content top

بہارِ اُردو کا پہلا دن: جاوید اختر، سچن پیلگاؤنکر، شیکھر سمن اور علی اصغر کی موجودگی میں ہاؤس فل اسٹیڈیم میں شاندار آغاز

بہارِ اُردو کا پہلا دن: جاوید اختر، سچن پیلگاؤنکر، شیکھر سمن اور علی اصغر کی موجودگی میں ہاؤس فل اسٹیڈیم میں شاندار آغاز

 

ورلی میں واقع ڈوم ایس وی پی اسٹیڈیم میں ’’بہارِ اردو‘‘ کا عظیم الشان آغاز ایک بھرے ہوئے مجمعے کے درمیان ہوا، جہاں اردو کی لازوال شاعری، مزاح اور موسیقی نے سامعین کے دل جیت لیے۔

شام کا آغاز فرخندہ اور کوہِ نور میوزک اکیڈمی کے پیش کردہ قومی یکجہتی گیت سے ہوا، جس کے بعد مجیب خان نے ساحر لدھیانوی کے اشعار پر مبنی اپنی پُراثر تھیٹر پیشکش ’’عشق جلے تو جلے ایسا‘‘ سے حاضرین کو مسحور کر دیا۔

اس کے بعد منعقدہ ایک ستاروں سے سجے مشاعرے میں راجیش ریڈی، عبید اعظم اعظم، شکیل اعظم، محشر افریدی، قمر صدیقی اور شکھا اوادھیش نے اپنی شاعری سے سامعین کو اردو کے نغمگی بھری دنیا میں پہنچا دیا۔

مشہور مزاح نگار سریندر شرما نے اپنے مخصوص طنزیہ و مزاحیہ انداز میں مجمعے کو خوب ہنسایا، جب کہ ’’فلموں میں اردو‘‘ کے عنوان پر ہونے والی ایک بصیرت افروز پینل گفتگو میں سچن پیلگاؤنکر، رومی جعفری اور سید قادری نے شرکت کی، جس کی میزبانی شیکھر سمن نے کی۔ اس نشست میں اردو زبان کے فلمی دنیا پر اثرات کو خوبصورتی سے اجاگر کیا گیا۔

بعد ازاں جاوید اختر اور رومی جعفری کے ساتھ ایک دلچسپ انٹرایکٹو سیشن منعقد ہوا، جسے سامعین نے زبردست تالیاں بجا کر سراہا۔ اس نشست نے اردو زبان کی کہانی سنانے کی روایت کو خراجِ تحسین پیش کیا۔

پروگرام کی میزبانی شیکھر سمن اور علی اصغر نے اپنے دلکش اور پرمزاح انداز میں کی۔ محفل کا اختتام قومی ترانے کے ساتھ ہوا۔

پہلے دن کی اس یادگار محفل نے یہ ثابت کر دیا کہ اردو صرف ایک زبان نہیں، بلکہ ایک جذبہ ہے، جو دلوں کو جوڑتا ہے اور نسلوں کو آپس میں مربوط کرتا ہے۔

 

بہارِ اُردو کا پہلا دن: جاوید اختر، سچن پیلگاؤنکر، شیکھر سمن اور علی اصغر کی موجودگی میں ہاؤس فل اسٹیڈیم میں شاندار آغاز

Read More

बहार-ए-उर्दू दिवस 1: जावेद अख्तर, सचिन पिलगांवकर, शेखर सुमन और अली असगर की मौजूदगी में खचाखच भरे स्टेडियम में शानदार आग़ाज़

बहार-ए-उर्दू दिवस 1: जावेद अख्तर, सचिन पिलगांवकर, शेखर सुमन और अली असगर की मौजूदगी में खचाखच भरे स्टेडियम में शानदार आग़ाज़

महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी के 50 वर्षों के जश्न का आग़ाज़

वर्ली स्थित डोम एसवीपी स्टेडियम में “बहार-ए-उर्दू” का भव्य उद्घाटन एक पूरी तरह भरे हुए सभागार के बीच हुआ, जहाँ उर्दू की  शायरी, हास्य और संगीत की जादुई शाम ने सभी को मोह लिया।

शाम की शुरुआत फर्खंदा और कोहिनूर म्यूज़िक अकैडमी द्वारा प्रस्तुत “क़ौमी यकजहती गीत” से हुई, जिसके बाद मजीब ख़ान ने साहिर लुधियानवी की शायरी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “इश्क़ जले तो जले ऐसा” से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इसके बाद हुए सितारों से सजे मुशायरे में राजेश रेड्डी, ओबैद आज़म आज़मी, शकील आज़मी, मेहशर अफरीदी, क़मर सिद्दीकी और शिखा अवधेश ने अपनी शायरी से सभी को उर्दू की दिलकश दुनिया में पहुंचा दिया।

