ठंडक और मनोरंजन का डबल डोज के साथ मजेदार गर्मी स्पेशल गाना ‘नवरत्न तेल के स्पेशल चम्पी का जादू’ वाकई जादू चला दिया है। जी हाँ सिंगर सिंकू यादव और स्निग्धा सरकार की सुरीली आवाज में गाया हुआ ये गाना सुनने और देखने वालों के बीच गर्मी में ठंडी का एहसास दिला रहा है। इस गीत में भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक और एक्टर राज सिंह राजपूत ने शानदार अभिनय करके सबका मन मोह लिया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ये गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने में ऑडियो और विजुअल का यह तालमेल दर्शकों को इस तपती गर्मी में भी ‘ठंडी-ठंडी, कूल-कूल’ का सुखद एहसास करा रहा है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच यह भोजपुरी गाना सबको आनंदित कर रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत एवं विंध्यवासिनी मीडिया प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित गर्मी स्पेशल गाना ‘नवरत्न तेल के स्पेशल चम्पी का जादू’ के प्रोड्यूसर डी.एस. तिवारी हैं। डायरेक्टर, राइटर किरण तिवारी हैं। कॉन्सेप्ट किरण तिवारी का है। इस गीत में सिंगर सिंकू यादव और स्निग्धा सरकार की जुगलबंदी सीधे दर्शकों के दिलों को छू रही है। वहीं वीडियो में एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक और एक्टर राज सिंह राजपूत ने अपने शानदार अभिनय एवं लाजवाब एक्सप्रेशंस से गाने में जान डाल दी है। गीतकार संतोष उत्पाती के लिखे इस गीत को संगीतकार रघुसिया 879 ने मधुर संगीत से सजाया है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं। डीओपी सावन कुमार प्रजापति, क्रिएटिव डायरेक्टर शत्रुघ्न गोस्वामी, असिस्टेंट कोरियोग्राफर कल्पना, असिस्टेंट डायरेक्टर चिराग हैं। कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर बरखा कुमारी व आयुषी कुमार, एडिटर संजय आर. दास, आर्ट डायरेक्टर सफी खान, स्टिल फोटोग्राफर अशोक मेहता हैं। प्रोडक्शन महेश उपाध्याय ने किया है। प्रोडक्शन असिस्टेंट आकाश पांडे और रमेश चौरसिया हैं। मेकअप कंपनी खलील खान का है। डीआई गजानन वधावे, पोस्टप्रोडक्शन दास स्टूडियो, रिकॉर्डिंग और मिक्स मास्टर दुर्गा सिंह ने किया है। म्यूज़िक ओनली ऑन वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमें खुशी है कि यह ऑडियंस को बहुत पसंद आ रहा है। ‘नवरत्न तेल के स्पेशल चम्पी का जादू’ सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि यह इस मौसम की जरूरत और मनोरंजन का एक बेहतरीन फ्यूजन है। इस गीत को अपना भरपूर प्यार देने के लिए सभी को दिल धन्यवाद!’

एक मिलियन पार सिंकू यादव, स्निग्धा सरकार, अपर्णा मल्लिक, राज सिंह राजपूत का गाना ‘नवरत्न तेल के स्पेशल चम्पी का जादू’







