हुए अपनी सहेलियों संग खूब मस्ती और डांस करते हुए अपने पति को  संबोधित करते हुए कहती है कि…

‘जाईए बजरिया संवरिया जी, डाले है पड़ोसन नजरिया जी, आप मेरे हीरो मैं हीरोइन आपकी, पेन्ह के लगूंगी ऐश्वर्या जी, सुनो दिलवा के बात दिलवाले पिया, गोरे देहिया प लागा ताड़ी काले पिया…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने एकदम खास अंदाज में गाया है। वहीं वीडियो में माही श्रीवास्तव  देसी लुक में बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विझेल, डीओपी राजन, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ 190 मिलियन व्यूज किया पार

Read More

शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘बेना डोला के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘बेना डोला के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी गायकी की दुनियां में सिंगर शिवानी सिंह का नेम और फेम खूब चमक रहा है। उनका गाया हुआ जो भी गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज होता है, उसे संगीतप्रेमियों के बीच काफी सराहा जाता है। वहीं बात करें भोजपुरी सिनेमा में टॉप मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव की तो वो अपनी मनमोहक अदा और नजाकत से करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। वह जब भी कोई नये सांग के साथ अपने फैंस एवं आडियंस से रूबरू होती हैं तो सब लोग भर-भर कर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में बहुत प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘बेना डोला के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को मधुर आवाज में फेमस सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। उनकी सुरीली स्वर श्रोताओं मन मोह रही है। इस लोकगीत के वीडियो में अदाकारा माही श्रीवास्तव एक बार फिर देसी लुक में साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। साथ ही वह दिलकश अदा से सबको लुभा रही हैं।

इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव पीले रंग की साड़ी पहने सज-धज कर अपने घर की बालकनी में मोबाईल पर चैट कर रही हैं, इसी बीच उनकी पड़ोसन अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गुजरती है और माही से इशारों में कुछ पूछती है तो उस पर तुनक कर माही घर के अंदर चली जाती है और अपने हसबैंड को फोन लगाकर बड़े प्यार से कहती हैं कि…

‘बेसी से बेसी मिली हो मजा, ये हो बलम जल्दी बहरा आजा, दिन भर राखब तोहे अचरा ओढ़ा के हो अचरा ओढ़ा के, सुताइब ये राजा बेना डोला के…’

इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘यह गाना पति-पत्नी के बीच बेनाह प्यार पर आधारित है। ऐसे गीत सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ही बना सकती है। इस गाने का अपना अलग ही आनंद है। ये गीत गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। ऐसा बढ़िया गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’

वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने का सिचुएशन फुल इंटरटेनिंग है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर हमेशा नये-नये कॉन्सेप्ट पर फ़िल्म और गाने बनाते हैं। इसी का ताजा पेशकश ये लोकगीत है। इसके लिए सर को दिल से थैंक्यू कहती हूँ। इस गाने को भरपूर प्यार देने के लिए मैं सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘बेना डोला के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने येलो कलर की साड़ी में कयामत ढा दिया है। इस गाने को मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘बेना डोला के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Read More

Music Director Summer Khan Rocked Bollywood With The Music Video Tum Bin Jogan

Music Director Summer Khan Rocked Bollywood With The Music Video  Tum Bin Jogan

Famous and veteran musician Summer Khan has rocked Bollywood with the music video “Tum Bin Jogan”. This music album presented by Arun Vasavad Films and EcoDreams Production USA has been released on B4U music channel’s UF Entertainment which is getting a very good response. This song is being well liked in the category of popular singles on the audio platform Spotify. It has been sung by famous singer Jogi Wara who is also seen in its video.

Summer Khan says that I have been in the field of music for the last 30 years. I am focusing on the Bollywood industry and soon the international music industry as well. I am composing songs in styles like upbeat, romantic, Sufi and Punjabi.

This song was recently launched in Mumbai with great pomp. Its writer director producer is Reema Kapani. “Tun Bin Jogan” is sung by the talented singer Jogi wara and Indian Singer RK.

Summer Khan brings an impact to this song with his amazing talent, it is truly a captivating composition that celebrates both culture and artistry.

“Tun Bin Jogan” is written, directed and produced by Reema Kapani and music arranged by Vicky Khan. Summer Khan has many more projects coming up soon.

Music Director Summer Khan Rocked Bollywood With The Music Video  Tum Bin Jogan

Read More
content top