मशहूर हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में दर्शकों को खूब हँसाया, वहीं “फ़िल्मों में उर्दू” विषय पर हुए एक गहन संवाद में सचिन पिलगांवकर, रूमी जाफ़री और सैयद क़ादरी ने शिरकत की। इस पैनल चर्चा का संचालन शेखर सुमन ने किया, जिसमें उर्दू भाषा के सिनेमा पर प्रभाव को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद जावेद अख्तर और रूमी जाफ़री के साथ एक जीवंत इंटरएक्टिव सत्र हुआ, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। इस सत्र ने उर्दू की भारतीय कहानी कहने की परंपरा में अहम भूमिका को रेखांकित किया।

शो की मेज़बानी शेखर सुमन और अली असगर ने अपने आकर्षक और हास्यपूर्ण अंदाज़ में की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

पहले दिन की इस यादगार शाम ने यह साबित कर दिया कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि एक जज़्बा है, जो दिलों को जोड़ता है और पीढ़ियों को साथ लाता है।

बहार-ए-उर्दू दिवस 1: जावेद अख्तर, सचिन पिलगांवकर, शेखर सुमन और अली असगर की मौजूदगी में खचाखच भरे स्टेडियम में शानदार आग़ाज़

Read More

सक्षम फिल्म वर्ल्ड, शिवोहम एंटरटेनमेंट प्रा.लि. की इन म्युजिक प्रेजेंट्स ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग शुरू बलिया में

सक्षम फिल्म वर्ल्ड, शिवोहम एंटरटेनमेंट प्रा.लि. की इन म्युजिक प्रेजेंट्स ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग शुरू बलिया में

जाने माने फिल्म निर्देशक सुनील मांझी के कुशल निर्देशन में सुपरस्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और सिने स्टार राघव पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के जिला बलिया में भोजपुरी फिल्म ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग शुरू कर दिया है। सक्षम फिल्म वर्ल्ड, शिवोहम एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर के तले विकाश सिंह, इन म्युजिक प्रेजेंट्स भोजपुरी फिल्म ‘माई के पंचनामा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म निर्माता मनोज कुमार बहुत ही शिद्दत से इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों इस फिल्म का संगीतमय मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से संपन्न किया गया था और फ़िल्म की शूटिंग की तारीख भी तय कर दी गई थी।

अब तय समय पर मुंबई से फ़िल्म की सारी यूनिट उत्तर प्रदेश  के ऐतिहासिक जिला बलिया में फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में मणि भट्टाचार्य और राघव पाण्डेय की जोड़ी नजर आएगी। वे दोनों स्टार पहली बार एक साथ दर्शकों एवं अपने फैंस का फुल एंटरटेनमेंट करेंगे। प्रोड्यूसर मनोज कुमार द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशन की कमान कुशल निर्देशक सुनील मांझी संभाल रहे हैं। इस फ़िल्म के क्रिएटिव हेड गया राज हैं। इस फ़िल्म के गीतकार पिंकू दूबे और संगीतकार साजन मिश्रा हैं।

सह-निर्देशक मिलन मंजोशी, सहायक निर्देशक दिनेश त्रिपाठी, डी.ओ.पी. विजय आर पाण्डेय, आर्ट डायरेक्टर अरुण कुमार यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव, मार्केटिंग हेड विजय यादव, कार्यकारी निर्माता कोहिनूर बाबू सिंघाल, प्रोडक्शन अजय निगम व अवनीश मांझी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार मणि भट्टाचार्य, राघव पाण्डेय, अनूप आरोड़ा, महेश आचार्य, माया यादव, अयाज खान, रिंकू भारती, परी सिंघानिया, आशीष सिंह, खुशबू यादव, सुष्मिता मिश्रा, मनोज कुमार, पुनीत सिंह आदि हैं।

गौरतलब है कि महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म ‘हमरे माई के पंचनामा’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के बलिया एवं वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। इस फ़िल्म में स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों को भी बेहतरीन किरदार निभाने का मौका दिया जा रहा है। ये फ़िल्म मनोरंजन के साथ ही साथ समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश भी देगी। ये फ़िल्म सिनेमाहाल, टीवी चैनल और ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। यह जानकारी फ़िल्म निर्देशक सुनील मांझी ने दिया है।

   

सुनील मांझी के निर्देशन में मणि भट्टाचार्य, राघव पाण्डेय ने शुरू किया ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग

Read More

देशभर में धूमधाम से मनाया गया एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी का जन्मदिन

देशभर में धूमधाम से मनाया गया एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी का जन्मदिन

मुंबई/लखनऊ। : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मेंबर – हिंदी सलाहकार समिति (राज्यसभा), गृह मंत्रालय, भारत सरकार एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी का जन्मदिन आज पूरे देश में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर दुबे जी ने गऊ माता की सेवा के लिए संकल्प लेते हुए नई गौशाला निर्माण कराने और सैकड़ों गायों की सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि “गौसेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।”

मधुरभाषी, मिलनसार और कुशल व्यक्तित्व के धनी एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि, “भारत अब विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है, और हमें इस युगांतकारी परिवर्तन का हिस्सा होने पर गर्व है।”

सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों का तांता उनके कार्यालय पर लगा रहा। समाजसेवी, पत्रकार, भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बधाई देने पहुंचे।

पत्रकार संतोष मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, धनंजय चौहान, शशि भूषण पांडे, भाजपा नेता धनंजय मिश्रा, ब्राह्मण एकता चैरिटी ट्रस्ट सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

केंद्र सरकार द्वारा उन्हें लगातार जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, जिन्हें वे बखूबी निभा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा —

“आप सबका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, यही ऊर्जा मुझे समाज और राष्ट्र सेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”

एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी न केवल एक कुशल अधिवक्ता हैं, बल्कि एक सच्चे समाजसेवी और जनता के दिलों पर राज करने वाले विनम्र नेता भी हैं।

Old Memories With National Leaders

देशभर में धूमधाम से मनाया गया एडवोकेट विनय कुमार दुबे जी का जन्मदिन

Read More

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया रत्नाकर कुमार, पराग पाटिल और माही श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ का टीज़र

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया रत्नाकर कुमार, पराग पाटिल और माही श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ का टीज़र

पहली बार भोजपुरी सिनेमा जगत में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड को मात देने के लिए वंडरवुमन जैसी छवि को दर्शाते हुए अभिनेत्री माही श्रीवास्तव कंगन माई के में हवा में उड़ते हुए नजर आएगी। जाने-माने फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल तथा नामचीन अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की तिकड़ी में बनी महान पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ का फर्स्ट लुक जहाँ सोशल मीडिया में काफी वायरल हो चुका है, वहीं अब इस फिल्म का टीजर ऑउट कर दिया गया है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ टीजर बहुत ही दिलचस्प और सस्पेंस से भरपूर है।

इसमें माही श्रीवास्तव सुर्ख लाल साड़ी पहने हुए गले में सोने का हार, बालों से लगी नाक में नथिया पहने क्रोध में हाँफते हुए काली माता की विशाल प्रतिमा के सामने खड़ी है। दूसरे दृश्य में वह तलवार चलाकर मारकाट करते हुए दिख रही हैं। वहीं इसमें माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की लंबी श्रृंखला दिख रही है। हरे भरे खेतों के पास सूखा वृक्ष और माता की मूर्ति काफी रोमांचक और रहस्यमय लग रही है। वहीं एक दृश्य में काले कपड़े धारण किये किसी स्त्री के हाथ सोने का कँगन दिखता है, जोकि फिल्म के टाइटल को जस्टिफाई करता है। आम भोजपुरी फिल्मों से एकदम अलग हटकर बनाई गई इस फिल्म का टीजर बहुत कुछ बयां कर रहा है, जिसकी हर कोई काफी सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब टीजर में इतना हैरतअंगेज कारनामों की झलक दिख रही है तो ट्रेलर में कितना इंट्रेस्टिंग होगा है। यह टीजर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गौरतलब है कि जाने-माने फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार कृत भोजपुरी फिल्म ‘माई के कंगन’ पारिवारिक और सामाजिक फ़िल्म है। निर्देशक पराग पाटिल निर्देशित यह फ़िल्म अपनी सशक्त कहानी और भावनात्मक अपील के लिए जानी जाएगी। इस फिल्म से एक बार फिर माही श्रीवास्तव अपने अभिनय का एक अलग छाप छोड़ने वाली हैं। सुपरहिट फिल्म जया के बाद माही का एक और अलग तेवर इस फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म को लेकर के माही श्रीवास्तव काफी एक्साइटेड हैं।

रत्नाकर कुमार एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। निर्देशक पराग पाटिल हैं। कार्यकारी निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव, लेखक अरबिन्द तिवारी, डीओपी आर आर प्रिंस हैं।

मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, विनीत विशाल, अनीता रावत, पुष्पेंद्र कुमार, सोनी राज, आईसी मौर्य, पूजा दूबे, स्वीटी ओझा, श्वेता पांडेय, रितिक दास हैं। सिंगर इंदू सोनाली, प्रियंका सिंह, आलोक कुमार, सुगम सिंह हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, अमरेश भट्ट, ओम झा, राजेश पांडे, संगीतकार ओम झा हैं। एक्शन मास्टर हीरालाल यादव, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर मिलिंद सिंह, एडीटर अभिनव मिश्रा, स्टिल फोटोग्राफर राम किशन, कॉस्टयूम डिजाइनर नानू फैशन डिजाइनर हैं। डीआई इंदरदेव यादव, बैक ग्राउंड म्यूजिक राजा, वी.एफ.एक्स ओमप्रकाश यादव, पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस (दिनेश-विजय) ने किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा, ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं। इस फिल्म का राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स है।

रत्नाकर कुमार, पराग पाटिल और माही श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ का टीज़र हुआ ऑउट

Read More
content top